प्रदेश भर के पर्वतीय इलाकों में आज मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
उत्तराखंड में मंगलवार को रुक-रुककर हुई बारिश ने मैदानी इलाकों को उमस और गर्मी से राहत दिला दी। जबकि पर्वतीय इलाकों में बारिश ने ठंड का अहसास कराया। आज बुधवार को प्रदेश भर के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश की बात करें तो सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक दून में 6.3 एमएम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आठ जुलाई को देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
