21 और 22 नवंबर को हरिद्वार में होने वाला दो दिवसीय समारोह धर्मतंत्र के जागरण को समर्पित रहेगा। देशभर में गायत्री परिवार के 5,590 से अधिक केंद्रों के कार्यकर्ता भी आयोजन से जुड़ेंगे। मोहन भागवत भी शनिवार को कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि श्रेष्ठ समाज के निर्माण के लिए राजतंत्र और धर्मतंत्र दोनों का जागरण आवश्यक है। उन्होंने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण ही जन्मशताब्दी समारोह का मूल उद्देश्य है। इस समारोह में विश्वभर के 40 देशों के करीब 24 हजार से अधिक परिजन हरिद्वार पहुंचेंगे।
अब 21 और 22 नवंबर को हरिद्वार में होने वाला दो दिवसीय समारोह धर्मतंत्र के जागरण को समर्पित रहेगा। देशभर में गायत्री परिवार के 5,590 से अधिक केंद्रों के कार्यकर्ता भी आयोजन से जुड़ेंगे। सामाजिक समरसता, नशामुक्त भारत, संस्कारयुक्त समाज और युवा शक्ति का जागरण समारोह के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल हैं। हरिद्वार के युवाओं को नशामुक्ति अभियान से जोड़ने की पहल भी की जाएगी।
