महिलाओं के आर्थिक प्रोत्साहन से लेकर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने तक, कई प्रस्तावों पर आज धामी सरकार का रुख स्पष्ट हो सकता है। कैबिनेट बैठक में स्वयं सहायता समूहों और किसानों से जुड़े मुद्दे भी चर्चा के केंद्र में रहेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री की पूर्व में की गई घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने की दिशा में भी फैसले लिए जा सकते हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कई महत्वपूर्ण घोषणाओं पर मुहर लगेगी। कैबिनेट में सीएम की कई घोषणाओं के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा बैणी-भुली योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहन राशि देने, किसानों व लोगों के बिजली बिलों के विलंबित भुगतान पर लगने वाला सरचार्ज माफ करने पर निर्णय हो सकता है।
