चारधाम की तरह कैंची धाम में भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है।
बाबा नीब करौरी के कैंची धाम में दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने चारधाम यात्रा की तर्ज पर पंजीकरण कराने का निर्णय लिया है। कैंची धाम की धारण क्षमता के आधार पर श्रद्धालुओं की संख्या तय की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन व शासन के बीच जल्द ही बैठक के बाद संख्या निर्धारित की जाएगी। चारधाम की तरह कैंची धाम में भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है।
एक दिन में 35 हजार वाहनों की संख्या दर्ज
-
- दो अक्तूबर को परिवहन विभाग ने कैंची धाम में एक ही दिन में 35 हजार वाहनों की संख्या दर्ज की। इससे भवाली-अल्मोडा मार्ग पर कैंची धाम तक यातायात जाम लगने से परेशानी झेलनी पड़ती है।
-
- सिंगल लेन मार्ग होने के साथ ही कई स्थानों पर तीव्र मोड होने हर समय जाम की समस्या रहती है। अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ जाने वाले स्थानीय लोगों की भी मुश्किलें बढ़ जाती हैं।
