Blog

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, उत्तराखंड में रेल नेटवर्क को लेकर हुई बातचीत

News web media uttarakhand : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट की. मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से टनकपुर-देहरादून के बीच जनशताब्दी ट्रेन सेवा और दिल्ली-रामनगर के बीच शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू करने का आग्रह किया. सीएम ने रेल मंत्री से देहरादून से सहारनपुर को मोहंड होते हुए रेलवे से जोड़ने के लिए सुरंग आधारित रेल लाइन परियोजना और ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन परियोजना के निर्माण को मंजूरी देने का भी अनुरोध किया.
केंद्रीय रेल मंत्री से हरिद्वार से वाराणसी वंदे भारत रेल सेवा शुरू करने का आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को काफी सुविधा होगी. मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व में प्राप्त सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए वैष्णव से भारत सरकार द्वारा किच्छा-खटीमा नई रेल लाइन परियोजना की पूरी लागत वहन करने का आग्रह किया. उन्होंने रामनगर-हरिद्वार और देहरादून के बीच सीधी रेल सेवा संचालित करने का भी अनुरोध किया।
पूर्णागिरी मेले की शेष अवधि के लिए देश के विभिन्न स्थानों से मुख्य रूप से नई दिल्ली, मथुरा और लखनऊ से टनकपुर तक पर्याप्त संख्या में ट्रेन सेवाएं भी शुरू की जाएं। उत्तराखंड में रेल सेवाओं पर रेल मंत्री से चर्चा करते हुए सीएम ने कहा, ”वर्तमान में देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाली एकमात्र रेल सेवा है. नेपाल सीमा, वहां के लोगों का आवागमन भी टनकपुर से ही होता है, इसलिए टनकपुर-देहरादून के बीच जनशताब्दी ट्रेन सेवा का संचालन जरूरी है।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल के रामनगर क्षेत्र के अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में देश-विदेश से पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। इसलिए दिल्ली-रामनगर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का संचालन बेहद जरूरी है।

नई दिल्ली से रेल मार्ग से देहरादून जाने के लिए वर्तमान में हरिद्वार के रास्ते जाना पड़ता है। हरिद्वार और देहरादून के बीच रेलवे लाइन सिंगल लेन है क्योंकि अधिकांश भाग राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत आता है, इसलिए वन्यजीव सुरक्षा के संबंध में ट्रेन की गति अत्यधिक नियंत्रित है। नतीजतन, पूरी यात्रा में अपेक्षाकृत अधिक समय लगता है।

ऐसे में अगर देहरादून से सहारनपुर वाया मोहंद रेल लाइन का कुछ हिस्सा सुरंग से होकर गुजरेगा तो इससे ट्रेन की गति बढ़ेगी और यात्रा समय कम होगा। राष्ट्रीय राजधानी के दो दिवसीय दौरे पर आए धामी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास के लिए जमरानी बांध परियोजना की स्वीकृति सहित विभिन्न बाहरी सहायता प्राप्त परियोजनाओं और पूंजीगत परियोजनाओं के लिए विशेष सहायता योजनाओं के लिए सरकार के व्यापक समर्थन के लिए प्रधान मंत्री का आभार व्यक्त किया।

 

 

Uttarakhand Corona Update: कोरोना मामलों ने देहरादून में फिर बढ़ाई चिंता, 24 घंटे में 30 लोग मिले संक्रमित

News web media uttarakhand : उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 30 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें देहरादून जिले में सबसे अधिक 26 मामले शामिल हैं। तीन महीनों के बाद प्रदेश में एक दिन में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को लगभग 550 सैंपलों की जांच की गई है। जबकि 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें देहरादून जिले में 26, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी व चमोली जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं।

एक जनवरी 2023 से लेकर अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 314 हो गई है। तीन महीने में एक दिन में सबसे अधिक मामले मिले हैं। हालांकि सभी मरीजों की हालत सामान्य है। जो होम आईसोलेशन में इलाज ले रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने मामले को बढ़ते देख दिए ये आदेश

स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोविड जांच और टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को देखते हुए केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के स्तर से समय-समय पर जारी होने वाली गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के साथ ही यात्रा मार्ग पर चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती 15 अप्रैल से पहले सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

हल्द्वानी डिग्री कॉलेज की पहली छात्रा अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी,

News web media uttarakhand : मबीपीजी डिग्री कॉलेज में पहली बार छात्रा अध्यक्ष बनी रश्मि लमगड़िया को को जान से मारने की धमकी मिली है इसके साथ ही इस के साथ ही इंस्टाग्राम पर आकर उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया गया इसके बाद छात्रा इस मामले की और पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है

एमबीपीजी कॉलेज की छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया को जान से मारने की धमकी मिली है। इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवक ने अश्लीलता भी की। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी एमबीपीजी कॉलेज का ही छात्र है। मुखानी पुलिस के मुताबिक, शिवालिक विहार बिठौरिया नम्बर एक निवासी रश्मि लमगड़िया छात्र संघ अध्यक्ष हैं। रश्मि ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि चुनाव से पहले छात्र पंकज खत्री ने इंस्टाग्राम लाइव पर उनके और परिवार के खिलाफ अभद्र और अश्लील टिप्पणी की थी, जिसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली में दर्ज कराई थी।

जिसके बाद आरोपी छात्र के साथी मुकेश पांडे बीती 31 मार्च को इंस्टाग्राम पर लाइव आया और उनके खिलाफ अश्लीलता का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
जिसके बाद आरोपी छात्र के साथी मुकेश पांडे बीती 31 मार्च को इंस्टाग्राम पर लाइव आया और उनके खिलाफ अश्लीलता का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

 

Pushkar Singh Dhami: दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रधानमंत्री मोदी से आज करेंगे मुलाकात

News web media uttarakhand : सोमवार को सूबे के सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रदेश की योजनाओं के लिए नई दिल्ली जाएंगे। इससे पहले वित्तीय वर्ष के पहले ही दिन सरकार के आला अफसरों की बैठक की, वह आज दिल्ली का रुख करेंगे इस दौरान मुख्यमंत्री का केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का भी कार्यक्रम है।

वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी शिष्टाचार भेंट कर सकते हैं। राज्य की रेलवे से जुड़े प्रस्तावों और मांगों को लेकर सीएम केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात करेंगे।  उन्होंने पिछले दिनों रेल मंत्री से भेंट में देहरादून, रामनगर और टनकपुर से नई रेलगाड़ियां शुरू करने की बात की थी। वह फिर इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री से चर्चा करेंगे। सीएम, सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से भी भेंट कर सकते हैं।

सरकार ने उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य तय किया है। इस क्रम में मुख्यमंत्री राज्य के लिए कुछ नई केंद्र पोषित योजनाएं स्वीकृत करने का भी आग्रह कर सकते हैं।

 

मसूरी में बस खाई में गिरी, 2 यात्रियों की मौत, कई लोग हुए घायल

Mussoorie Bus Accident: रविवार को मसूरी से देहरादून लौट रही एक रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्‍त(roadways bus accident) हो गई। मसूरी से पांच किमी पहले बस 100 मीटर गहरी खाई में गिर(fall into the abyss) गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

सात घायलों को मैक्स पताल ले जाया गया था। जिनमें से दो कि रास्ते में ही मौत हो गई। पांच का इलाज चल रहा है। इनमें से तीन बिल्कुल ठीक है और दो का सिटी स्कैन कराया जा रहा है।

वहीं दो घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत सामान्य बनी है। करीब 20 घायल मसूरी अस्पताल में हैं।

बताया गया कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसा रविवार दोपहर 12 बजे बाद शेर घंड़ा के पास हुआ। वहीं मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने भी हादसे पर दुख व्‍यक्‍त किया है।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून-मसूरी हाईवे पर बस के खाई में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन ने त्वरित रूप से राहत एवं बचाव कार्य करते हुए सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया है और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। ओम शान्ति।

आइटीबीपी, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से लोगों को निकाला। एसडीएम नंदन कुमार, आइटीबीपी डायरेक्‍टर पीएस डंगवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे।

हादसे की जगह दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देहरादून मसूरी हाईवे पर भारी जाम की स्थिति बनी रही।

बस मेसानिक लॉज बस स्टैंड से देहरादून के लिए चली थी और शेर घड़ी के पास खाई में जा गिरी। बस खाई में गिरने की आवाज सुनते ही स्‍थानीय लोग मदद के लिए खाई में उतरे, लेकिन राहत-बचाव कार्य में उन्‍हें कड़ी मशक्‍कत करनी पड़ी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

उत्तराखंड को मिली 182 करोड़ की सौगात, मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों की व्यवस्था होगी और भी बेहतर

देहरादून: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि उत्तराखंड में स्वास्थ्य योजनाओं को मोदी सरकार मदद देगी। उन्होंने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मिलकर राज्य को स्वास्थ्य क्षेत्र की 180 करोड़ की चार परियोजनाओं की सौगात दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मांडविया ने 124.10 करोड़ की लागत से दून मेडिकल कॉलेज में 500 बेड के ब्लॉक का निर्माण, रुद्रप्रयाग में 20.38 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में 18.80 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक और हल्द्वानी में 19.48 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण का शिलान्यास किया।

उत्तराखंड में TB मुक्त का सपना हो रहा साकार

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सूबे में जिस किसी को भी टीबी की बीमारी है. उस मरीज को किसी ना किसी ने गोद ले लिया है. ऐसे में मेरा यकीन है कि हम उत्तराखंड प्रदेश को पहला टीबी मुक्त राज्य बनायेंगे.इसके साथ ही उन्होंने कहा कि धामी सरकार के कार्यकाल में भरोसा है कि देश का पहला ऐसा प्रदेश बने जो सबसे पहले टी.बी मुक्त हो.

CM धामी बोले- सरकार 4 प्वाइंट को लेकर बढ़ रही आगे

सीएम धामी ने प्रदेश में 4 बड़ी परियोजनाओं की सौगात देने के लिए केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को धन्यवाद कियै है. सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार चार प्वाइंट को लेकर आगे बढ़ रही है, जिसमे बीमारियों को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाना, गरीबों को सस्ता और प्रभावी इलाज देना, हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाना है. इसके साथ ही समस्याओं के निपटारे के लिए मिशन मोड पर काम करना है.

 

उत्तराखंड में आज से होने जा रहे है ये 10 बड़े बदलाव..

Rules Changes From 1st April 2023: 1 अप्रैल से वित्त वर्ष 2023-24 यानी नया फाइनेंशियल ईयर शुरू हो रहा है. अप्रैल की शुरुआत के साथ ही कई बड़े बदलाव होने वाले हैं, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ सकता है. बैंक व लेन-देन से जुड़े कई नियम भी आज यानि शनिवार से बदल जाएंगे. ऐसे में आइये जानते हैं

बिजली के बढ़े दाम भी आज से लागू..

बिजली की नई दरों को मंजूरी मिल चुकी है। अब अप्रैल के आखिर में जो नया बिल आएगा।नई दरों के हिसाब से इस बार 9.64 % बढ़कर बिजली का घरों व प्रतिष्ठानों में पहुंचेगा। एक अनुमान के मुताबिक हर माह घरेलू उपभोक्ताओं को 25 से लेकर 200 रुपए तक का झटका लगेगा।

पानी के बिलों में दिखेगा इजाफा..

पानी के बिलों में भी अब बढ़ोत्तरी दिखेगी। जल संस्थान ने करीब 15 % बढ़ोत्तरी की मंजूरी पहले ही दे दी है। खासकर यह असर उन कंज्यूमर्स पर ज्यादा पड़ेगा, जिनके घरों या प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। अर्बन एरियाज में 3 माह में जहां एवरेज 1200 से 1400 तक बिल आता था, अब इसमें इजाफा हो जाएगा।

सफाई यूजर चार्जेज भी 20 रुपए बढ़ा..

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन यूजर चॉर्जेज में भी निगम ने करीब 20 रुपए की बढ़ोत्तरी का फैसला लिया है। अब कंज्यूमर्स को 50 के बजाय 70 रुपए पेमेंट करने पड़ेंगे। इसी प्रकार से अपार्टमेंट, कॉमर्शियल प्रतिष्ठानों व शिक्षण संस्थानों में सफाई शुल्क में इजाफा किया गया है।

सरकारी हॉस्पिटलों में ओपीडी व जांच का समय बदल रहा है। अब तक सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक ओपीडी व अन्य जांच के लिए समय निर्धारित था, समर सीजन को देखते हुए इसका समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक किया गया है। व्यवस्था दून मेडिकल कॉलेज से लेकर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल कोरोनेशन, रायपुर, प्रेमनगर व डोईवाला के अस्पतालों में दिखेगी।

हाउस टैक्स में छूट खत्म, जुर्माना शुरू..

नगर निगम क्षेत्र में जिन उपभोक्ताओं ने अपना हाउस टैक्स जमा नहीं किया, वे निगम से मिली छूट से वंचित रह जाएंगे। उन्हें जुर्माना भी देना होगा। हालांकि, वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए हाउस टैक्स भरने वालों को निगम ने 25 % छूट का दावा किया है।

कुछ समय के लिए नो हाउस टैक्स..

नगर निगम दून में वित्तीय वर्ष 2023-24 का हाउस टैक्स जमा कराए जाने के लिए पहली अप्रैल से 5 अप्रैल तक हाउस टैक्स के सॉफ्टेवयर में अपडेशन का काम चलेगा। इसके लिए पांच दिनों तक वित्तीय वर्ष 2023-24 का हाउस टैक्स जमा नहीं हो पाएगा। वहीं ऑनलाइन सेवाए भी बंद रहेंगी।

लच्छीवाला टोल टैक्स में भी इजाफा..

लच्छीवाला टोल टैक्स में भी इजाफा होने जा रहा है। वाहनों के हिसाब से टैक्स में हर माह के हिसाब से 5 से लेकर 40 रुपए की बढ़ोत्तरी बताई जा रही है। वर्तमान में जहां एक कार का टैक्स 320 रुपए था, अब बढ़कर 360 रुपए तक होगा।

स्कूल वैन के किराए में भी इजाफा..

स्कूल वैन संचालकों ने भी अपने किराए में भी इजाफा कर दिया गया है। महंगाई का हवाला देकर करीब 15 % तक बढ़ोत्तरी कही गई है। दून में वर्तमान में समय में करीब सात सौ से ज्यादा स्कूल वैन संचालित हो रहे हैं।

फीस, बुक्स-कॉपी व स्कूल ड्रेस महंगी..

1 अप्रैल से न्यू एजुकेशन सेशन की भी शुरुआत हो रही है। कई स्कूल खुल रहे हैं, कईयों में सप्ताहभर के भीतर नए सत्र की शुरुआत होगी। लेकिन, बच्चों की पढ़ाई भी महंगी हो गई है। एडमिशन फीस में जहां 15 से लेकर 25 % तक इजाफा देखने को मिल रहा है। बुक्स, कॉपी व स्कूल यूनिफॉर्म की दरों में भी करीब 20 से 30 % तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। पैरेंट्स परेशान हो रहे हैं। इसके साथ ही अप्रैल से शुरू होने वाले कारों के बीएस-6 वर्जन के तहत 15 से 50 हजार तक कारें हो जाएंगी महंगी। 15 साल पुराने करीब पांच हजार से ज्यादा सरकारी पुराने व्हीकल्स चलन से हो जाएंगे बाहर।

 

 

 

उत्तराखंड में उपभोक्ताओं को झटका 9.64 फीसदी महंगी हुई बिजली, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

Electricity Tariff in Uttarakhand: यूपीसीएल ने 16.96 प्रतिशत, यूजेवीएनएल ने करीब दो और पिटकुल ने नौ प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था। इस पर जनसुनवाई के बाद आयोग ने करीब 12 प्रतिशत बढ़ोतरी का निर्णय लिया था। लेकिन आयोग ने बिजली दरों में 9.64% की ही बढ़ोतरी की है।

उत्तराखंड में अब बिजली महंगी हो गई है। विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में 9.64% की बढ़ोतरी की है। गुरुवार को नियामक आयोग के अध्यक्ष डी.पी गैरोला और सदस्य तकनीकी एम.के जैन ने टैरिफ जारी किया। बिजली की नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। बता दें कि इस साल नए वित्तीय वर्ष के लिए यूपीसीएल ने 16.96 प्रतिशत, यू.जे.वी.एन.एल ने करीब दो और पिटकुल ने 9 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था। इस पर जनसुनवाई के बाद आयोग ने करीब 12 प्रतिशत बढ़ोतरी का निर्णय लिया था। लेकिन आयोग ने बिजली दरों में 9.64% की ही बढ़ोतरी की है।

ये लिए गए निर्णय :

  • बिजली दरों में 9.64% की बढ़ोतरी की गई है।
  • प्रदेश के चार लाख घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भी 10 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है।
  • आयोग ने फिक्स चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया है।
  • करीब 7000 मत्स्य पालक अब कॉमर्शियल के बजाय कृषि उपभोक्ता के तौर पर बिजली का लाभ ले सकेंगे।
  • 10 दिन में बिल का डिजिटल भुगतान करने पर उपभोक्ता को 1.50% और अन्य माध्यम से 1% की छूट मिलेगी।
  • किसान अगर ट्यूबवेल का बिल एक माह में जमा कराएगा तो उसे 5% की छूट दी जाएगी।

 

किस श्रेणी में कितनी महंगी होगी बिजली

घरेलू – 6.98%
अघरेलु – 11.41%
गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी – 14.16%
प्राइवेट ट्यूबवेल – 7.61%
एलटी इंडस्ट्री – 11.21%
एचटी इंडस्ट्री – 11.05%
मिक्स लोड – 15.54%
रेलवे – 22.12%
ईवी चार्जिंग स्टेशन – 13.64%

 

 

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश ने फिर कराया ठंड का अहसास

देहरादून:: प्रदेशभर में बृहस्पतिवार रात मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश हो गई। आज भी बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश और सर्द हवाओं ने एक बार फिर लोगों को ठंड का अहसास कराया। बारिश से जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हुआ, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

उधर, मसूरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। यहां तेज हवा के कारण कई जगह लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजली भी गुल रही। सुबह से शाम तक दून और मसूरी में तेज धूप खिली रही। लेकिन रात करीब नौ बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।

करीब आधे घंटे तक दून और मसूरी में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। उधर, मौसम विभाग के मुताबिक आज (शुक्रवार) भी मौसम का मिजाज बदले रहने के साथ ही दून में बादल छाने और गर्जन के साथ हल्की से तेज बारिश की संभावना है। दून में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और 16 डिग्री के आसपास रहेगा।

कहां कैसा है मौमस
-लोहाघाट में बारिश
-पिथौरागढ़ में सुबह से बारिश।
-किच्छा में बारिश
-बागेश्वर में सुबह से बारिश
-पौड़ी व आसपास के क्षेत्रों में देररात से बारिश का सिलसिला जारी
-विकासनगर में बारिश
-टिहरी में देर रात से बारिश जारी

 

Navratri 9th Day 2023: कल महानवमी पर होगी मां सिद्धिदात्री की पूजा ,शुभ मुहूर्त, महानवमी का महत्व

Navratri 9th Day 2023 चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च 2023 को हुई थी आज 30 मार्च 2023 को राम नवमी पर इसका समापन है. नवरात्रि के 9 दिन शक्ति साधना के लिए बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं. खासकर नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व है. आज महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होगी. चैत्र नवरात्रि व्रत मां के नौ स्वरूपों की पूजा करने का समय होता है. पूरे नौ दिन माता का उपवास कर आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. नवरात्रि का आठवां और नौवां दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है. इन दोनों दिनों में से किसी भी दिन व्रत करने वाले उपवास खोल सकते हैं.

इन दिनों में भक्त अपनी कुल देवी की पूजा करते हैं, जागरण, भजन-कीर्तन, मंत्र जाप करते हैं. माता की उपासना के बाद 9 कन्याओं की पूजा की जाते है और नवमी के दिन हवन कर जवारे विसर्जित किए जाते हैं. नवां दिन-तारीख-नवरात्रि के नौवां दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा का विधान होता है. इस दिन देवी सिद्धिदात्री को हलवा-पूड़ी और खीर का भोग लगा कर कन्या पूजन करना चाहिए.

30 मार्च 2023-मां सिद्धिदात्री

महानवमी 29 मार्च को रात्रि 09: 07 से  आरंभ होगी और 30 मार्च को रात्रि 11: 30 मिनट तक रहेगी.  इसीलिए कन्या पूजन 30 मार्च को किया जाएगा.

महानवमी कन्या पूजन शुभ मुहूर्त

सर्वार्थ सिद्धि योग
30 मार्च- सुबह 06:14 से 31 मार्च, प्रातः 06:12 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त
सुबह -प्रातः 04: 41 मिनट से प्रातः 05: 28 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11: 45 मिनट से दोपहर 12: 30 मिनट तक

पुनर्वसु नक्षत्र
रात्रि 10: 58 मिनट तक रहेगा. ये योग कन्या पूजन  के लिए अतिशुभ माना जाता है।.

पूजा मंत्र
देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्तिथा, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः

महानवमी का महत्व
पुराणों में मान्यता है कि नवरात्रि के इन 9 दिनों में जो भी कोई पूर्ण श्रद्धा भाव से माता रानी की पूजा करता है उसे मां का असीम आशीर्वाद प्राप्त होता है. उसके सभी दुख दूर हो जाते हैं. माता को श्रृंगार की वस्तुएं दान करने से वैवाहिक जीवन में प्यार ही प्यार घुलता है.