Blog

AIIMS में निकली भर्ती,जाने किन पदों पर होगा आवेदन..

News web media uttarakhand : ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, ऋषिकेश ने फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक अभ्यर्थियों आवेदन कर सकते हैं । एम्स की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं। एम्स भर्ती में आवेदन को इच्छुक अभ्यर्थी एम्स ऋषिकेश की वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

जाने क्या होगा आवेदन का शुल्क | Recruitment in AIIMS

एम्स ऋषिकेश भर्ती में सभी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग है। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग (पुरुष) के लिए 3000 रुपए वहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए 1000 के लिए। वहीं एससी, एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है। आवेदन योग्यता व अन्य जानकारी के लिए एम्स ऋषिकेश की ऑफिशियल वेबसाइट देख लें।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन | Recruitment in AIIMS

– एम्स ऋषिकेश की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिख रहे विकल्प Job / Recruitment पर क्लिक करें।
– आवेदन फॉर्म भरें। –
– आवेदन शुल्क जमा कराएं।
• जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
– आवेदन फॉर्म सब्मिट करें और भविष्य की जरूरत के लि – प्रिंटआउट कर कराकर रख लें।

 

वर्ल्ड कप में भारत की लगातार 8वीं जीत, साउथ अफ्रीका टीम 83 रन पर ढेर

News web media uttarakhand : वर्ल्ड कप 2023 के 37वें मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रन से हरा दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के शतक की बदौलत 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका टीम 27.1 ओवर में महज 83 रन बना पाई और ऑलआउट हो गई।

वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के शतक की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए। इस दौरान विराट कोहली ने शतक और श्रेयस अय्यर ने 77 रन  की पारी खेली। इसके साथ ही कोहली ने वनडे में अपना 49वां शतक जडकर सचिन तेंदुलकर के वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। साउथ अफ्रीका की तरफ से शम्सी और मार्करम को छोड़कर सभी ने विकेट अपने नाम किए।

दूसरी तरफ 327 रनों का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहले पावरप्ले में तीन विकेट गंवाए। उसके बाद तो टीम उबर ही नहीं पाई। पहले डिकॉक 10 गेंद में पांच रन, कप्तान तेम्बा बावुमा 11 और एडन मार्करम 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान सिराज ने डिकॉक को अपना शिकार बनाया। इसके बाद जडेजा ने तेम्बा को बोल्ड किया और शामी ने मार्करम को एलबीडब्ल्यू किया। हेनरिक क्लासेन को जडेजा ने आउट किया।

वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की शुरुआत बेहद शानदार रही। कप्तान रोहित शर्मा ने 40 रन बनाए। लेकिन फिर वो अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद शुबमन गिल ने 23 रन बनाकर केशव महाराज के शिकार बने। उसके बाद श्रेयस अय्यर ने कोहली का बखूबी साथ निभाया और 77 रन की बेहतरीन पारी खेली। अय्यर इस बार भी अपने शतक से चूक गए। उसके बाद केएल राहुल आज कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और वो महज 8 रन बनाकर मार्को जानसेन के शिकार बन गए। उसके बाद सूर्या आए जिन्होंने कोहली के साथ पारी को रफ्तार दी और 22 रनों की अहम पारी खेलकर आउट हो गए। आखिर में रविंद्र जडेजा ने कोहली का आखिर तक साथ दिया और 29 रन की नाबाद पारी खेली।

टीम इंडिया को बड़ा झटका, हार्दिक पंड्या वर्ल्ड कप से बाहर-प्रसिद्ध कृष्णा को मिला मौका

News web media Uttarakhand : टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2023 में बड़ा झटका लगा है. ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एंकल की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हाे गए हैं. उनकी जगह तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला है. पंड्या बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान 19 अक्टूबर को चोटिल हो गए थे. इसके बाद वे एनसीए में रिहैब कर रहे थे. बीसीसीआई की ओर से पिछले दिनों बताया गया था कि उनकी चोट में सुधार हो रहा है.

लेकिन अब उनके बाहर होने की खबर आ रही है. यह टीम इंडिया के लिए दोहरा झटका इसलिए भी है, क्योंकि पंड्या के बाहर होने के बाद टीम सिर्फ 5 ही गेंदबाजों के साथ खेल रही है. पंड्या के बाहर होने के बाद दूसरे ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को भी मौका नहीं मिला. बतौर बैटर सूर्यकुमार यादव और बतौर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम में जगह मिली. टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अब तक 7 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है.


हार्दिक पंड्या को वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ बॉलिंग करते वक्त चोट लग गई थी. इसके बाद उन्हें तुरंत मैदान से बाहर जाना पड़ा था. बता दें कि हार्दिक पंड्या ने इस वर्ल्ड कप में 4 मैच खेले. उन्होंने इन मैचों में 5 विकेट झटके. बैटिंग के लिए उनकी बारी सिर्फ एक बार आई, जिसमें 11 रन बनाकर नाबाद रहे थे. वर्ल्ड कप के अपने 8वें मुकाबले में भारतीय टीम को रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरना है. टीम शुरुआती 7 मैच जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है.


ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने माना कि पंड्या का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है. क्याेंकि वे अहम समय पर गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा योगदान देते हैं. भारतीय टीम को राउंड रॉबिन के अंतिम मैच में 12 नवंबर को नीदरलैंड्स से भिड़ना है. रोहित शर्मा की नजर अब टेबल में नंबर-1 पर रहने की होगी. ऐसे में उसे सेमीफाइनल में नंबर-4 की टीम से भिड़ना होगा.

टीम इंडिया से पहले श्रीलंका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया सहित कई टीमें चोट से परेशान रही हैं. इस कारण कई टीमों ने मांग की है कि टूर्नामेंट के दौरान 15 से अधिक खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने की अनुमति मिले. अभी आईसीसी के नियम के अनुसार, टीम में अधिकतम 15 खिलाड़ी ही रखे जा सकते हैं.

पंड्या के वनडे रिकॉर्ड की बात करें, तो उन्होंने अब तक 86 वनडे खेले हैं. 34 की औसत से 1769 रन बनाए हैं. 11 अर्धशतक लगाया है. नाबाद 92 रन बेस्ट प्रदर्शन है. स्ट्राइक रेट 110 का है. बतौर तेज गेंदबाज वे 84 विकेट भी ले चुके हैं. 24 रन देकर 4 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है.

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत विभिन्न निवेशक समूहों के साथ बैठकें

News web media uttarakhand : मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग करने के पश्चात नई दिल्ली में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत विभिन्न निवेशक समूहों के साथ बैठकें हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बैठकों में पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, फार्मा, कृषि, एग्री, ऊर्जा, लॉजिस्टिक, इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं हॉस्पिटैलिटी आदि के क्षेत्र में निवेशकों से करार हुए हैं। निवेशक उत्तराखण्ड में निवेश के प्रति काफी आकर्षित है।

उन्होंने कहा कि अभी अहमदाबाद में 50 से अधिक उद्योग समूहों के साथ आयोजित बैठक के बाद लगभग 24 हजार करोड़ रुपए के निवेश पर करार के साथ अब तक लगभग 94 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर करार हो चुके है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास 08-09 दिसम्बर 2023 को देहरादून में प्रस्तावित इन्वेस्टर्स समिट तक प्राप्त सभी करारों को धरातल पर उतारने का है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जो भी सुझाव प्राप्त हुये हैं उन पर अमल किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की थीम को “पीस टू प्रोस्पेरिटी” रखा गया है। टूरिज्म, वेलनेस और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के साथ-साथ उत्तराखण्ड में अनेक नए एवं गैर परंपरागत उद्योगों को विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों में उत्तराखण्ड में निवेश के प्रति काफी उत्साह देखा गया है। राज्य में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण होने के कारण इसकी अपार संभावनाएं हैं। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश करने वालों के लिए और प्रोत्साहन दिया जायेगा।

 

 

हेली एंबुलेंस सेवा का इंतजार खत्म, इसी महीने से होगी शुरू, ऐसे मिलेगा मरीजों को लाभ

News web media Uttarakhand :  एम्स ऋषिकेश से हेली एंबुलेंस सेवा इसी माह में शुरू हो जाएगी। सेवा शुरू करने से पहले व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। एम्स से हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होने का इंतजार आखिर समाप्त होने की कगार पर पहुंच गया है। 20 सितंबर 2022 को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में एम्स ऋषिकेश में हेली एंबुलेंस के संचालन की घोषणा की थी। हेली एबुलेंस सेवा का संचालन केंद्र और उत्तराखंड सरकार 50-50 फीसदी की साझेदारी में होना है।

बुधवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय, उत्तराखंड प्रदेश सरकार व एम्स प्रशासन के बीच ऑनलाइन बैठक हुई। जिसमें हेली एंबुलेंस सेवा शुरू किए जाने पर चर्चा की गई। नवंबर माह के अंत तक इस सेवा के शुरू किए जाने की बात कही गई। बताया गया कि 15 नवंबर तक हेली एंबुलेंस असेंबल होकर एम्स को उपलब्ध हो जाएगी। यहां कुछ दिन के व्यावहारिक प्रशिक्षण के बाद इसी माह के अंत से पहले सेवा शुरू कर दी जाएगी।

अनुबंधित कंपनी एक महीने में 45 घायलों और मरीजों को निशुल्क हेली एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराएगी। हेली एंबुलेंस पूरे उत्तराखंड के साथ उत्तरप्रदेश के 100 किमी के दायरे में सेवा मुहैया कराएगी। लेकिन घोषणा के एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी हेली एंबुलेंस सेवा शुरु नहीं हो पाई थी। कुछ समय पूर्व एम्स प्रशासन ने अप्रैल माह से हेली एंबुलेंस सेवा शुरू किए जाने की संभावना जताई थी। तब एम्स प्रशासन ने बताया था कि मेरठ में हेली एंबुलेंस असेम्बल्ड कर दी गई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से कुछ औपचारिकताएं पूर्ण होनी बाकी हैं।

15 नवंबर तक हेली एंबुलेंस असेंबल होकर एम्स को उपलब्ध होगी। कुछ दिन प्रशिक्षण के बाद इसी माह के अंत से पहले हेली एंबुलेंस सेवा शुरू कर दी जाएगी।

उत्तराखंड परिवहन निगम की यात्रियों को नई सौगात, कहां पहुंची बस और टिकट बुक कराने के लिए पथिक एप करेगा ऐसे मदद

उत्तराखंड परिवहन निगम ने यात्रियों को नई सौगात दी है। यात्री अब कामन सर्विस सेंटर और मोबाइल फोन पर पथिक एप के जरिए आनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। खास बात ये है कि एप पर ट्रेन की तरह बस की लोकेशन भी ट्रेस की जा सकेगी।

उत्तराखंड परिवहन निगम के गठन को 20 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस मौके पर निगम ने यात्रियों को नई सेवाएं देकर कई सौगात दी हैं। यात्री अब कामन सर्विस सेंटर और मोबाइल फोन पर पथिक एप के जरिए आनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। एप पर बस की लोकेशन भी ट्रेस की जा सकेगी। इस मौके पर परिवहन निगम का स्टार बस यूटीसी पोर्टल भी लांच किया गया। इस पोर्टल से यात्री आनलाइन टिकट बुक करा पाएंगे। पोर्टल पर वालेट की सुविधा भी दी गई है। जिससे यात्री मासिक पास भी बना सकते हैं।
दीपावली पर उत्तराखंड परिवहन निगम ने 200 अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी की है। दीपावली पर इस बार सीधे पांच दिन की छुट्टी मिल रही है। जिससे ट्रेन, बस और अन्य परिवहन सेवाओं के लिए ज्यादा मारामारी है।ट्रेनों में रिजर्वेशन की वेटिंग 300 पार पहुंच गई है और बसों में आनलाइन टिकट बुकिंग फुल हो चुकी है।
ट्रेनों में पूरा लोड साधारण बोगी व बसों में साधारण सेवा पर रहेगा। परिवहन निगम की ओर से लंबी दूरी की अन्य साधारण बसों के टिकट आनलाइन बुक करने शुरू कर दिए हैं। दून से रवाना होने वाली सभी ट्रेनों की वेटिंग लंबी होती जा रही है। रेलवे की ओर से साधारण टिकटों के लिए स्टेशन पर अतिरिक्त काउंटर लगाने की बात कही जा रही है। ट्रेनों की संख्या कम है और जाने वाले यात्रियों की संख्या हजारों में है। ट्रेनों में सर्वाधिक भीड़ पूर्वांचल और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों की रहती है। उत्तराखंड परिवहन निगम

देहरादून में डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ

 

News web media uttarakhand : राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

इस दौरान उन्होंने पदक विजेता पुलिसकर्मी के पदक भी दिए। उन्होंने कहा कि ‘मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सके। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं।

इसी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में इन 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर

News web media uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 30 प्रस्ताव आए जिनमें से 27 अहम प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मोहर लगाई। बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और मंत्री सुबोध उनियाल मौजूद रहे जबकि अन्य मंत्री वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बैठक खत्म होने के बाद फसलों की जानकारी मुख्य सचिव एसएस संधू ने दी।

कैबिनेट के अहम फैसले…..

मुनि की रेती ढाल वाला कों श्रेणी एक में उच्च कृत किया गया

ऊर्जा विभाग का प्रोजेक्ट पॉवर हॉउस ADB के फंड से होगा प्रोजेक्ट 26 पद स्वीकृत किया गया

ग्रामय विकास विभाग मे सहायक लेखाकार के पद बढ़ाये गए

राजाजी टाइगर फाउंडेशन का गठन किया गया कॉर्बेट की तर्ज पर बनाया गया

पर्यटन नीति 2023 संशोधन करके सिंगल विंडो का प्रयोजन किया गया

गन्ना विकास मे खंडसरी नीति एक साल बढ़ाई गई

मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना शुरू की गई पशुपालन विभाग के लिए हुआ फैसला

परिवहन विभाग की स्क्रैप नीति के तहत अब स्क्रैप करके नया वाहन लेगा तो 15 और 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी सरकारी विभागों की गाड़ियों की रेनवाल नहीं होगी

बड़ी इन्वेस्टमेंट के लिए पैकेज मिलेगा उसमे पुराने उद्योगपति कों भी 200 करोड़ का एक्सपेंशन करेगा तो उन्हें सब्सिडी पैकेज मिलेगा

आवास विभाग केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी मे भवन

गौशालाओ कों बनाने के लिए अब जिलाधिकारी इसमें सब फैसला ले सकेगा समिति बनाई गई मिलेगी सुविधाएं

माध्यमिक शिक्षा का मे ITI करने वाले अब केवल 10 मे हिंदी का exam देकर उसे 10 वी पास मान लिया जाएगा

सोलर वाटर हीटर मे अनुदान की योजना फिर से शुरू होगी घरेलु वालों कों 50 कमर्शियल को 30 प्रतिशत छूट दी जाएगी

योग प्रशिक्षण देने वालों कों योगा ट्रेनर आउटसोर्स के माध्यम से लगाए जाएंगे 300 रूपए प्रति घंटे मिलेंगे 123 युवाओं कों मिल सकेगा रोजगार

गुप्तकाशी कों नगर पंचायत बनाने का हुआ फैसला

जलागम से बड़ा मामला जगह जगह पूरे प्रदेश नदी नालो का मास्टर प्लान बनाकर चेक डेम बनाए जाएंगे एक अथॉरिटी का क्या किया गया गठन

कैबिनेट ने फैसला लिया है कि जिस तारीख कों भी कट ऑफ़ डेट के तहत जों भी विज्ञप्ति जारी हुई उसमे भर्ती सभी कर्मियों कों विकल्प दिया जाएगा की उन्हें ओल्ड पेंशन मे रहना है

मुख्यमंत्री आज परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में

News web media Uttarakhand : मुख्यमंत्री आज परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए श्रेष्ठ उत्तराखंड (श्रेष्ठ भारत) न्यूज चैनल का शुभारम्भ किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, प्रधानमंत्री के “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। एक भारत श्रेष्ठ भारत में उत्तराखंड की भूमिका भी अहम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को निवेश का हब बनाए जाने पर कार्य चल रहा है, जिसके लिए राज्य में दिसबंर माह में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होने जा रहा है। इसके अंतर्गत लन्दन, दिल्ली, दुबई, अबू धाबी सहित चेन्नई में रोड शो कर 65 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू साइन किए जा चुके हैं।
इस इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से हम उत्तराखंड में निवेश के क्षेत्र में एक ऐसा वातावरण विकसित करना चाहते हैं, जो भविष्य में देवभूमि को श्रेष्ठ राज्य बनाने के हमारे संकल्प को पूर्ण करने में सार्थक सिद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने स्वयं आदि कैलास और जागेश्वर धाम पहुँचकर धार्मिक पर्यटन को नई दिशा प्रदान की है। राज्य सरकार प्रदेश में विभिन्न नए स्थानों को चिन्हित कर उन्हें न्यू टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित कर रही है।
इस दौरान कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर ऋषिकेश अनिता ममगाई, परमार्थ निकेतन के प्रमुख चिदानंद जी सरस्वती महाराज, डीजी सूचना श्री बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, एसएसपी श्वेता चौबे, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी बने उत्तराखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

News web media uttarakhand :  नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी 26 अक्टूबर को सेवनिर्वित हो गए हैं। उनके रिटायर होने के बाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी के सेवानिवृत्त होने के एक दिन बाद यानी शुक्रवार से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

मनोज कुमार तिवारी का पिथौरागढ़ से खास नाता रहा है। उनके पिता एनबी तिवारी भी नामी वकील रहे हैं। जबकि उनके दादा राम दत्त भी जिला पिथौरागढ़ में वकील थे। मनोज कुमार तिवारी ने अपनी दसवीं तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ और ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन भी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ से ही किया है। वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी का जन्म 19 सितंबर 1965 को पिथौरागढ़ में हुआ था। 1990 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी किया। 1990 में ही वह बार काउंसिल ऑफ यूपी इलाहाबाद में पंजीकृत हुए और उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में प्रैक्टिस शुरू की। 2000 में वह उत्तराखंड उच्च न्यायालय बनने पर नैनीताल स्थानांतरित हुए।

20 मई 2009 को न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी को वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया गया था। 2008 में उन्हें हाईकोर्ट बार एसोसिएशन नैनीताल का अध्यक्ष बनाया गया। नौ मई 2017 में न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी को उत्तराखंड हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश बनाया गया था।