Blog

धामी सरकार भू-कानून के पालन को लेकर सख्त, मांगी डीएम से रिपोर्ट, जानिए वजह

News web media uttarakhand : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि और बागवानी की जमीनों की बिक्री और लीज की अनुमति देने से जुड़े सभी मामलों के रिकॉर्ड जुटाने शुरू कर दिए हैं। पिछले दस साल के भीतर जमीन की बिक्री और लीज के मामलों से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। इसको लेकर सरकार ने सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को ऐसे मामलों जुड़ी जानकारी राजस्व विभाग को शीघ्र भेजने को कहा है।
धामी सरकार ने राज्य में भूमि के दुरुपयोग को रोकने के लिए ठोस रणनीति बनाई है। इसके तहत भू- कानून के अनुपालन को सुनिश्चित कराया जा रहा है। इसको लेकर हाल ही में भू-कानून प्रारूप समिति की बैठक की गई। जिसमें सभी जिलों के जिलाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी डीएम को यह जानकारी राजस्व विभाग को जल्द से जल्द भेजने के निर्देश दिए।

 

उत्तराखंड के छह पुलिस अफसरों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसएसपी श्वेता चौबे सहित ये नाम

News web media uttarakhand : गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के छह पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा. एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह, पौड़ी एसएसपी श्वेता चौबे, इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह और हेड कनस्टेब लक्ष्मण सिंह का नाम इसमें शामिल है.
बता दें कि उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के 35 सरपंच अपने पति व पत्नी के साथ 26 जनवरी को देश के 75वें गणतंत्र दिवस परेड के साक्षी बनेंगे. इस खास मौके पर केंद्र सरकार ने सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत आने वाले गांवों के सरपंचों को कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड पर विशेष तौर पर आमंत्रित किया है.
उत्तराखंड के सीमांत जिलों के 23 उप सरपंचों को भी कर्तव्य पथ पर आमंत्रित किया है. इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, महिला स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादन संगठन आदि योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है.
वहीं गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों के बीच यातायात पुलिस ने बुधवार को ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान भी जारी कर दिया है. गणतंत्र दिवस पर परेड के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर पूरी तरह से जीरो जोन रहेगा. यहां पर कोई वाहन, रेहड़ी व ठेलियां नहीं चलेंगी. इसके साथ ही ग्राउंड के आसपास के खाली मैदानों को वाहनों की पार्किंग के लिए चिह्नित किया गया है.

दो फरवरी को अयोध्या जाएगी पूरी धामी कैबिनेट, श्री राम मंदिर के करेगी दर्शन

News web media uttarakhand : आगामी दो फरवरी को धामी कैबिनेट अयोध्या जाएगी। बुधवार को सीएम धामी ने यह निर्णय लिया। कहा कि सभी श्री राम मूर्ति के दर्शन के लिए एक साथ जाएंगे। सीएम ने कहा हम सभी प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने हैं। यह हर्ष.उल्लास और देश को गौरवान्वित करने वाल क्षण है। अयोध्या में श्रीराम के बाल विग्रह रूप की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीएम ने कहा कि प्रभु श्रीराम के न्याय, नैतिकता, सत्यनिष्ठा, साहस, शालीनता और करुणा के भाव को अपने जीवन में लाने के लिए संकल्प लेने का दिन है। कहा कि संतों की तपस्या, कारसेवकों के बलिदान, करोड़ों सनातनियों की प्रतीक्षा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रबल इच्छाशक्ति के परिणामस्वरूप अयोध्या में रामलला भव्य एवं दिव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं। यह स्वर्णिम अवसर हम सभी के जीवन में परम सौभाग्य लेकर आया है।

यूक्रेन की सीमा के पास रूसी सेना का प्लेन क्रैश, 65 लोगों के मारे जाने की खबर

News web media Uttarakhand :  रूस का एक भारी लिफ्ट मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट IL-76, जो कि 65 यूक्रेनी युद्धबंदियों (POWs) को लेकर जा रहा था, देश के के बेलगोरोड क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना के एक वीडियो में दिखाया गया है कि विमान तेजी से ऊंचाई खो रहा है और सीधे जमीन की ओर जा रहा है, IL-76 विमान पायलट के नियंत्रण से बाहर हो जाता है और एक आवासीय क्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है.

एएफपी ने मॉस्को के रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया, “मॉस्को के समयानुसार सुबह लगभग 11 बजे (0800 GMT), एक IL-76 विमान नियमित उड़ान के दौरान बेलगोरोड क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.” इसमें कहा गया, “प्लेन पर यूक्रेनी सेना के 65 पकड़े गए सैनिक थे, जिन्हें अदला-बदली के लिए बेलगोरोड क्षेत्र में ले जाया जा रहा था. इसके साथ चालक दल के छह सदस्य और तीन एस्कॉर्ट भी थे.”

इस बीच, रूस ने दावा किया है कि विमान युद्धबंदियों को लेकर जा रहा था, लेकिन एएफपी ने यूक्रेन के स्थानीय मीडिया के हवाले से खबर दी है कि उसके रक्षा बलों ने विमान को मार गिराया क्योंकि वह विमान युद्धबंदियों के बजाय एस-300 जमीन से हवा में मार करने वाली एयर डिफेंस सिस्टम के लिए मिसाइलें ले जा रहा था.

रूस के संसद अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोडिन ने कीव पर युद्धबंदियों को ले जा रहे विमान को मार गिराने का आरोप लगाया है. वोलोडिन ने एक पूर्ण सत्र में सांसदों से कहा, “उन्होंने अपने ही सैनिकों को हवा में गोली मार दी. हमारे पायलट, जो एक मानवीय मिशन को अंजाम दे रहे थे, को गोली मार दी गई.”

क्षेत्रीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने टेलीग्राम पर कहा कि दुर्घटना क्षेत्र की राजधानी के उत्तर-पूर्व में कोरोचान्स्की जिले में हुई. ग्लैडकोव ने कहा, “अब एक जांच टीम और आपातकालीन सेवाएं साइट पर काम कर रही हैं. मैंने अपना काम करने का कार्यक्रम बदल दिया है और जिले की यात्रा की है.”

उत्तराखंड: धामी कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, यहां पढ़ें फैसलों को

News web media Uttarakhand :  उत्तराखंड में धामी कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। मुख्य सचिव एसएस संधू ने दी फैसलों की जानकारी।

  • सहायक अभियंताओं को वाहन भत्ता अनुमान्य किया गया 4 हजार मिलेंगे
  • अधिकारियों और कर्मचारियों के वाहन भत्ते में भी बदलाव
  • चाइल्ड केयर लीव में अब 2 साल मे 100 प्रतिशत वेतन मिलेगा
  • व्यक्तित्व सहायक सवर्ग मे 4800 का पे स्केल मिलेगा
  • खनन विभाग मे बड़ा फैसला ड्रेर्जिंग को लेकर हुआ फैसला, फोटोग्राफ़ी व वीडियोग्राफ़ी होगी ताकि कोई ज्यादा खनन ना कर सके
  • खनन विभाग में फैसला इनका 7 अतिरिक्त पदों को लेकर फैसला हर जिले मे एक डिस्टिक माइनिंग ऑफिसर में होगा
  • देहरादून पुरानी जेल परिसर मे बार संगठन को 5 बीघा जमीन 30 साल के लिए लीज मे दिया गया
  • पशु चिकित्सा सेवा नियमावली में संशोधन
  • मत्स्य विभाग मे जलाशयों की नीलामी अब 10 साल के लिए होगी
  • खेल विभाग में अब खिलाड़ियों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण के लिए विधानसभा मे लाया जाएगा विधेयक
  • साहसिक पर्यटन में विषय विशेषज्ञ के पद को लेकर अब नियमों मे शिथिलिकरण दिया जाएगा
  • जादूग गाँव मे वाइब्रेट विलेज़ योजना के तहत अब वहा के स्थानीय निवासियों को होम स्टे के लिए प्रोत्साहित करेगी स्थानीय लोग पलायन कर गए थे
  • ऊर्जा विभाग मे लखवाद वियासी योजना मे छोटे काम स्थानीय लोग लोकल सोसाइटी के माध्यम से कर सकेंगे 10 लाख तक का रहेगा बजट
  • कोविड के तहत कई काम हुए पुराने बिल पेंडिंग है 50 प्रतिशत से ज्यादा खर्चा केंद्र की आपदा मद से होगा एक महीने मे होगा भुगतान
  • पंचायती राज विभाग मे 2 से अधिक बच्चे के मामले मे चुनाव नहीं लड़ने दिया जाता था लेकिन अगर किसी का दूसरा बच्चा ट्वीन हो गया तो उसे केवल एक ही बच्चा माना जाएगा
  • गन्ना मूल्य 20 रूपये बढ़ाये गए प्रति कुंतल अगेती 375 और सामान्य की 365 मूल्य रखा गया
  • हॉउस ऑफ़ हिमालय ब्रांड को लेकर बड़ा फैसला आज हुआ फैसला सरकार बनाएगी कम्पनीए सोसाइटी काम नहीं करेगी
  • आबकारी नीति को लेकर आज फैसला नहीं हुआ

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रात को दिवाली जैसा उल्लास… देवभूमि में हर तरफ जले दिए

News web media Uttarakhand : रामनगरी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ अयोध्या ही नहीं, देश में भी नए युग का आगाज हो गया। पांच सदियों का इंतजार सोमवार को कृष्णशिला में प्राण स्थापना के साथ समाप्त हो गया और रामलला पूर्ण स्वरूप में भव्य मंदिर में विराजमान हो गए। उनका नाम बालक राम रखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की पहली आरती उतारी। स्वर्णमयी सिंहासन पर विराजमान रामलला को चांदी का छत्र अर्पित किया और मां जानकी के प्रतीक स्वरूप में चुनरी भी चढ़ाई। प्रधानमंत्री ने रामलला को 1008 रजत कमल अर्पित किए। 45 मिनट का अनुष्ठान पूर्ण हुआ, तो देशवासी अभिभूत हो उठे। इस दौरान, जन्मभूमि परिसर पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई।

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान देवभूमि उत्तराखंड में भी भव्य उत्सव मनाया गया। सुबह से ही राजधानी दून से लेकर सभी जिलों का माहौल राममय हो गया। सुबह से शाम तक गुलाल, बोनफायर आदि से होली जैसा माहौल रहा तो शाम ढलते ही पटाखों से दून गूंज उठा। घरों में लगी इलेक्ट्रॉनिक झालरें और दीयों से दिवाली-सा उत्सव रहा। वहीं, लोगों ने दीप जलाकर रामलला का स्वागत किया। हरिद्वार में श्रीगंगा सभा की ओर से हरकी पैड़ी पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। दिनभर कई तरह के आयोजन किए गए जिससे पूरा शहर राममय हो गया। शाम को हरकी पैड़ी पर दीप जलाए गए। साथ ही आतिशबाजी की गई। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी गंगा पूजन कर दीपदान किया।

केदारनाथ धाम में ललित बाबा आश्रम में 108 घी के दीपक जलाए गए। मंदिर परिसर में तैनात आईटीबीपी के जवानों ने बाहर परिसर में दीपक जलाए। बाबा केदारनाथ के शीतकालीन पूजा स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में अखण्ड रामायण, भजन कीर्तन और हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। प्रसाद वितरण किया गया। विभिन्न महिला मंगल दलों और भजन कीर्तन मंडलियों की ओर से भजन गाए गए।  शाम को पहाड़ से मैदान तक दीप जलाए गए। केदारनाथ धाम सहित जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग और अन्य कस्बों, गांवों में भव्य झांकी निकाली गई। साथ ही मंदिरों में कीर्तन-भजन का आयोजन कर भंडारा का आयोजन किया गया। वहीं, उत्तरकाशी के बड़कोट में राजा रघुनाथ महाराज मंदिर को भी सजाया और पूजा की गई।

सुरकंडा देवी रोपवे का आज और कल बंद रहेगा संचालन, तकनीकी निरीक्षण भी किया जाएगा

News web media uttarakhand :  सिद्धपीठ सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन 23 और 24 जनवरी को बंद रहेगा। इस दौरान रोपवे की मरम्मत की जाएगी। सुरकंडा देवी रोपवे के समन्वयक नरेश बिजल्वाण ने बताया, सुरक्षा की दृष्टि से रोपवे की मरम्मत कार्य के साथ तकनीकी निरीक्षण होना है।

इसके लिए मंगलवार और बुधवार को रोपवे का संचालन नहीं होगा। 25 जनवरी को सुबह आठ बजे से रोपवे की सेवा शुरू कर दी जाएगी। रोपवे बंद रहने के दौरान सिद्धपीठ सुरकंडा मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन करने वाले वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से मंदिर तक डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर पहुंचना होगा।

अयोध्या में खत्म हुआ 500 साल का इंतजार, गर्भगृह में विराजे रामलला- पीएम मोदी ने की प्राण-प्रतिष्ठा

News web media Uttarakhand :  मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच पीएम मोदी ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कर दी. आज अयोध्या में करीब 500 सालों का लंबा इंतजार खत्म हो गया. भगवान रामलला अपने भव्य मंदिर में विराज चुके हैं. अभिजीत मुहूर्त में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई है. 84 सेकंड के मुहूर्त में पीएम मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की

रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है. राम नगरी रामलला के स्वागत के लिए तैयार है. आज रामलला की नवीन प्रतीमा मंदिर में स्थापित हो जाएगी. राम नगरी को फूलों से सजाया गया है.

अयोध्या में राम मंदिर परिसर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हो चुका है. राम मंदिर परिसर में पीएम मोदी पूजा पर बैठ चुके हैं और वह संकल्प ले रहे हैं. उनके बगल में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बैठे दिखाई दे रहे हैं. मंत्रोच्चार के साथ प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान जारी है.

राम मंदिर परिसर में पीएम मोदी धोती-कुर्ता में दिखे हैं. उनके हाथ में लाल चुनड़ी और एक चांदी का छतर दिख रहा है. आसपास जय श्रीराम की गूंज सुनाई दे रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंच चुके हैं. कुछ देर में राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. पीएम मोदी ही रामलला को काजल लगाएंगे.

दूर-दूर से अतिथियों के आने का सिलसिला जारी है. राजनेताओं के साथ अभिनेता इस भव्य समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं. हर तरफ जश्न का माहौल है. मंदिर परिसर की साज सजा को देखकर हर कोई प्रभावित है.

लोगों में रामलला के दर्शनों को लेकर व्याकुलता है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के साथ कई प्रमुख हस्तियां पहुंच रही हैं. कार्यक्रम को लेकर देश में ही नहीं पूरी दुनिया में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है. 1 बजे तक प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा. इसके बाद कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथि दर्शन करेंगे.

अयोध्या पहुंचे क्रिकेटर अनिल कुंबले. उन्होंने कहा, “यह एक अद्भुत अवसर है, एक बहुत ही दिव्य अवसर। इसका हिस्सा बनकर धन्य हूं। यह बहुत ऐतिहासिक है। राम लला से आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं…”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नवनिर्मित यहां नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या राम मंदिर परिसर पहुंच गए. प्रधानमंत्री मोदी महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे और वहां से हेलीपैड के लिए रवाना हुए और फिर अपने काफिले के साथ मंदिर परिसर पहुंचे. राम मंदिर समारोह के बाद वह एक सभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी का कुबेर टीला जाने का भी कार्यक्रम है. प्रधानमंत्री मंदिर निर्माण से जुड़े ‘श्रमजीवियों’ (श्रमिकों) से भी बातचीत करेंगे.

 

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान, 22 जनवरी को दिल्ली में भी रहेगी हाफ डे की छुट्टी

News web media Uttarakhand : अयोध्या में रामलला के आगमन और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह देखने को मिल रहा है. राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने में महज 2 दिन बचे हैं. देशभर के लोग इस पल को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. केजरीवाल ने 22 जनवरी को हाफ डे की घोषना की है. इस घोषना पर एलजी विनय कुमार सक्सेना ने मंजूरी भी दे दी है.

दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर 22 जनवरी  को दिल्ली सरकार के सभी दफ्तरों में हाफ डे की छुट्टी को मंजूरी दे दी है. इस प्रस्ताव को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भेजा था जिसे एलजी ने स्वीकार कर लिया है.  22 जनवरी आधे दिन के लिए दिल्ली के सभी दफ्तर यानी, यूएलबी, ऑटोनॉमस बॉडीज, उपक्रमों और बोडर्स आदि में आधे दिन की छुट्टी रहेगी

आपको बता दें कि, दिल्ली सरकार ने इससे ऐलान से पहले विशेष रामलीला का भी आयोजन करने का ऐलान किया था. आईटीओ के पास स्थित प्यारेलाल ऑडियो में 20 से 22 जनवरी तक इसका आयोजन किया जा रहा है जहां लोगों के लिए एंट्री मुफ्त होगी. इसके अलावा दिल्ली सरकार ने महीने के पहले मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी शुरू करवा चुकी है.

22 जनवरी को राम मंदिर में एंट्री के लिए ये पास जरूरी, खास क्यू आर कोड से मिलेगा प्रवेश

News web media Uttarakhand : अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सुरक्षा के बेहद सख्त इंतजाम किए गए हैं. इस दिन पूरी अयोध्या नगरी को सुरक्षा के अभेद्य किले में तब्दील कर दिया जाएगा. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में केवल वहीं लोग शामिल हो सकेंगे जिन्हें श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से न्योता भेजा गया है. इसके साथ ही एक एंट्री पास भी जारी किया गया है. जिस पर बने क्यू आर कोड के जरिए ही मंदिर परिसर में एंट्री हो पाएंगी.

ट्रस्ट की ओर से इस एंट्री पास को लेकर जानकारी दी गई है कि प्राण प्रतिष्ठा की दिन राम मंदिर से सिर्फ न्योते से ही एंट्री नहीं होगी बल्कि इसके साथ दिए गए एंट्री पास की भी जरूरत होगी. इस एंट्री पास पर ट्रस्ट की ओर से एक क्यूआर कोड दिया गया है. एंट्री गेट पर जब इस क्यू आर कोड का मिलान होगा तभी एंट्री संभव हो सकेगी.

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की ओर दी गई जानकारी के मुताबिक  प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में आमंत्रित सभी मेहमानों को इस समारोह में प्रवेश केवल श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा जारी किए गए इस एंट्री पास के माध्यम से ही संभव हो पाएगा. ऐसे में  केवल निमंत्रण पत्र से आगंतुकों को प्रवेश सुनिश्चित नहीं हो पाएगा. प्रवेशिका पर बने QR code के मिलान के पश्चात ही परिसर के प्रवेश संभव हो पाएगा.

इस एंट्री पास पर आगंतुक का पूरा नाम, तस्वीर, मोबाइल फ़ोन नंबर, आधार नंबर और कैटगरी के बार में जानकारी होगी. इसके साथ ही इस प्रवेश पास को इश्यू करने वाले के हस्ताक्षर भी होंगे.  इसके साथ ही इस पर एक बार कोड होगा, जिसे ट्रस्ट की ओर से जारी किया गया है. जब इस बार कोड का मिलान हो जाएगा तभी मंदिर परिसर में मेहमानों की एंट्री हो सकेगी.

आपको बता दें कि राम नगरी अयोध्या में अभी प्राण प्रतिष्ठा के विभिन्न अनुष्ठान किए जा रहे हैं. आज भी 21 वैदिक प्रक्रियाएं की जाएंगी, रामलला के विग्रह को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित कर दिया गया है. इसके साथ ही आज सुबह से देवता पूजन से लेकर तमाम विधियां की जा रही हैं.