Blog

मुख्यमंत्री ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी बधाई, कहा- नए यूपी का है स्वर्णिम भविष्य

News web media Uttarakhand  :  यूपी बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम जारी हो चुका है। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि ये बच्चे नए उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम भविष्य हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का परिणाम प्रयागराज स्थित बोर्ड कार्यालय से जारी किया गया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 22 फरवरी से 4 मार्च तक हुई थीं। हाईस्कूल में सीतापुर की प्राची निगम ने 98.55 प्रतिशत हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटरमीडिएट में सीतापुर के शुभम वर्मा ने 97.80 प्रतिशत हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं हाईस्कूल का पास प्रतिशत 89.55 प्रतिशत रहा है। इंटरमीडिएट का पास प्रतिशत 82.60 प्रतिशत रहा। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि ये बच्चे नए यूपी का स्वर्णिम भविष्य हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि उनकी कामना है कि सभी विद्यार्थी से ही परिश्रम, लगन और धैर्य के साथ अपनी जीवन की हर परीक्षा में ऐसे ही सफल रहें। उन्होंने सभी के अभिभावकों और गुरूजनों को बधाई दी।

यूपीएससी में चमके उत्तराखंड के सितारे, होनहारों ने ऐसे पाई सफलता

News web media Utttarakhand : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज परीक्षा 2023 में उत्तराखंड के कई युवाओं ने सफलता हासिल की है। सिविल सेवा परीक्षा में हरिद्वार की अदिति तोमर में 247वी रैंक हासिल की है। अदिति के भाई हैं असिस्टेंट कमिश्नर हैं।
पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग ने भी आईपीएस की परीक्षा पास कर ली है। कुहू ने 178 रैंक हासिल की है। तुषार डोभाल ने 284 रैंक हासिल की हैं। तुषार के पिता एसडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट के पद पर तैनात हैं। सबसे बड़ी प्रेरणा सीमांत क्षेत्र के संदीप सिंह से मिली है।
पहाड़ी क्षेत्र धारचूला के चौदास घाटी के ग्राम सोसा के संदीप सिंह ने यूपीएससी में 906 स्थान प्राप्त किया है। संदीप ने छठे प्रयास में सफलता अर्जित हुई हैं। यह उनका दूसरा इंटरव्यू था। संदीप सिंह के पिता अरविंद सिंह कुंवर राशन की दुकान चलाते है। माता सुनीता देवी गृहणी है।
संदीप पांच भाई बहनों में सबसे छोटे है। संदीप सिंह ने हाईस्कूल तक की पढ़ाई ज्ञानदीप बाल विद्या मंदिर, कुमोड़ पिथौरागढ़ से और इंटर एसजीआरआर पटेल नगर, देहरादून से की है। संदीप ने अपने प्रथम प्रयास में ही आईआईटी जेईई की परीक्षा पास कर आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की हैं। आईआईटी में ही संदीप को एमएनसी में अच्छे पैकेज में कैंपस प्लेसमेंट मिल गई थीं। लेकिन संदीप सिंह ने सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन की तैयारी करने का निर्णय लिया। वह वर्ष 2018 से दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन की तैयारी कर रहे है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा – 2023 में चयनित समस्त मेधावी प्रतियोगियों को बधाई दी है। एक्स पर धामी ने लिखा कि यह परीक्षा परिणाम आपके कठिन परिश्रम और ध्येय के प्रति निष्ठा को समर्पित है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनसेवा के पथ पर चलकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं।

जोशीमठ में मुख्यमंत्री धामी का रोड शो, भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए मांगा समर्थन

News web media Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए समर्थन मांगा और जोशीमठ इंटर कॉलेज चौराहा से चमोली टैक्सी स्टैंड तक रोड शो किया। इस मौके पर सीएम धामी ने जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए अपना समर्थन दिखाया।

अपने रोडशो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रवि ग्राम खेल मैदान में जनता से गढ़वाल संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए समर्थन मांगा| और आने वाली 19 अप्रैल को जनता से अधिक से अधिक मात्रा में वोट डालने कि अपील की|

10 मई से शुरू होगी चार धाम यात्रा,बद्रीनाथ- केदारनाथ, गंगोत्री- यमुनोत्री के कपाट खुलने की तिथि व शुभमुहूर्त

News web media Uttarakhand : उत्तराखंड में चार धाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ 10 मई से होगा। यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने की तिथि की भी आज घोषणा हो गई है। गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ के कपाट की तिथि का पहले ऐलान हो चुका है।
इस बार यमुनोत्री धाम के कपाट दस मई को 10 बजकर 29 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र पर खोले जाएंगे। पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि मां यमुना की डोली खरशाली गांव में सुबह छह बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी।
यमुना के भाई शनिदेव महाराज भी अपनी बहन को विदा करने के यमुनोत्री धाम साथ में जाएंगे। जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए कपाट खुल जाएंगे।
बता दें कि गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि का शुभमुहूर्त का ऐलान भी हो गया है। गंगोत्री धाम के कपाट भी 10 मई को 12 बजकर 25 मिनट पर खुलेंगे। चारधाम यात्रा में सबसे पहले अक्षय तृतीया पर भक्तों के लिए बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट इस बार 10 मई 2024 को सुबह 7 बजे और बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह 6 बजे खुलेंगे।
चार धाम यात्रा 2024 को लेकर सरकार की तैयारियां जोरो पर हैं। मई में चारों धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा शुरू हो जाएगी। यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा। पंजीकरण के बिना चारधाम यात्रा के लिए करने की अनुमति नहीं होगी। चारधाम यात्रा के ऑनलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद में पंजीकरण की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है। यात्रा शुरू करने से पहले अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से करा लें। यात्री के पंजीकरण में सही मोबाइल नंबर दर्ज होना चाहिए। यात्री चारधाम यात्रा में हैली सेवा का उपयोग करने के लिए टिकट heliyatra.irctc.co.in इस वेबसाइट से से बुक कराएं। हेलीकॉप्टर टिकट और धामों के दर्शन कराने वाले अनधिकृत  व्यक्तियों से से खुद की सुरक्षा करें।

 

 

सीएम योगी के आने से पहले हल्द्वानी पैक, महारथी चलाएंगे सियासी तीर; चुनावी प्रचार से बढ़ेगा तापमान

News web media Uttarakhand : नैनीताल जिले में लोकसभा चुनाव में प्रचार में तेजी आयेगी। भाबर भाजपा और कांग्रेस के महारथी विपक्ष पर सियासी तीर चलाएंगे। हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में यूपी के सीएम और फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ भाजपा की विजय संकल्प जनसभा को संबोधित करेंगे। हल्द्वानी में सुबह से ही लोगों की भीड़ जमा हो गई है।

वहीं, पीरूमदारा (रामनगर) के किसान इंटर काॅलेज मैदान में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी न्याय रैली 25 गारंटी को संबोधित करेंगी। इन कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप देने में दोनों दलों के कार्यकर्ता जुटे रहे।

यूपी के सीएम आदित्यनाथ की ऊधम सिंह नगर में जनसभा कर चुके हैं, लेकिन उनकी जनसभा नैनीताल में नैनीताल जिले में नहीं हुई थी। इस बार उनकी जनसभा होने की चर्चा कई दिनों से चल रही थी। पहले आठ अप्रैल की जनसभा होने की चर्चा भी चली थी। बहरहाल, अब शनिवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ एमबी इंटर कालेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम 12 बजे शुरू होगा।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि जनसभा में बीस हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। धूप को देखते हुए इंतजाम किए जा रहे हैं। जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट कहते हैं कि जनसभा में सीएम पुष्कर सिंह धामी भी जनसभा में पहुंच रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के पहुंचने से नैनीताल जिले के चुनाव प्रचार में तेजी आने की उम्मीद है।

 

आज राजनाथ और कल योगी उत्तराखंड में गरमाएंगे प्रचार, दो दिन बाद पहुंचेंगे ये स्टार प्रचारक

News web media Uttarakhand : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार मैदान में नजर आएंगे। इस महत्वपूर्ण क्षण के दौरान, शुक्रवार को राजनाथ सिंह सबसे पहले गौचर में जनसभा करेंगे, जिसके बाद उनकी लोहाघाट और काशीपुर में रैली होगी।

वही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को देहरादून में जनसभा करेंगे। इससे पहले शनिवार को उनकी हल्द्वानी में जनसभा होगी। योगी 14 अप्रैल को तीन जनसभाएं करेंगे, जिसमें सबसे पहले वह श्रीनगर गढ़वाल में जनसभा करेंगे। इसके बाद उनकी रुड़की में जनसभा होगी और फिर शाम को वह देहरादून के बन्नू स्कूल में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अप्रैल को कोटद्वार में रोड शो करेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 17 अप्रैल को चकराता में जनसभा करेंगे। उनका सहसपुर में भी रोड शो होगा।

29 जून से अमरनाथ यात्रा शुरु, इस बार 52 दिन चलेगी यात्रा,15 अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण

News web media Uttarakhand : इस बार अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी। इस बार यात्रा 52 दिनों तक चलेगी और 19 अगस्त तक समाप्त होगी, जो पिछले साल से दस दिन कम होगी। यात्रा के लिए, 15 अप्रैल से देशभर में अधिकृत बैंक शाखाओं में अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक से दैनिक आधार पर 10-10 हजार श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा की ओर भेजने की अनुमति होती है।

इस बार श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा की पूरी गारंटी दी गई है। यात्रा के दौरान किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे। बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा से सुबह-शाम आरती का सीधा प्रसारण जुलाई से होगा।

साथ ही खराब मौसम या अन्य आपदा के दौरान यात्रा रुकने की स्थिति में जम्मू, रामबन और श्रीनगर में पर्याप्त संख्या में यात्रियों को ठहराने के लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे। इसके लिए यात्री निवासों का विस्तार किया गया है। श्रीनगर के यात्री निवास पर काम तेजी से किया जा रहा है।

एसएससी सीएचएसएल का नोटिफिकेशन जारी, 3712 पदों पर होगी भर्ती, इस लिंक से करें आवेदन

News web media Uttarakhand : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा या सीएचएसएल 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और  योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 7 मई, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।
आपको बता दें की टियर I (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) जून-जुलाई 2024 में आयोजित होने वाली है। टियर-2 की परीक्षा की तारीख का अभी ऐलान नहीं किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत 3712 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन विंडो बंद करने के बाद आयोग की ओर से सुधार विंडो 10 से 11 मई 2024 तक खुलेगी।

SSC CHSL 2024: आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उनको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आयोग की ओर से आवेदन शुल्क 100 रूपये निर्धारित किया गया है। महिला उम्मीदवारों और आरक्षण के लिए पात्र अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और पूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

SSC CHSL 2024: आयु सीमा 

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार का आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ओबीसी को आयु सीमा में तीन वर्ष और एससी व एसटी को पांच वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

SSC CHSL 2024: शैक्षणिक योग्यता 

शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार तय की गई है-
डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ, डीईओ ग्रेड ए – उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय) के लिए – साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास
एलडीसी / जेएसए और डीईओ / डीईओ ग्रेड ए – किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास

SSC CHSL 2024: कैसे करें आवेदन? 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएंगे।
  • उसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर रजिस्टर करें और लॉग इन करें।
  • संबंधित पद के लिए आवेदन करें, दस्तावेज़ अपलोड करें और अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार फोर्म का प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

वायु सेना का गगन शक्ति अभ्यास चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर जारी, 20 जवानों की पैराशूट से लैंडिंग

News web media uttarakhand : वायु सेना का उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर गगन शक्ति सैन्य अभ्यास जारी है, जिसमें आज सोमवार को बीस जवानों ने हवाई अड्डे पर एएन 32 विमान से 18000 फीट की ऊंचाई से पैराशूट से लैंडिंग की। और अभ्यास में शामिल हुए|

रविवार को चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना ने भी गगन शक्ति के तहत हवाई सैन्य अभ्यास किया। वायुसेना के मालवाहक विमान एएन 32 ने रनवे पर लैंडिंग व टेकऑफ किया, आगरा एयरबेस से पहुंचे दो एनएन 32 विमानों ने आसमान में करीब एक घंटे तक अभ्यास किया।

वायुसेना की ओर से एक से 10 अप्रैल तक गगन शक्ति हवाई सैन्य अभ्यास किया जाएगा। वायुसेना के लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर राजस्थान के पोखरण से पश्चिमी व उत्तरी सीमा क्षेत्र में अभ्यास के लिए पहुंच रहे हैं। इस अभ्यास से वायुसेना अपनी तैयारियों को मजबूत कर रही है।

उत्तराखंड: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, अग्निवीर भर्ती को खत्म करने का दावा

News web media Uttarakhand : उत्तराखंड में कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया है। इस घोषणापत्र के माध्यम से कांग्रेस ने अपनी नीतियों और कार्यक्रमों का सारांश प्रस्तुत किया है। टिहरी लोकसभा समन्वयक मंत्री प्रसाद नैथानी ने इस संबंध में पत्रकारवार्ता की। उन्होंने मीडिया के सामने कांग्रेस की पांच न्याय 25 गारंटी की जानकारी दी, जिससे लोगों को पारदर्शिता और निष्पक्षता की दिशा में भरोसा मिला।

इस घोषणापत्र के माध्यम से कांग्रेस ने अपने विचार और विचारों को सार्वजनिक रूप से जाने दिया है, जिससे लोगों को उनकी राजनीतिक दृष्टि और नीतियों की जानकारी मिली है। शनिवार को पत्रकारवार्ता में मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि सत्ता में आने पर कांग्रेस पुरानी पेंशन योजना को लागू करेगी। सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन दी जाएगी और अग्निवीर भर्ती को खत्म करने के सथ पूर्व की भांति फौज की भर्ती शुरू की जाएगी।