Blog

आज संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून के तत्वाधान गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के समाजसेवी अवधेश शर्मा जी को सचिव पद पर मनोनीत किया गया।

News web media uttarakhand :  आज दिनांक 22 जून 2024 को सुबह 10:00 बजे स्थान राज्य अतिथि गृह में गोष्ठी का आयोजन संयुक्त नागरिक संगठन के द्वारा संपन्न हुआ । जिसकी अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष ब्रिगेडियर केजीबहल ने की एवं महासचिव सुनील त्यागी ने संचालन का दायित्व निभाया । संस्था के अन्य पदाधिकारी कर्नल बीएम थापा, सुमन सिंह वलदिया, लै, कर्नल बिक्रम सिंह थापा आदि उपस्थित रहे। विशेष आमंत्रित सदस्यों में श्री एस.एन. उपाध्याय सचिव, उत्तरांचल जन विकास समिति, देहरादून एवं अन्य संस्थाओं के गणमान्य लोग उपस्थित थे। विशेष रूप से देहरादून के पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा जी की गरिमामय उपस्थिति रही । कार्यक्रम के समन्वयक अवधेश शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। विशेष रूप से आज के कार्यक्रम में समाजसेवी अवधेश शर्मा को संयुक्त नागरिक संगठन का सचिव मनोनीत किया गया। सभी उपस्थित महानुभाओं के अपने-अपने पर्यावरण संरक्षण संबन्धित सुझाव रखें।

आज मंत्री आतिशी का राजधानी के जल संकट पर अनशन, आप ने इंडिया गठबंधन से किया आने का आग्रह

News web media uttarakhand  : दिल्ली की जल मंत्री आतिशी शुक्रवार को हरियाणा से अतिरिक्त पानी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने जा रही हैं। आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन के सभी दलों से अपील की है कि वे इस अनशन का समर्थन करें।

वही दूसरी ओर भाजपा ने इस कदम को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए आरोप लगाया है कि आतिशी का अनशन महज एक दिखावा है और दिल्ली सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रही है। भाजपा का कहना है कि यह कदम समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि जनता को भ्रमित करने का प्रयास है।

दिल्ली के जंगपुरा स्थित भोगल इलाके में आज दोपहर 12 बजे आतिशी अनशन शुरू करेंगी। इससे पूर्व वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट जाएंगी।

आतिशी का कहना है कि दिल्ली के नागरिकों को अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए गए, लेकिन हरियाणा सरकार ने पानी की आपूर्ति नहीं की है। इस स्थिति के चलते अब पानी सत्याग्रह की शुरुआत की जा रही है।

दिल्ली में जल संकट पर भाजपा सांसदों ने बृहस्पतिवार को जल मंत्री आतिशी पर तीखे हमले किए। शीर्ष नेताओं का आरोप है कि दिल्ली सरकार जल संकट को लेकर भ्रम फैला रही है। उन्होंने आतिशी के उस बयान को झूठ करार दिया जिसमें कहा गया था कि हरियाणा दिल्ली को पूरा जल नहीं दे रहा है और हिमाचल प्रदेश से मिलने वाले अतिरिक्त जल को भी बाधित कर रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भी तथ्यात्मक आंकड़े पेश किए हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार से सवाल किया कि अगर दिल्ली में जल संकट और जल की कमी है तो हर नुक्कड़ पर जल टैंकर और 20 लीटर पानी के कैन धड़ल्ले से कैसे उपलब्ध हो रहे हैं।

राजधानी देहरादून में तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछार, गर्मी से मिली राहत

News web media Uttarakhand : राजधानी देहरादून में जून कि भारी गर्मी के बाद आज मौसम ने करवट ली हैं, कुछ देर तेज हवाओ के बाद बारिश ने लोगों को राहत दी हैं। झुलसती गर्मी के बाद इस बारिश ने मौसम को एक दम से ठंडा कर दिया हैं।

देहरादून में कुछ देर तह तूफ़ानी हवाएं चली जिसके बाद हल्की हल्की बारिश ने माहौल को ठंडा कर दिया। बारिश से लोगों ने राहत कि सांस ली। और बारिश का आनंद लिया।

झारखंड के लिए शिवराज सिंह, जानिए चार राज्यों के लिए बीजेपी के प्रभारी

News web media Utttarakhand :  आने वाले समय में कई राज्यों में विधानसभा होने हैं. बीजेपी अभी से इसकी तैयारी में जुट गई है. विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने राज्यों में प्रभारियों की नियुक्ति की है. महाराष्ट्र में भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया है.

हरियाणा में धर्मेंद्र प्रधान को प्रदेश चुनाव प्रभारी और बिप्लब देब को प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है. वहीं झारखंड का जिम्मा शिवराज सिंह को सौंपा गया है. यहां हिमंत बिस्वा सरमा को सह प्रभारी प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा जम्मू कश्मीर की जिम्मेदारी जी किशन रेड्डी को दी गई है.

देश में हाल ही में लोकसभा चुनाव हुए थे. इसके परिणाम 4 जून को सामने आए. इन चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत हासिल नहीं हुआ. वह 240 पर ही सिमट गई. वहीं विपक्ष में इंडिया अलायंस 234 सीटें ही जीत पाईं. एनडीए (NDA) 293 सीटें जीत पाई. एनडीए ने केंद्र में सरकार बनाई. अब कई राज्यों में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं.

इस वर्ष के अंत तक महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. बीजेपी ने सभी चारों राज्यों में प्रभारी और सह प्रभारी के नामों की घोषणा कर दी है.

एनसीईआरटी किताब से हटा बाबरी मस्जिद का नाम, जोड़े गए ये नए टॉपिक

News web media Uttarakhand : एनसीईआरटी की 12वीं क्लास की पॉलिटिकल साइंस की नई रिवाइज्ड किताब मार्केट में आ चुकी है. इस किताब में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिले हैं. सबसे बड़ा बदलाव अयोध्या विवाद के टॉपिक को लेकर हुआ है, जहां किताब में बाबरी मस्जिद का जिक्र ही नहीं किया गया है. मस्जिद का नाम लिखने की जगह उसे ‘तीन गुंबद वाली संरचना’ बताया गया है. अयोध्या विवाद के टॉपिक को चार की जगह दो पेज में कर कर दिया है.

एक अंग्रेजी अख़बार की रिपोर्ट के मुताबिक, अयोध्या विवाद की जानकारी बताने वाले पुराने वर्जन भी हटा दिए गए हैं. इसमें गुजरात के सोमनाथ से अयोध्या तक बीजेपी की रथयात्रा; कारसेवकों की भूमिका; 6 दिसंबर, 1992 को बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बाद सांप्रदायिक हिंसा; बीजेपी शासित राज्यों में राष्ट्रपति शासन; और बीजेपी का अयोध्या में होने वाली घटनाओं पर खेद जताना शामिल है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार राजनीति विज्ञान की किताब में कौन से प्रमुख बदलाव हुए हैं.

12वीं क्लास की पॉलिटिकल साइंस की पुरानी किताब में बाबरी मस्जिद का परिचय मुगल सम्राट बाबर के जनरल मीर बाकी द्वारा निर्मित 16वीं शताब्दी की मस्जिद के रूप में किया गया. अब नई किताब में दिए चैप्टर में इसके बारे में कुछ इस तरह से जिक्र किया गया है, “एक तीन-गुंबद वाली संरचना, जो साल 1528 में श्री राम के जन्मस्थान स्थल पर बनाई गई थी, लेकिन संरचना के आंतरिक और बाहरी हिस्सों में हिंदू प्रतीकों और अवशेषों को साफ देखा जा सकता था.”

दो पन्नों से ज्यादा में अयोध्या विवाद का जिक्र करने वाली पुरानी किताब में फैजाबाद (अब अयोध्या) जिला अदालत के आदेश पर फरवरी 1986 में मस्जिद के ताले खोले जाने के बाद ‘दोनों तरफ से’ लामबंदी के बारे में बात की गई थी. इसमें सांप्रदायिक तनाव, सोमनाथ से अयोध्या तक आयोजित रथ यात्रा, दिसंबर 1992 में राम मंदिर के निर्माण के लिए स्वयंसेवकों द्वारा की गई कार सेवा, मस्जिद का विध्वंस और उसके बाद जनवरी 1993 में हुई सांप्रदायिक हिंसा का जिक्र किया गया था. पुरानी किताब में बताया गया कि कैसे बीजेपी ने अयोध्या में हुई घटनाओं पर खेद व्यक्त किया और धर्मनिरपेक्षता पर गंभीर बहस का उल्लेख किया.

ऊपर बताई गई बातों को एक नए पैराग्राफ के साथ नई किताब में रिप्लेस किया गया है. नई किताब में लिखा गया है, “1986 में, तीन-गुंबद वाली संरचना के संबंध में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया, जब फैजाबाद (अब अयोध्या) जिला अदालत ने संरचना के ताले को खोलने का फैसला सुनाया, जिससे लोगों को वहां पूजा करने की इजाजत मिली. यह विवाद कई दशकों से चल रहा था क्योंकि ऐसा माना जाता था कि तीन गुंबद वाली संरचना एक मंदिर को ध्वस्त करने के बाद श्री राम के जन्मस्थान पर बनाई गई थी.”

इसमें आगे लिखा गया है, “हालांकि, मंदिर का शिलान्यास किया गया था, फिर भी आगे निर्माण पर पाबंदी रही. हिंदू समुदाय को लगा कि श्री राम के जन्मस्थान से संबंधित उनकी चिंताओं को नजरअंदाज कर दिया गया है, जबकि मुस्लिम समुदाय ने संरचना पर अपने कब्जे को लिए आश्वासन मांगा. इसके बाद स्वामित्व अधिकारों को लेकर दोनों समुदायों के बीच तनाव बढ़ा, जिसकी वजह से विवाद और कानूनी संघर्ष देखने को मिले. दोनों समुदाय लंबे समय से चले आ रहे मुद्दे का निष्पक्ष समाधान चाहते थे. 1992 में ढांचे के विध्वंस के बाद कुछ आलोचकों ने तर्क दिया कि इसने भारतीय लोकतंत्र के सिद्धांतों के लिए एक बड़ी चुनौती पेश की.”

नई किताब में सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या फैसले का भी हुआ जिक्रराजनीति विज्ञान की किताब के नए वर्जन में अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर एक सब-सेक्शन जोड़ा गया है. इसका शीर्षक- ‘कानूनी कार्यवाही से सौहार्दपूर्ण स्वीकृति तक’ है. इसमें कहा गया है कि किसी भी समाज में संघर्ष होना स्वाभाविक है, लेकिन एक बहु-धार्मिक और बहुसांस्कृतिक लोकतांत्रिक समाज में इन संघर्षों को आमतौर पर कानून की पालन करते हुए हल किया जाता है. किताब में आगे अयोध्या विवाद पर 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ के 5-0 के फैसले का जिक्र है. उस फैसले ने मंदिर निर्माण के लिए रास्ता तैयार किया. इस साल ही मंदिर का उद्घाटन किया गया है.

किताब में आगे लिखा गया है, “फैसले ने विवादित स्थल को राम मंदिर के निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को आवंटित कर दिया और संबंधित सरकार को सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को मस्जिद के निर्माण के लिए उचित स्थान आवंटित करने का निर्देश दिया. इस प्रकार, लोकतंत्र संविधान की समावेशी भावना को कायम रखते हुए हमारे जैसे बहुलवादी समाज में संघर्ष के समाधान के लिए जगह देता है.”

इसमें आगे लिखा गया है, “पुरातात्विक उत्खनन और ऐतिहासिक अभिलेखों जैसे साक्ष्यों के आधार पर कानून की उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए इस मुद्दे को हल किया गया था. सुप्रीम कोर्ट के फैसले को समाज में बड़े पैमाने पर स्वीकार किया गया. यह एक संवेदनशील मुद्दे पर आम सहमति बनाने का एक बेहतरीन उदाहरण है, जो भारत में लोगों के बीच निहित लोकतंत्र की परिपक्वता को दर्शाता है.”

पुरानी किताब में विध्वंस के दौर के समय अखबार में लिखे आर्टिकल की तस्वीरें थीं, जिनमें 7 दिसंबर 1992 का एक आर्टिकल भी शामिल था. इसका शीर्षक था ‘बाबरी मस्जिद ध्वस्त, केंद्र ने कल्याण सरकार को बर्खास्त किया’. 13 दिसंबर, 1992 को छपे एक अखबार के आर्टिकल की एक हेडलाइन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को यह कहते हुए कोट किया गया है, ‘अयोध्या बीजेपी की सबसे खराब गलतफहमी है.’ नई किताब में सभी अखबारों की कटिंग को हटा दिया गया है.

सीएम धामी के निर्देश के बाद, 13 आईएएस अधिकारियों को दी गई प्रभारी की ज़िम्मेदारी-देखें लिस्ट

News web media Utttarakhand : लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद उत्तराखंड में योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पुष्कर सिंह धामी सरकार ने उत्तराखंड के 13 ज़िलों के लिए अलग अलग प्रमुख सचिव और सचिव आईएएस अधिकारियों को समन्वय की ज़िम्मेदारी सौंपी है.

ज़िलों में विकास कार्य समीक्षा और स्थानीय प्रशासन से समन्वय के लिए राज्य सरकार ने 13 वरिष्ठ आईएएस को उत्तराखंड के 13 ज़िलों में प्रभारी नामित किया गया है. जिससे प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की गति को आगे बढ़ाया जा सके.

माना जा सकता है कि जिस तरह से चार धाम यात्रा के शुरूआती दौर में अव्यवस्थाओं और भीड़ प्रबंधन में सामंजस्य की कमी और समस्याओं की बढ़ोत्तरी हुई थी उसके बाद कमान खुद सीएम धामी ने संभाली थी. ऐसे में ये वो तरह सुपर ब्यूरोक्रेट्स हैं जिनके ज़िम्मे अब सरकार की योजनाओं को रफ़्तार देने की बहुत अहम ज़िम्मेदारी है.

चंद्रबाबू नायडू ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, चौथी बार बने आंध्र के सीएम

News web media Uttarakhand : तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू आज आंध्र प्रदेश के सीएम पद की शपथ लेंगे. नायडू का विजयवाड़ा के केसरपल्ली आईटी पार्क में 11 बजकर 27 मिनट पर शपथ लेने का कार्यक्रम है. चंद्रबाबू नायडू चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे. शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा विजयवाड़ा पहुंच चुके हैं.

नायडू के अलावा पवन कल्याण समेत 25 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. आंध्र प्रदेश विधानसभा की सदस्य संख्या (175) के अनुसार, मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 26 मंत्री हो सकते हैं. पवन कल्याण को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. इसमें चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकश भी शामिल हैं. आंध्र प्रदेश में टीडीपी-पवन कल्याण की जनसेना और बीजेपी ने मिलकर चुनाव लड़ा था. NDA को 164 विधानसभा सीट मिली हैं. इनमें से टीडीपी को 135, जनसेना पार्टी को 21 और बीजेपी को 8 सीट मिली हैं.

 

 

इससे पहले आंध्र प्रदेश के गवर्नर अब्दुल नजीर ने नायडू को आंध्र प्रदेश में सरकार बनाने का न्योता दिया. एनडीए नेताओं के अनुरोध के बाद राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर ने नायडू को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया.

शपथ से पहले क्या बोले नायडू?

चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को NDA विधायकों को संबोधित किया. नायडू ने कहा कि उन्होंने दक्षिणी राज्य के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है और इसके लिए ‘आश्वासन’ दिया गया है. उन्होंने संकल्प जताया कि अमरावती आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी होगी और पोलावरम परियोजना को पूरा किया जाएगा.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम को आर्थिक राजधानी और एक उन्नत विशेष शहर के रूप में विकसित किया जाएगा. टीडीपी प्रमुख ने हाल के चुनावों के बारे में एनडीए की भारी जीत को अभूतपूर्व बताया. नायडू के अनुसार, उन्होंने पहले भी कई चुनावों की समीक्षा की है, लेकिन 2024 के चुनावों ने उन्हें सबसे अधिक संतुष्टि दी है.

शपथग्रहण में कौन-कौन होगा शामिल

  • पीएम मोदी
  • अमित शाह
  • जेपी नड्डा
  • नितिन गडकरी
  • राजमोहन नायडू
  • जीतन राम मांझी
  • जी किशन रेड्डी
  • चिराग पासवान
  • जयंत चौधरी
  • एकनाथ शिंदे
  • मोहन यादव

ट्रैकिंग दल के साथ घटित दुर्घटना की सीएम ने मंडलायुक्त को दी मजिस्ट्रीरियल जांच के निर्देश

News web media Utttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी स्थित सिल्ला-कुशकल्याण-सहस्त्रताल ट्रैक रूट पर मौसम खराब होने के कारण ट्रैकिंग दल के साथ घटित दुर्घटना की मजिस्टीरियल जांच के निर्देश दिये हैं। उक्त मजिस्टीरियल जाच करने हेतु आयुक्त, गढ़वाल मण्डल को नामित किया गया है। आयुक्त, गढ़वाल मण्डल को निर्देश दिये गये हैं कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच करते हुए अपनी रिपोर्ट यथाशीघ्र शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करायें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिल्ला-कुशकल्याण-सहस्त्रताल ट्रैक पर फंसे पर्यटकों की खोज एवं बचाव के लिए संचालित रेस्क्यू अभियान पर निरंतर नजर रखे रहे। उन्होंने रेस्क्यू अभियान में हर संभव विकल्पों और संसाधनों का प्रयोग करने की भी हिदायत अधिकारियों को दी थी।
ज्ञांतव्य है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर हादसे की सूचना मिलते ही रातों-रात वायु सेना से लेकर निजी कंपनियों के हेलीकॉप्टर्स जुटाने के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रेस्क्यू करने में दक्ष व अनुभवी रेस्क्यूअर्स की अनेक टीमों को तैयार कर अगले दिन तड़के ही कई दिशाओं से जमीनी व हवाई रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया और दोपहर होने तक सभी जीवित ट्रैकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया था।
मुख्यमंत्री शुरू से इस अभियान को लेकर निरंतर जिलाधिकारी से अपडेट लेते रहे। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में ट्रैकर्स की मौत होने पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को इस रेस्क्यू अभियान में हर संभव विकल्पों पर कार्रवाई करने के साथ ही उत्कृष्ट संसाधनों एव विशेषज्ञ रेस्क्यूअर्स को जुटाने के निर्देश देते हुए कहा था कि सहस़्त्रताल क्षेत्र में फंसे जीवित पर्यटकों के जीवन के रक्षा के लिए कोई भी कसर न रखी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जटिल व अत्यंत चुनौतीपूर्ण अभियान को तेजी से संचालित करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे सभी लोगों, विभागों व संगठनों ने पूरा प्रयास किया। फलस्वरूप इस हादसे में जीवित सभी व्यक्तियों को गत दिन ही सुरक्षित निकालने में सफलता मिली है।

PM मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर साधा निशाना, बोले- हम हारे कहां से भाई, ये एनडीए की महाविजय

News web media Uttarakhand :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता चुने जाने के बाद, शुक्रवार को संसदीय दल को संबोधित किया। उन्होंने इस अवसर पर एनडीए सरकार को सबसे सफल गठबंधन माना। संबोधन के दौरान, उन्होंने विपक्ष और उनके इंडी गठबंधन को मजबूती से घेरा। ईवीएम को लेकर भी विपक्षी गठबंधन को उन्होंने कड़ी से कड़ी आलोचना की।

एनडीए की एक बार फिर से महाजीत के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने उच्चारों में देश को एक बड़ी सफलता की दिशा में देखने का संदेश दिया। उन्होंने चुनाव परिणामों की ताकत को अपनी सरकार के जीतने की प्रमुखता के रूप में पेश किया, और कहा कि विजय की सच्चाई उनकी सरकार के काम के जरिए प्रमाणित होती है।

साथ ही उन्होंने विपक्ष के आरोपों का मुखारण किया, कहा कि ईवीएम की अर्थी निकालने की योजना उनके देश को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई से हटाने की चेष्टा थी। उन्होंने भी देश के लोकतंत्र की महत्ता को उजागर किया, और अपने विरोधियों की बातों का खंडन किया, कहते हुए कि भारत विदेश में एक महान लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व कर रहा है।

उत्तराखंड में किस सीट पर कितने बजे आएगा परिणाम, इस वीआईपी सीट पर देरी से आएगा रिजल्ट

Dehradun Milap : मंगलवार 4 जून को लोकसभा चुनाव के​लिए हुए वोटिंग की मतगणना को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी करने का दावा किया है।
कल सुबह 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रदेश में 884 टेबल पर ईवीएम के मतों की गणना, जबकि डाक मतपत्रों की गिनती के लिए 218 टेबल लगाई गई है।
मतगणना के लिए 5500 से ज्यादा कर्मचारियों​की तैनाती रहेगी। उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। कल सभी सीटों पर परिणाम आने हैं। लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी. निर्वाचन आयोग के अनुसार सबसे पहले लोकसभा चुनाव पोस्टल बैलेट की गणना होगी। सुबह 8:30 बजे से ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। उत्तराखंड में करीब 58 फीसदी वोट पड़े थे। जबकि 1 लाख पोस्टल बैलेट से मतदान हुआ है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा है कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से चार पर परिणाम काउंटिंग शुरू होने के 5 से 6 घंटे के अंदर आ जाएंगे। जबकि एक लोकसभा सीट पर काउंटिंग में थोड़ा ज्यादा समय लगेगा।
इस एक सीट का रिजल्ट शाम 4 से 5 बजे तक आ सकता है। बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि अल्मोड़ा पिथौरागढ़, नैनीताल उधमसिंह नगर, टिहरी गढ़वाल और हरिद्वार लोकसभा सीटों की मतगणना दोपहर 1 से 2 बजे तक पूरी हो जाएगी। इन चारों सीटों का परिणाम दोपहर 2 बजे तक घोषित हो जाएगा। पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट की मतगणना में देरी होगी। इस सीट पर मतगणना शाम 4 से 5 बजे तक पूरी होने की उम्मीद है। पौड़ी लोकसभा सीट पर पोस्टल बैलेट अधिक हैं। इस कारण इस लोकसभा सीट पर थोड़ा ज्यादा समय लगेगा।
कांग्रेस के पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिल छोटा नहीं करने को कहा है। उन्होंने एक वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि एग्जिट पोल से अपना मनोबल गिरने नहीं दें, बल्कि 4 जून को होने वाली मतगणना पर कड़ी नजर रखें।