शनिवार तड़के एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। जिसे रेंज मुख्यालय ले जाया गया है। बीते दिन ही यहां एक महिला पर गुलदार ने हमला किया था।
एकेश्वर ब्लॉक के ईडा मल्ला गांव में शुक्रवार सुबह खेत में काम करते समय महिला लीला देवी (55) पत्नी बलदेव सिंह गुलदार ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इसके बाद हरकत में आए गढ़वाल वन प्रभाग की ओर से घटनास्थल के पास पिंजरा लगा दिया था। शनिवार तड़के एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। जिसे रेंज मुख्यालय ले जाया गया है। वहां मेडिकल के बाद वन विभाग की ओर से इसके बारे में जानकारी दी जाएगी।
