प्राण प्रतिष्ठा को लेकर केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान, 22 जनवरी को दिल्ली में भी रहेगी हाफ डे की छुट्टी

News web media Uttarakhand : अयोध्या में रामलला के आगमन और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह देखने को मिल रहा है. राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने में महज 2 दिन बचे हैं. देशभर के लोग इस पल को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. केजरीवाल ने 22 जनवरी को हाफ डे की घोषना की है. इस घोषना पर एलजी विनय कुमार सक्सेना ने मंजूरी भी दे दी है.

दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर 22 जनवरी  को दिल्ली सरकार के सभी दफ्तरों में हाफ डे की छुट्टी को मंजूरी दे दी है. इस प्रस्ताव को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भेजा था जिसे एलजी ने स्वीकार कर लिया है.  22 जनवरी आधे दिन के लिए दिल्ली के सभी दफ्तर यानी, यूएलबी, ऑटोनॉमस बॉडीज, उपक्रमों और बोडर्स आदि में आधे दिन की छुट्टी रहेगी

आपको बता दें कि, दिल्ली सरकार ने इससे ऐलान से पहले विशेष रामलीला का भी आयोजन करने का ऐलान किया था. आईटीओ के पास स्थित प्यारेलाल ऑडियो में 20 से 22 जनवरी तक इसका आयोजन किया जा रहा है जहां लोगों के लिए एंट्री मुफ्त होगी. इसके अलावा दिल्ली सरकार ने महीने के पहले मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी शुरू करवा चुकी है.

22 जनवरी को राम मंदिर में एंट्री के लिए ये पास जरूरी, खास क्यू आर कोड से मिलेगा प्रवेश

News web media Uttarakhand : अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सुरक्षा के बेहद सख्त इंतजाम किए गए हैं. इस दिन पूरी अयोध्या नगरी को सुरक्षा के अभेद्य किले में तब्दील कर दिया जाएगा. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में केवल वहीं लोग शामिल हो सकेंगे जिन्हें श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से न्योता भेजा गया है. इसके साथ ही एक एंट्री पास भी जारी किया गया है. जिस पर बने क्यू आर कोड के जरिए ही मंदिर परिसर में एंट्री हो पाएंगी.

ट्रस्ट की ओर से इस एंट्री पास को लेकर जानकारी दी गई है कि प्राण प्रतिष्ठा की दिन राम मंदिर से सिर्फ न्योते से ही एंट्री नहीं होगी बल्कि इसके साथ दिए गए एंट्री पास की भी जरूरत होगी. इस एंट्री पास पर ट्रस्ट की ओर से एक क्यूआर कोड दिया गया है. एंट्री गेट पर जब इस क्यू आर कोड का मिलान होगा तभी एंट्री संभव हो सकेगी.

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की ओर दी गई जानकारी के मुताबिक  प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में आमंत्रित सभी मेहमानों को इस समारोह में प्रवेश केवल श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा जारी किए गए इस एंट्री पास के माध्यम से ही संभव हो पाएगा. ऐसे में  केवल निमंत्रण पत्र से आगंतुकों को प्रवेश सुनिश्चित नहीं हो पाएगा. प्रवेशिका पर बने QR code के मिलान के पश्चात ही परिसर के प्रवेश संभव हो पाएगा.

इस एंट्री पास पर आगंतुक का पूरा नाम, तस्वीर, मोबाइल फ़ोन नंबर, आधार नंबर और कैटगरी के बार में जानकारी होगी. इसके साथ ही इस प्रवेश पास को इश्यू करने वाले के हस्ताक्षर भी होंगे.  इसके साथ ही इस पर एक बार कोड होगा, जिसे ट्रस्ट की ओर से जारी किया गया है. जब इस बार कोड का मिलान हो जाएगा तभी मंदिर परिसर में मेहमानों की एंट्री हो सकेगी.

आपको बता दें कि राम नगरी अयोध्या में अभी प्राण प्रतिष्ठा के विभिन्न अनुष्ठान किए जा रहे हैं. आज भी 21 वैदिक प्रक्रियाएं की जाएंगी, रामलला के विग्रह को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित कर दिया गया है. इसके साथ ही आज सुबह से देवता पूजन से लेकर तमाम विधियां की जा रही हैं.

 

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार खास भेंट दी, इन योजनाओं के लिए मांगा सहयोग

News web media Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बागेश्वर में बने ताम्र शिल्प पर आधारित उत्पाद और उत्तराखण्ड की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार की गई सामग्री भेंट की। प्रधानमंत्री ने राज्य की महिलाओं के परिश्रम की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड को वेडिंग डेस्टिनेशन बताये जाने के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद उत्तराखण्ड में शादियों के लिये देश विदेश से बडी संख्या में लोगों द्वारा बुकिंग की जा रही है। इससे राज्य के लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उत्तराखण्ड में वेडिंग डेस्टिनेशन विकसित किये जाने के लिए 150 करोड़ रूपये के निवेश भी प्राप्त हुये हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से कर्णप्रयाग ग्वालदम मार्ग में सीमा सड़क संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों में तेजी लाने, पर्यटन और सैन्य आवगमन ,आम जनमानस के लिए अत्यन्त उपयोगी 189 कि0 काठगोदाम भीमताल, ध्यानाचुली मोरनोला खेतीखान लोहाघाट पंचेश्चर मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित करने और मानसखण्ड मन्दिर माला परियोजना के अन्तर्गत मानसखण्ड मन्दिरों को जोड़ने वाले 20 मार्गों के लिए 01 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के त्वरित विकास के रोडमैप में आगामी पाँच वर्षों में राज्य की जी०एस०डी०पी० को दोगुना किया जाना लक्ष्यान्वित किया गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त किये जाने हेतु राज्य के आधारभूत ढाँचे में व्यापक वृद्धि प्रस्तावित की गयी है जिससे राज्य में औद्योगिकीकरणए सेवा क्षेत्र जिसमें पर्यटन से जुड़ा आधारभूत ढाँचा मुख्य हैए कृषि एवं वानिकी तथा शिक्षा आदि क्षेत्रों में मुख्य रूप से निवेश आकर्षित किया जाना प्रस्तावित है। जिस कारण निकट भविष्य में विद्युत की मांग में तेज वृद्धि आशान्वित है। राज्य में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण में पर्यावरणीय कारणों से हो रहे विलम्ब के फलस्वरूपए राज्य में विद्युत की मांग के सापेक्ष विद्युतध् उपलब्धता में अन्तर लगातार बढ़ता जा रहा है जिसका अन्तर उपरोक्त कारणों से भविष्य में और अधिक हो जायेंगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से राज्य को केन्द्रीय पूल के कोयला आधारित संयंत्रों से 400 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत स्थायी रूप से आवंटित किये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को यह भी अवगत कराया कि इन्वेस्टर समिट में हुए करारों को ग्राउंड करने के लिए राज्य की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। एम०ओ०यू० की मॉनिटरिंग के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है। राज्य में तीन फूड पार्क के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।
देहरादून में आईटी पार्क 2 स्थापित किया जा रहा है। एयरपोर्ट के नजदीक आईटी टावर का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। उद्योगों को भूमि उपलब्ध कराने के लिए सिडकुल द्वारा काशीपुर, सितारगंज, रुद्रपुर, हरिद्वार तथा देहरादून में नए औद्योगिक आस्थान विकसित किये जा रहे हैं। देहरादून में छरबा को एजुकेशन सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है जबकि ऊधमसिंह नगर जनपद में नॉलेज पार्क विकसित किया जा रहा है।

प्रदेश में मिला कोविड के नए वेरिएंट JN1 का पहला मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप..

News web media Uttarakhand :  प्रदेश में कोविड के नए वेरिएंट जेएन.1 का पहला मामला मिला है। चार जनवरी को आरटीपीसीआर जांच में कोरोना संक्रमित पाई गई 72 वर्षीय महिला के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में कोविड के नए स्वरूप की पुष्टि हुई है। हालांकि संक्रमित महिला स्वस्थ होने के बाद घर पर है। बता दें तीन और चार जनवरी को प्रदेश में दो मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए थे। दोनों की उम्र 70 से अधिक है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा था। इसमें महिला के सैंपल में कोविड का नया वेरिएंट मिला है। महिला को किसी अन्य बीमारी के चलते 30 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया था। कोविड के लक्षण मिलने पर चिकित्सकों ने कोविड जांच करने को कहा तो चार जनवरी को महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। बता दें संक्रमित महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। लेकिन महिला अपनी बहन के दामाद के संपर्क में आई थी। जो अमेरिका से आया था। हालांकि दामाद भी कोरोना संक्रमित नहीं है।

पीएम मोदी का नासिक में रोड शो, स्वागत के लिए सड़कों पर उमड़ी भीड़

News web media Uttarakhand : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (12 जनवरी) को महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंचे. जहां उन्होंने सबसे पहले नासिक में एक रोड शो किया. इस दौरान पीएम मोदी के स्वागत के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

पीएम मोदी के साथ रोड शो में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार भी नजर आए. पीएम मोदी आज देश के सबसे लंबे पुल अटल सेतु का भी उद्घाटन करेंगे.

पीएम मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन से पहले किया वैश्विक नेताओं का स्वागत

News web media Uttarakhand : प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी बुधवार 10 जनवरी को वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करने वाले हैं। वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन का आयोजन 10 से 12 जनवरी तक किया जाएगा। इस सम्मेलन का यह दसवां संस्करण है जिसका विषय गेटवे टू द फ्यूचर रखा गया है। इस सम्मेलन में 34 देश और 16 संगठन हिस्सा ले रहे है।

कार्यक्रम का उद्घाटन गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में होगा। इस आयोजन में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी हिस्सा लेंगे। बता दे कि इस समिट के जरिए रचनात्मक संवाद, रणनीतिक सहयोग के लिए मंच तैयार किया गया है जो गुजरात की आर्थिक समृद्धि को नई रफ्तार देगा। इस शिखर सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रौद्योगिकी, नवाचार, बुनियादी ढांचे समेत कई क्षेत्रों पर चर्चा होगी। बता दे की कुछ वाइब्रेंट गुजरात समिट को आर्थिक विकास, व्यापार अवसर और निवेश संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच माना जाता है।

कार्यक्रम का उद्घाटन करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेट्र फियाला ने गुजरात के गांधीनगर में मुलाकात की। उनके अलावा पीएम मोदी मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप जैसिंटो न्यूसी से भी मिले और उनका वाइब्रेंट गुजरात में स्वागत किया। तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्टा भी यहां समिट में हिस्सा लेने पहुंचे है। वहीं यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

सभी वैश्विक नेताओं का स्वागत करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर कन्वेंशन और प्रदर्शनी केंद्र में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में भाग लिया।

ट्रेन की रफ्तार पर भी दिखा कोहरे का असर, दिल्ली आने वाली 70 से ज्यादा गाड़ियां चल रही लेट-यहां देखें पूरी लिस्ट

News web media Uttarakhand :  उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे की वजह से भी आने-जाने में लोगों को दिक्कत हो रही है. कोहरे का सबसे ज्यादा असर बस, ट्रेन और फ्लाइट्स पर पड़ रहा है. कोहरे के चलते कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं. जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली आने वाली 70 से ज्यादा ट्रेनें देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचीं. इनमें सबसे ज्यादा देरी से चलने वाली ट्रेन अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस रही. जो लगभग 12 घंटे की देरी से चल रही है. ट्रेनों के देरी से चलने की वजह से यात्रियं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, पिछले कुछ दिनों की तुलना में ट्रेनों के आवागमन में थोड़ा सा सुधार हुआ है. सोमवार सुबह दिल्ली आने वाली ट्रेनों में सिर्फ 6 ट्रेनें ही ऐसी थीं जो छह घंटे से ज्यादा देरी से राजधानी पहुंचीं. जबकि पिछले कई दिनों से तमाम ट्रेनें 10 से 20 घंटे की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंच रही थीं.

सबसे ज्यादा देरी से चलने वाली रहीं ये ट्रेन
कोहरे की वजह से जो ट्रेनें देरी से चल रही हैं उनमें अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस का नाम सबसे ऊपर है. ये ट्रेन 12 घंटे की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंची. जबकि जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस 8.15 घंटे, खजुराहो-कुरुक्षेत्र गीता जयंती एक्सप्रेस 8.45 घंटे, मऊ-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 8.30 घंटे, कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 7.30 घंटे और पुरी-योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 7 घंटे की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंचीं. वहीं विशाखापट्टनम-नई दिल्ली एपी एक्सप्रेस 5.15 घंटे, यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 5.45 घंटे, सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4.45 घंटे, मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंची.

वहीं बिलासपुर-हजरत निजामुद्दीन गोंडवान एक्सप्रेस 4.30 घंटे, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 4.15 घंटे, डिब्रुगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, बेंगलुरु सिटी-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस और प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस चार-चार घंटे की देरी से चल रही हैं, जबकि दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 3.45 घंटे, चेन्नई-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस 3.30 घंटे, सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, सियालदह-बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, बांद्रा-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्वराज एक्सप्रेस, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और कुच्चुवेली-चंडीगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेनें सवा तीन-तीन घंटे की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंचीं. वहीं नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस, कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस और बेंगलुरु सिटी-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस तीन-तीन घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचीं.

प्रधानमंत्री का तीन दिवसीय जयपुर दौरा आज से, शेड्यूल तय

News web media Uttarakhand :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय राजस्थान दौरा आज से शुरू होने जा रहा है। पीएम मोदी आज शाम 5.30 बजे जयपुर पहुंचेंगे। 6 जनवरी को वे पूरा समय जयपुर में ही रहेंगे और अगले दिन 7 जनवरी को शाम 4.50 बजे दिल्ली रवाना होंगे। प्रधानमंत्री के इस तीन दिवसीय जयपुर दौरे का मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम सामने आ गया है, जिसमें प्रधानमंत्री के अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने संबंधी जानकारी दी गई है।

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में डीजी-आईजी का कॉफ्रेंस में शामिल होने आ रहे हैं। इस कॉफ्रेंस में देश भर के 28 राज्यों के डीजी-आईजी और 8 केन्द्र शासित प्रदेशों के आईजी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

5 जनवरी की शाम 4.35 पर दिल्ली से रवाना होकर 5.30 पर पहुंचेंगे जयपुर एयरपोर्ट

5.35 पर एयरपोर्ट से रवाना होकर भाजपा कार्यालय जाएंगे। यहां 8:00 बजे तक रुकेंगे

8:10 पर राजभवन पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे

6 जनवरी की सुबह 8:05 पर राजभवन से रवाना होकर राजस्थान इंटरनेशनल केंद्र में डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे।

रात 8:00 बजे तक प्रधानमंत्री इसी कार्यक्रम में रहेंगे।

रात 8:15 पर रात्रि विश्राम के लिए वापस राजभवन पहुंचेंगे।

7 जनवरी की सुबह  8:25 पर राजभवन से रवाना होकर पुन: डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में पहुंचेंगे।

सवेरे 8:40 से शाम 4:30 बजे तक यहीं रहेंगे।

इसके बाद 4:50 पर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

ज्ञात रहे कि राजस्थान में पहली बार देशभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की कॉन्फ्रेंस 5 से 7 जनवरी के बीच होने जा रही है। इस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल होंगे। भाजपा की प्रदेश इकाई ने प्रधानमंत्री के स्वागत की जोरदार तैयारियां की हैं।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर प्रदेश में भी तैयारियां तेज, सीएम धामी ने दिए ये निर्देश

News web media Uttarakhand : 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर मे भगवान रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा होना है , जिसे लेकर प्रदेश में भी तैयारियां शुरु हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरायणी पर होने वाले कार्यक्रमों को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की थीम पर आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों से दीपोत्सव के साथ ही विभिन्न आयोजन इस अवधि में करने की अपील की।

बता दे की राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। देवभूमि उत्तराखंड के लोगों में भी इस समारोह को लेकर विशेष उमंग देखने को मिल रही है।

इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि उत्तरायणी को इस बार अयोध्या समारोह की थीम पर आयोजित किया जाए। साथ ही उन्होने लोगों से प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर घरों में दीपोत्सव करने की अपील की। साथ ही कहा कि इस अवधि में कलश यात्राओं के अलावा राम कथा आयोजित करने के साथ ही प्रमुख नदियों के घाटों की साफ-सफाई का अभियान चलाया जाए। इसके अलावा स्कूलों में राम के आदर्शों पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं।

अयोध्या में राम मंदिर से सात किमी दूर बनेगा उत्तराखंड का अतिथि गृह, चिह्नित जगह पर सीएम की सहमति

News web media Uttarakhand :  अयोध्या में बनाए जा रहे भगवान राम के भव्य मंदिर के पास ही उत्तराखंड सरकार राज्य अतिथि गृह का निर्माण करेगी। राज्य अतिथि गृह के लिए राज्य सरकार ने जो भूमि चिह्नित की है, वह राम मंदिर से करीब सात किमी की दूरी पर है।

करीब साढ़े तीन किमी की एरियल दूरी पर स्थित चिह्नित स्थान के लिए उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने ले आउट तैयार कर लिया है। इसी ले आउट के मुताबिक राज्य सरकार ने भूखंड का चयन किया है। यूपी सरकार ने सभी राज्यों के अतिथि गृह बनाने के लिए एक ही स्थान तय किया है। राज्य संपत्ति विभाग की एक टीम पिछले दिनों अयोध्या से इस स्थान का निरीक्षण करके लौट आई है।

टीम ने करीब पांच भूखंड देखे हैं, जिनमें से किसी एक भूखंड पर सरकार को अतिथि गृह का निर्माण करना है। सीएम को भूखंड का प्रस्ताव दिखा दिया है। सीएम ने अनुमोदन दे दिया है। उन्होंने भूखंड आवंटन के बाद अतिथि गृह निर्माण के लिए तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अतिथि गृह का निर्माण होने के बाद उत्तराखंड से अयोध्या जाने वाले राज्य के लोगों को सुविधा होगी।

4000 वर्ग मीटर भूमि पर बनेगा अतिथि गृह

राज्य अतिथि के लिए उत्तराखंड सरकार ने 4000 वर्ग मीटर भूमि की डिमांड की है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से भूमि आवंटन की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। आवंटन से पहले उत्तरप्रदेश आवास विकास परिषद वहां मास्टर प्लान के तहत अवस्थापना तैयार कर रहा है।

जनवरी तक आवंटित हो जाएगी भूमि

राज्य सरकार अपेक्षा कर रही कि जनवरी माह तक उत्तराखंड को भूखंड का आवंटन हो जाएगा। राज्य सरकार को इसके लिए कीमत देनी होगी। चूंकि ले आउट और अवस्थापना के साथ भूखंडों का आवंटन हो रहा, इसलिए इसकी दरें भी सामान्य से अधिक होगी।

भूखंड आवंटन होने के बाद अतिथि गृह के निर्माण की डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। हम जल्द भूमि मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। जिस स्थान पर भूमि चिह्नित की गई है, वहां से अयोध्या के लिए दो मार्ग हैं। पहले करीब साढ़े किमी और दूसरे करीब सात किमी है। अतिथि गृह के लिए सभी राज्यों को एक ही स्थान पर भी भूमि मिलेगी।