Blog

ट्रेन की रफ्तार पर भी दिखा कोहरे का असर, दिल्ली आने वाली 70 से ज्यादा गाड़ियां चल रही लेट-यहां देखें पूरी लिस्ट

News web media Uttarakhand :  उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे की वजह से भी आने-जाने में लोगों को दिक्कत हो रही है. कोहरे का सबसे ज्यादा असर बस, ट्रेन और फ्लाइट्स पर पड़ रहा है. कोहरे के चलते कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं. जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली आने वाली 70 से ज्यादा ट्रेनें देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचीं. इनमें सबसे ज्यादा देरी से चलने वाली ट्रेन अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस रही. जो लगभग 12 घंटे की देरी से चल रही है. ट्रेनों के देरी से चलने की वजह से यात्रियं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, पिछले कुछ दिनों की तुलना में ट्रेनों के आवागमन में थोड़ा सा सुधार हुआ है. सोमवार सुबह दिल्ली आने वाली ट्रेनों में सिर्फ 6 ट्रेनें ही ऐसी थीं जो छह घंटे से ज्यादा देरी से राजधानी पहुंचीं. जबकि पिछले कई दिनों से तमाम ट्रेनें 10 से 20 घंटे की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंच रही थीं.

सबसे ज्यादा देरी से चलने वाली रहीं ये ट्रेन
कोहरे की वजह से जो ट्रेनें देरी से चल रही हैं उनमें अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस का नाम सबसे ऊपर है. ये ट्रेन 12 घंटे की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंची. जबकि जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस 8.15 घंटे, खजुराहो-कुरुक्षेत्र गीता जयंती एक्सप्रेस 8.45 घंटे, मऊ-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 8.30 घंटे, कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 7.30 घंटे और पुरी-योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 7 घंटे की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंचीं. वहीं विशाखापट्टनम-नई दिल्ली एपी एक्सप्रेस 5.15 घंटे, यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 5.45 घंटे, सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4.45 घंटे, मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंची.

वहीं बिलासपुर-हजरत निजामुद्दीन गोंडवान एक्सप्रेस 4.30 घंटे, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 4.15 घंटे, डिब्रुगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, बेंगलुरु सिटी-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस और प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस चार-चार घंटे की देरी से चल रही हैं, जबकि दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 3.45 घंटे, चेन्नई-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस 3.30 घंटे, सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, सियालदह-बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, बांद्रा-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्वराज एक्सप्रेस, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और कुच्चुवेली-चंडीगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेनें सवा तीन-तीन घंटे की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंचीं. वहीं नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस, कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस और बेंगलुरु सिटी-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस तीन-तीन घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचीं.

हल्द्वानी कमिश्नर रावत ने एक गोदाम में की छापेमारी, पकड़ी प्रतिबंध पॉलिथीन-लगाया जुर्माना

News web  media Uttarakhand :  हल्द्वानी से बड़ी खबर मिली है. कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने रविवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलिथीन के एक गोदाम में छापेमारी की, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

जानकारी के अनुसार दीपक रावत ने रेलवे स्टेशन बाजार, वनभुलपुरा में स्थित गोदाम पर छापा मारा जहां से लगभग 70 क्विंटल की मात्रा में प्रतिबंध पॉलिथीन (सिंगल यूज प्लास्टिक, कैरी बैग) बरामद की गई.

आयुक्त दीपक रावत ने यहां 04 दुकानों और 01 बेसमेंट को सील करने के निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट को दिए जिसके क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट ने प्राधिकरण अधिकारी को दुकान व बेसमेंट सील की कार्यवाही करने के निर्देश दिए.

नगर निगम, हल्द्वानी द्वारा गोदाम में मिली प्रतिबंध सिंगल यूज प्लास्टिक, कैरी बैग को जब्त कर लिया गया है. नगर निगम हल्द्वानी ने गोदाम के मालिक पर रु- 100000 (एक लाख) का जुर्माना लगाया गया है.

गोदाम के मालिक आशिफ ने बताया कि यह पॉलिथीन उनके द्वारा दिल्ली, देहरादून, बरेली, जिंदल इंडस्ट्री सिडकुल, रुद्रपुर से क्रय की गई है. जिसके उनके द्वारा क्रय की गई सिंगल यूज प्लास्टिक के जीएसटी बिल भी उपलब्ध कराए गए हैं इन सभी जीएसटी बिलों की सत्यता की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश डिप्टी कमिश्नर एसटीएफ हेमलता शुक्ला को दिये. कमिश्नर ने कहा कि पूर्व में भी सिंगल उसे प्लास्टिक निर्माता कंपनी आवश्यक कार्यवाही करते हुए उनको सील करने का काम किया गया है.

आयुक्त ने समस्त जनमानुष से अपील की है कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें. सिंगल यूज प्लास्टिक के वातावरण में अत्यधिक दुष्परिणाम होते हैं. सिंगल यूज प्लास्टिक के बढ़ते प्रभाव से कृषि भूमि की उर्वरता क्षमता दिनोंदिन कम होती जा रही है, वहीं दूसरी ओर मवेशियों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपभोग कर लेने से उनकी मृत्यु भी हो जाती है इसके अतिरिक्त वातावरण पर इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है.

 

सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिवाइज्ड शेड्यूल

News web media Uttarakhand : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से क्लास 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया था, जिसमें अब संशोधन किया गया है. जो छात्र शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में उपस्थित होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे वे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं. उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिवाइज्ड शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं.

शेड्यूल के अनुसार कुछ पेपरों की परीक्षा तारीखों में कुछ बदलाव किए गए हैं. क्लास 10 तिब्बती पेपर की परीक्षा अब 23 फरवरी को आयोजित की जाएगी, जो पहले 4 मार्च को निर्धारित की गई थी. इसी प्रकार क्लास 10 रिटेल की परीक्षा जो 16 फरवरी को निर्धारित की गई थी, वह अब 28 फरवरी को आयोजित की जाएगी. इसके अलावा 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के परीक्षा कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है. 12वीं क्लास की फैशन स्टडीज की परीक्षा अब 11 मार्च की जगह अब 21 मार्च को आयोजित की जाएगी.

सीबीएसई बोर्ड क्लास 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू करेगा. क्लास 10वीं की परीक्षा 13 मार्च को समाप्त होगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षा 2 अप्रैल को ही समाप्त होगी. क्लास 10 और 12 दोनों की बोर्ड परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी. सभी दिन परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित होगी.

किस तरह डाउनलोड करें रिवाइज्ड शेड्यूल-:
स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं
स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर क्लास 10वीं और 12वीं की संशोधित डेट शीट के लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: अब उम्मीदवार के सामने एक नई पीडीएफ खुल जाएगी
स्टेप 4: फिर उम्मीदवार सभी परीक्षा की तारीखें चेक करें
स्टेप 5: अंत में उम्मीदवार आगे की जरूरत के लिए शेड्यूल डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें

प्रधानमंत्री का तीन दिवसीय जयपुर दौरा आज से, शेड्यूल तय

News web media Uttarakhand :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय राजस्थान दौरा आज से शुरू होने जा रहा है। पीएम मोदी आज शाम 5.30 बजे जयपुर पहुंचेंगे। 6 जनवरी को वे पूरा समय जयपुर में ही रहेंगे और अगले दिन 7 जनवरी को शाम 4.50 बजे दिल्ली रवाना होंगे। प्रधानमंत्री के इस तीन दिवसीय जयपुर दौरे का मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम सामने आ गया है, जिसमें प्रधानमंत्री के अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने संबंधी जानकारी दी गई है।

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में डीजी-आईजी का कॉफ्रेंस में शामिल होने आ रहे हैं। इस कॉफ्रेंस में देश भर के 28 राज्यों के डीजी-आईजी और 8 केन्द्र शासित प्रदेशों के आईजी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

5 जनवरी की शाम 4.35 पर दिल्ली से रवाना होकर 5.30 पर पहुंचेंगे जयपुर एयरपोर्ट

5.35 पर एयरपोर्ट से रवाना होकर भाजपा कार्यालय जाएंगे। यहां 8:00 बजे तक रुकेंगे

8:10 पर राजभवन पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे

6 जनवरी की सुबह 8:05 पर राजभवन से रवाना होकर राजस्थान इंटरनेशनल केंद्र में डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे।

रात 8:00 बजे तक प्रधानमंत्री इसी कार्यक्रम में रहेंगे।

रात 8:15 पर रात्रि विश्राम के लिए वापस राजभवन पहुंचेंगे।

7 जनवरी की सुबह  8:25 पर राजभवन से रवाना होकर पुन: डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में पहुंचेंगे।

सवेरे 8:40 से शाम 4:30 बजे तक यहीं रहेंगे।

इसके बाद 4:50 पर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

ज्ञात रहे कि राजस्थान में पहली बार देशभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की कॉन्फ्रेंस 5 से 7 जनवरी के बीच होने जा रही है। इस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल होंगे। भाजपा की प्रदेश इकाई ने प्रधानमंत्री के स्वागत की जोरदार तैयारियां की हैं।

स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर होंगी 10 हजार भर्तियां, स्वास्थ्य मंत्री का ऐलान

News web media Uttarakhand :  स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर 10 हजार भर्तियां की जाएंगी। इसके अलावा फार्मासिस्ट और लैब– टेक्नीशियन के पदों पर वर्षवार मेरिट के आधार पर भर्ती की जाएगी। फार्मासिस्ट संवर्ग में पदों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने ये घोषणाएं की हैं।

शुक्रवार को कायाकल्प सम्मान समारोह में  ड. धन सिंह रावत ने कहा कि , सरकार ने वर्ष 2024 में स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा में 10 हजार नौकरियां देंने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि, राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार और पिथौरागढ़ में दो हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा डॉक्टर, एएनएम, नसों, फार्मासिस्ट, टेक्नीशियन, वार्ड ब्वॉय के 10 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। डॉ रावत ने कहा कि  नर्सिंग अधिकारियों की तर्ज पर वन टाइम के लिए फार्मासिस्ट व टेक्नीशियन पदों पर भी वर्षवार मेरिट के आधार पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को देखते हुए सेवानिवृत्त की आयु सीमा 60 वर्ष से बढ़ा कर 65 वर्ष की जाएगी। जो विशेषज्ञ डॉक्टर के लिए स्वैच्छिक व वैकल्पिक होगा।कहा, इसके लिए एक कमेटी बनाई जाएगी, जो अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों का सेवा बढ़ाने की सिफारिश करेंगी। कई राज्यों में यह व्यवस्था लागू है।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर प्रदेश में भी तैयारियां तेज, सीएम धामी ने दिए ये निर्देश

News web media Uttarakhand : 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर मे भगवान रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा होना है , जिसे लेकर प्रदेश में भी तैयारियां शुरु हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरायणी पर होने वाले कार्यक्रमों को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की थीम पर आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों से दीपोत्सव के साथ ही विभिन्न आयोजन इस अवधि में करने की अपील की।

बता दे की राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। देवभूमि उत्तराखंड के लोगों में भी इस समारोह को लेकर विशेष उमंग देखने को मिल रही है।

इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि उत्तरायणी को इस बार अयोध्या समारोह की थीम पर आयोजित किया जाए। साथ ही उन्होने लोगों से प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर घरों में दीपोत्सव करने की अपील की। साथ ही कहा कि इस अवधि में कलश यात्राओं के अलावा राम कथा आयोजित करने के साथ ही प्रमुख नदियों के घाटों की साफ-सफाई का अभियान चलाया जाए। इसके अलावा स्कूलों में राम के आदर्शों पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं।

नए साल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए धामी सरकार की पहल

News web media uttarakhand :   नए साल की शुरूआत में ही राज्य के पर्वतीय जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को धामी सरकार मजबूत करने में जुट गई है। इसी कड़ी में सरकार की ओर से स्वास्थ्य अधिकारी, फार्मासिस्ट, नर्स, लैब टेक्नीशियन, चतुर्थ कर्मचारियों समेत 10 पदों पर नियुक्तियां करने को लेकर आदेश जारी हो गए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य स्वास्थ्य विभाग पर्वतीय जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जुटा हुआ है। इसको लेकर सबसे पहले राज्य के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सा स्टाफ की कमी के साथ ही चिकित्सा उपकरणों की कमी दूर करने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार को दिए हैं।

इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने पिथौरागढ़ जिले के धारचुला विकासखंड के जौलजीबी गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के संचालन के लिए 10 पदों के सृजन के लिए मंजूरी प्रदान की है। इन पदों में स्वास्थ्य अधिकारी, नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और तीन पद चतुर्थ कर्मचारियों के लिए हैं।
स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने कहा है कि इन पदों पर नियुक्ति के लिए महामहिम राज्यपाल से अनुमति मिल गयी है। जौलजीबी में इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड के मानकों के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशालय ने विभाग से 10 पदों के सृजन के लिए अनुमति मांगी थी। स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार ने बताया कि सरकार ने इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए इन पदों पर नियुक्तियों की अनुमति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक चिकित्सा अधिकारी, चार स्टाफ नर्स, एक फार्मासिस्ट, एक लैब टेक्निशियन, एक सेनेटरी वर्कर कम वॉचमैन, दो मल्टीस्किल्ड ग्रुप डी की नियुक्ति करने का मंजूरी दी गयी है।

यह पद फिलहाल अस्थायी होंगे। जरूरत के मुताबिक पदों का सृजन बढ़ाया जा सकता है और सेवाओं को समाप्त किया जा सकेगा। स्वास्थ्य सचिव ने कहा राज्य में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने पर कार्य किया जा रहा है। इसको लेकर चिकित्सा स्टाफ की नियुक्ति के साथ जरूरी उपकरण भी खरीदे जा रहे हैं ताकि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर ही मरीजों को बेहतर ईलाज मिल सके।

बिजली दर बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर आप भी दे सकते हैं सुझाव, जानिए कहां और कब तक

News web media Uttarkhand : उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने यूपीसीएल के बिजली दर बढ़ोतरी के प्रस्ताव को लेकर आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। इसके लिए 31 जनवरी की डेडलाइन तय की गई है। जिसके आधार पर बिजली दरों का फैसला होगा, जो एक अप्रैल से लागू होगा।
उत्तराखंड के 27 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर नए साल में महंगी बिजली का बोझ बढ़ने जा रहा है। इससे पहले इसको लेकर जनसुनवाई होगी। बिजली दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर जनता सुझाव 31 जनवरी तक दे सकते हैं। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने इस प्रस्ताव को सार्वजनिक करते हुए ये सुझाव मांगे हैं।
नियामक आयोगकी ओर से जारी सूचना के मुताबिक, सभी उपभोक्ता और अन्य हित धारक इस टैरिफ प्रस्ताव पर 31 जनवरी तक अपने सुझाव भेज सकते हैं। नियामक आयोग को डाक के अलावा ई-मेल secy.uerc@gov.in पर भी सुझाव भेजे जा सकते हैं।

यूपीसीएल ने बीपीएल से लेकर सभी उपभोक्ताओं की बिजली दरें बढ़ाने की मांग की है। यूपीसीएल ने फिलहाल जो प्रस्ताव दिया है, उसमें बिजली दरों में बढ़ोतरी के लिए 27 प्रतिशत को आधार बनाया है। इसके तहत बीपीएल उपभोक्ताओं से फिक्स चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। घरेलू उपभोक्ताओं से 60 रुपये प्रति किलोवाट से बढ़ाकर 70 रुपये प्रति किलोवाट, अघरेलू श्रेणी में भी 25 किलोवाट तक 80 से बढ़ाकर 104 और 25 किलोवाट से ऊपर वालों को 90 से बढ़ाकर 117 रुपये प्रति किलोवाट का प्रस्ताव मिला है। दुकान संचालकों आदि के लिए भी फिक्स चार्ज में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है। कुल मिलाकर यूपीसीएल ने घरेलू उपभोक्ताओं से 20 प्रतिशत, अघरेलू से 30 प्रतिशत, गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी की दरों में 32 प्रतिशत, प्राइवेट ट्यूबवेल की दरों में 15 प्रतिशत, एलटी व एचटी इंडस्ट्री से 28 प्रतिशत, मिक्स लोड श्रेणी में 28 प्रतिशत, रेलवे ट्रैक्शन में 32 प्रतिशत और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन से 21 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है।

 

उत्तराखंड पहुंचे शहीद गौतम और वीरेंद्र के पार्थिव शरीर, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

News web media uttarakhand :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर जम्मू कश्मीर में माँ भारती की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार और चमोली के वीरेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले हमारे इन शहीदों को देश हमेशा याद रखेगा। राज्य सरकार हर पल सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने शहीद गौतम कुमार और वीरेन्द्र सिंह के परिजनों से बात कर ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति और दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

बता दें कि बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में हुए आतंकी हमले में गढ़वाल मंडल के दो वीर बलिदानी हो गए थे। इनमें पौड़ी जिले के कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार (29) और चमोली जिले के बमियाला गांव के वीरेंद्र सिंह थे। पहले बलिदानी के पार्थिव शरीर को दो दिन पहले उत्तराखंड लाया जाना था, लेकिन कई कारणों से नहीं लाया जा सका।

गौतम की तैनाती 89 आर्म्ड कोर में थी, वहीं वीरेंद्र 15वीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। वीरेंद्र का परिवार रुड़की में रहता है, लेकिन उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बमियाला में किया जाएगा।

 

 

IPS अरुण मोहन जोशी समेत चार बने आइजी, तीन अन्य को भी मिली पदोन्नति

News web media Uttarakhand : 23 नवंबर 2023 को उत्तराखंड सचिवालय में मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन की अध्यक्षता में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की डीपीसी सम्पन्न हुई। डीपीसी में वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी पुलिस उप महानिरीक्षक स्वीटी अग्रवाल, अरुण मोहन जोशी, अनंत शंकर ताकवाले तथा राजीव स्वरूप को दिनांक 01 जनवरी 2024 से पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। स्वीटी अग्रवाल के प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण उन्हें परफॉर्मा पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इनके अलावा वर्ष 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह को दिनांक 01 जनवरी 2024 से पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार तथा धीरेंद्र गुंज्याल को दिनांक 01 जनवरी 2024 से सेलेक्शन ग्रेड प्रदान करने का निर्णय लिया गया। उल्लेखनीय है कि सभी पदोन्नति दिनांक 01 जनवरी 2024 से लागू होंगी।