Blog

ईडी की अर्जी पर सुनवाई से पहले अरविंद केजरीवाल को मिली खुशखबरी, कोर्ट में नहीं होना होगा पेश

News web media Uttarakhand : दिल्ली शराब घोटाला केस को लेकर जांच की जद में आए अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है. अब उन्हें कोर्ट में पेश नहीं होना होगा. दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के यूट्यूब वीडियो को दोबारा ट्वीट किया था, जिसे लेकर उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला चल रहा है. इसी मामले में सीएम केजरीवाल को व्यक्तिगत पेशी से छूट मिल गई है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राउज ऐवन्यू कोर्ट में पेशी से छूट मांगी थी, जिस पर कोर्ट ने पेशी से छूट की राहत दे दी. अब राउज ऐवन्यू कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 29 फरवरी को होगी.

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने बजट का हवाला देते कोर्ट से पेशी से छूट मांगी थी. अरविंद केजरीवाल के वकील ने कहा था कि दिल्ली का बजट सेशन शुरू होने वाला है, जिसकी वजह से सीएम केजरीवाल व्यस्त हैं. इसलिए उन्हें पेशी से छूट दी जाए. दिल्ली हाईकोर्ट ने 5 फरवरी को निचली अदालत द्वारा जारी समन को रद्द करने से इनकार कर दिया था. दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा था कि मानहानिकारक सामग्री को रीट्वीट करना मानहानि के समान है. दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि सीएम केजरीवाल के काफी फॉलोअर्स हैं और वह वीडियो को दोबारा ट्वीट करने के परिणामों को समझते हैं.

इससे पहले मंगलवार को बंबई हाईकोर्ट की गोवा पीठ ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के एक कथित मामले में मजिस्ट्रेट द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जारी किये गये समन को रद्द कर दिया था. पार्टी की गोवा इकाई के प्रमुख अमित पालेकर ने कहा था कि उच्च न्यायालय ने 2017 के गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ दायर एक शिकायत पर उन्हें जारी समन को रद्द कर दिया.

हिमाचल बोर्ड ने एक बार फिर किया 10वीं-12वीं की डेटशीट में बदलाव, अब इस दिन से शुरू होगी परीक्षा

News web media Uttarakhand :  हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में एक बार फिर से फेर-बदल किया है। इस संशोधन के अनुसार, 10वीं कक्षा की परीक्षा अब 02 मार्च से 21 मार्च, 2024 तक आयोजित की जाएगी, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 01 मार्च से 28 मार्च, 2024 तक आयोजित की जाएगी। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।

एचपीबीओएसई ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर संशोधन के बारें में बताया और कहा, ”छात्रों के हित में आंशिक संशोधन करते हुए यह अधिसूचित किया जाता है कि 10वीं एवं 12वीं कक्षा के नियमित (नियमित) एवं राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के अभ्यर्थियों की वार्षिक परीक्षा, कंपार्टमेंट/श्रेणी सुधार/अतिरिक्त विषय की परीक्षाएं सत्र 2023-24 निम्नानुसार आयोजित किया जाएगा।”

कक्षा तारीख समय
कक्षा 10 02 मार्च 2024 से 21 मार्च 2024 तक सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक
कक्षा 12 01 मार्च 2024 से 28 मार्च 2024 तक सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक

21 फरवरी से प्रैक्टिकल परीक्षाएं

बोर्ड ने आगे बताया कि कक्षा 10, 12 की व्यावहारिक/प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 फरवरी से 29 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। छात्रों को विषयवार परीक्षा तिथियों और समय को जानने के लिए 20 फरवरी को या उससे पहले अपने स्कूल प्रमुखों से संपर्क करने के लिए कहा गया है। उम्मीदवार नीचे एचबी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियां देख सकते हैं।

HPBOSE 10वीं डेट शीट 2024

बोर्ड ने परीक्षा की तारीखों में भी फेरबदल किया है। संशोधित HPBOSE 10वीं डेट शीट 2024 इस प्रकार है:

परीक्षा तिथि विषय
2 मार्च 2024 गणित
5 मार्च 2024 सामाजिक विज्ञान
7 मार्च 2024 हिंदी
9 मार्च 2024 संगीत (स्वर)
11 मार्च 2024 वाद्य संगीत (Instrumental Music)
12 मार्च 2024 कंप्यूटर विज्ञान
13 मार्च 2024 गृह विज्ञान
14 मार्च 2024 कला-ए (स्केल और ज्यामिति), वाणिज्य (व्यवसाय के तत्व, बहीखाता और लेखा के तत्व, अंग्रेजी या हिंदी टाइप-लेखन), अर्थशास्त्र, एनएसक्यूएफ: कृषि, मोटर वाहन, स्वास्थ्य देखभाल, सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं, मीडिया और मनोरंजन, खुदरा, शारीरिक शिक्षा, निजी सुरक्षा, दूरसंचार, पर्यटन और आतिथ्य, बैंकिंग वित्तीय सेवाएं और बीमा, परिधान, मेड-अप और होम फर्निशिंग, सौंदर्य और कल्याण, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर, प्लम्बर
16 मार्च 2024 अंग्रेजी
18 मार्च 2024 वित्तीय साक्षरता (Financial Literacy)
19 मार्च 2024 विज्ञान और प्रौद्योगिकी (Science and Technology)
21 मार्च 2024 संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तमिल, तेलुगु

HPBOSE 12वीं डेट शीट 2024

इसी तरह, कक्षा 12 के पेपर भी पुनर्निर्धारित किए गए हैं और नया HPBOSE 12वीं टाइम टेबल 2024 इस प्रकार है:

परीक्षा तिथियां विषय
1 मार्च 2024 अंग्रेजी
2 मार्च 2024 संगीत (हिन्दुस्तानी स्वर), संगीत (हिन्दुस्तानी वाद्य मेलोडिक), संगीत (हिन्दुस्तानी वाद्ययंत्र ताल)
4 मार्च 2024 राजनीति विज्ञान
5 मार्च 2024 वित्तीय साक्षरता Financial Literacy(NSE)
6 मार्च 2024 बिजनेस स्टडीज, रसायन विज्ञान
7 मार्च 2024 संस्कृत
9 मार्च 2024 समाज शास्त्र
11 मार्च 2024 अकाउंटेंसी और फिजिक्स
12 मार्च 2024 इतिहास
13 मार्च 2024 मनोविज्ञान
14 मार्च 2024 ह्यूमन इकोलॉजी और फैमिली साइंस (H.Sc)
15 मार्च 2024 जीवविज्ञान
16 मार्च 2024 हिंदी, उर्दू
18 मार्च 2024 भूगोल
19 मार्च 2024 फिलॉस्फी
20 मार्च 2024 गणित
21 मार्च 2024 ललित कला चित्रकारी, ग्राफिक और अप्लाईड आर्ट्स (वाणिज्यिक कला)
22 मार्च 2024 नृत्य (कथक/भरतनाट्यम)
23 मार्च 2024 शारीरिक शिक्षा, योग, कंप्यूटर विज्ञान, एनएसक्यूएफ (सभी परीक्षाएं)
26 मार्च 2024 अर्थशास्त्र
27 मार्च 2024 फ्रेंच
28 मार्च 2024 लोक प्रशासन (Public administration)

भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 106 रनों से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

News web media Uttarakhand : विशाखापट्टनम टेस्ट मैच (IND vs ENG) में भारत ने इंग्लैंड को 106 रनों से हराकर दूसरा टेस्ट जीत लिया. जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज 1-1 की बराबरी कर ली. भारत ने इंग्लैंड को 399 रनों का टारगेट दिया था. जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 292 रन पर आउट हो गई. भारत की ओर से दूसरी पारी में बुमराह ने 3 और अश्विन के खाते में तीन विकेट आए. इसके अलावा कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और मुकेश कुमार को एक –एक विकेट मिला. वहीं, इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में जैक क्रॉली ने सबसे ज्यादा 73 रनों की पारी खेली. इससे पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए थे जिसमें यशस्वी जायसवाल ने शानदार 209 रनों की पारी खेली थी. वहीं दूसरी पारी में  भारत ने 255 रन का स्कोर बनाया. इंग्लैंड की पहली पारी 253 रन पर आउट हो गई थी. भारत को पहली पारी के आधार पर 143 रनों की बढ़त मिली थी.

वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति रितु बाहरी उत्तराखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

News web media Uttarakhand : पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट की वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति रितु बाहरी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उन्हें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की न्यायाधीश रितु बाहरी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी।

जस्टिस रितु बाहरी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की पहली महिला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थीं। उन्होंने 14 अक्तूबर 2023 को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का चार्ज लिया था। 1962 में पंजाब के जालंधर में जन्मी रितु बाहरी ने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ में की और 1985 में पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की।

1986 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत शुरू की और इसके बाद हरियाणा एडवोकेट जनरल कार्यालय में सेवाएं दीं। 16 अगस्त, 2010 को उन्हें पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। वर्तमान में वह पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की दूसरी वरिष्ठतम जज हैं। जस्टिस रितु बाहरी के पिता जस्टिस अमृत लाल बाहरी भी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जज रह चुके हैं।

अभिनेत्री पूनम पांडे कि मौत, 2011 के क्रिकेट वर्ल्ड कप से पहली बार सुर्खियों में आईं थी मॉडल

Dehradun milap :  अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे का निधन हो गया है। उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई है। कानपुर में जन्मी पूनम सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं। पूनम पहली बार 2011 के क्रिकेट विश्वकप के दौरान अपने एक अजीबोगरीब एलान को लेकर सुर्खियों में आईं थीं। जिसके बाद देशभर में उसकी चर्चा शुरू हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री ने अपने गृह जनपद कानपुर में अंतिम सांस ली। साथ ही उनका अंतिम संस्कार यहीं पर कराया जाएगा।

पूनम पांडे के मैनेजर ने भी अभिनेत्री की मौत की खबर की पुष्टि की और बताया कि कल गुरुवार रात को पूनम का निधन हो गया। इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके परिजनों और फैन्स के लिए भी यह एक गहरा सदमा है। अभिनेत्री की मौत की खबर पर उनके फैन्स को यकीन नहीं हो रहा है। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर सुबह सवा ग्यारह से साढ़े ग्यारह के बीच एक पोस्ट की गई, जिसमें लिखा गया कि पूनम का सर्वाइकल कैंसर की वजह से निधन हुआ है। इसके बाद उनकी पोस्ट पर कई फैन्स ने कमेंट किए और लिखा कि हम उम्मीद करते हैं कि यह किसी तरह की फेक न्यूज या मजाक न हो।

मसूरी में देर रात बर्फबारी, पहाड़ से मैदान तक धूप से राहत

Dehradun Milap : आज पूरे प्रदेश में मौसम साफ है, पहाड़ों से लेकर मैदान तक हर कोने में राहत मिल रही है। तीन फरवरी की रात मौसम फिर से करवट लेगा और चार-पांच फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। पांच फरवरी के बाद प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। 2800 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में भी बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि दो फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा, और फिर दूसरे सप्ताह से शुष्क मौसम का आना है। इसके साथ ही, तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी की जा सकती है।

पहाड़ों की रानी मसूरी में देखा अपना दूसरा हिमपात, जिसके बाद रात भर शहर में बर्फबारी हुई। चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछी है और आज सुबह धूप ने शहर को चिरपिंग कर दिया है।

झारखंड: हेमंत सोरेन ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, चंपई सोरेन होंगे राज्य के नए सीएम

News web media Uttarakhand :  हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है. अब उनकी जगह चंपई सोरेन राज्य के नए सीएम होंगे. चंपई को विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया है.

जेएमएम का कहना है कि चंपई सोरेन का शपथग्रहण आज ही होना चाहिए. आपको बता दें कि झारखंड में सोरेन की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है. रांची में सीएम आवास के बाहर अच्छी खासी सुरक्षाबलों की टीम तैनात है. इसके साथ डीजीपी और प्रमुख सचिव भी सीएम आवास पर पहुंच चुके हैं. कथित जमीन घोटाले को लेकर बीते कई दिनों से ईडी टीम छापेमारी कर रही है. ईडी की टीम कई घंटों से सोरेन से पूछताछ कर रही है.

इससे पहले सीएम सोरेन मंगलवार को 40 घंटे बाद दिल्ली से अचानक रांची पहुंचे. सड़क मार्ग के जरिए सोरेन ने दिल्ली से रांची तक का सफर किया. यह सफर 1250 किमी का था. यहां उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं और सहयोगी विधायकों से मुलाकात की.

इस दौरान बैठक में सीएम सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की भी मौजूदगी देखने को मिली. हालांकि वे विधायक नहीं हैं. जेएमएम का कहना है कि बैठक में आगे की रणनीतियों पर चर्चा की गई. बैठकों में विधायकों ने हेमंत सोरेन सरकार के प्रति एकजुटता जताई है. उन्होंने बिना किसी नाम के समर्थन पत्र पर भी हस्ताक्षर किए. ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि हेमंत की गिरफ्तारी में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है.

इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा सांसद महुआ माजी ने ये दावा किया है कि हेमंत सोरेन अभी ईडी की हिरासत में हैं. वह ईडी वह ईडी की टीम के साथ ही इस्तीफा देने राजभवन पहुंचे थे. यहां पर उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दिया.

उनकी जगह चंपई सोरेन को राज्य का नया सीएम चुना गया है. जेएमएम पार्टी की मांग है कि नए सीएम चंपई का शपथ ग्रहण आज हो जाए. इसे लेकर राजभवन के बाहर विधायक जमकर बवाल काट रहे हैं.

प्रथम परमवीर चक्र प्राप्तकर्ता मेजर सोमनाथ शर्मा की जयंती आज, सीएम धामी ने किया नमन

News web media uttarakhand : प्रथम परमवीर चक्र प्राप्तकर्ता मेजर सोमनाथ शर्मा की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें शत्-शत् नमन किया है। सीएम धामी ने कहा कि उनका जीवन सदैव हमारी युवा पीढ़ी को देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा।

मां भारती के वीर सपूत को सीएम ने किया नमन
सीएम धामी ने मां भारती के वीर सपूत और अदम्य साहस और पराक्रम की प्रतिमूर्ति, परमवीर चक्र से अलंकृत मेजर सोमनाथ शर्मा की जयंती पर उन्हें याद किया। सीएम ने कहा कि राष्ट्र सेवा को समर्पित आपका जीवन सदैव हमारी युवा पीढ़ी को देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा।

वाराणसी ज्ञानवापी मामले में बड़ा फैसला, व्यास तहखाने में 31 साल बाद मिली पूजा की इजाजत

News web media Uttarakhand : ज्ञानवापी-काशी विश्वनाथ मंदिर विवाद में वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट ने बुधवार को बड़ा फैसला दिया है। 31 साल बाद ज्ञानवापी के तहखाने में व्यास परिवार को पूजा का अधिकार मिल गया है। कोर्ट ने कहा कि सात दिन के अंदर व्यास परिवार पूजा पाठ कर सकता है। डीएम के निर्देश पर पुजारी की नियुक्ति भी जाएगी।

हिंदू पक्ष ने ज्ञानवापी के तहखाना में पूजा-पाठ करने की मांग की थी। तहखाने को व्यास जी का तहखाना भी कहा जाता है। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

31 साल से बंद है पूजा पाठ
हिंदू पक्ष के वकील एडवोकेट सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने बताया कि हमने 25 सितंबर 2023 को वाराणसी की अदालत में याचिका दायर की थी कि सोमनाथ व्यास परिवार के ‘तहखाने’ के संबंध में एक जिला मजिस्ट्रेट को रिसीवर बनाया जाए, ताकि वहां कोई अतिक्रमण न हो और न ही तहखाना को कोई नुकसान न हो। साथ ही, 1993 तक यहां होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों को फिर से शुरू किया जाए। व्यासजी समेत परिवार 1993 तक तहखाने में पूजा पाठ करता था। 1993 के बाद तत्कालीन राज्य सरकार के आदेश पर तहखाने में पूजा पाठ बंद कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि जिला न्यायालय ने 17 दिसंबर को आदेश पारित किया था और जिला मजिस्ट्रेट को रिसीवर नियुक्त किया था। लेकिन 30 जनवरी को मुस्लिम पक्ष ने हमारी मांग पर आपत्ति जताई थी। हमने सभी संबंधित साक्ष्य जमा कर दिए थे।

डीएम के पास है तहखाने की चाबी
17 जनवरी को व्यासजी के तहखाने को जिला जज के आदेश पर जिला प्रशासन ने कब्जे में लिया था। डीएम के पास इस समय तहखाने की चाबी है। वकील विष्णु शंकर जैन और सुधीर त्रिपाठी ने आशंका जताई थी कि मुस्लिम पक्ष के लोग वहां कब्जा कर सकते हैं, क्योंकि काफी साल से तहखाने में कोई पूजा करने नहीं गया। अब उस जगह पर फिर से पूजा शुरू करानी चाहिए।

क्या है मुस्लिम पक्ष का तर्क?
ज्ञानवापी के तहखाने में पूजा पाठ के अधिकार की मांग वाली याचिका पर अंजुमन इंतेजामिया ने आपत्ति जताई थी। जिला जज डॉक्टर अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में मुमताज अहमद, एखलाक अहमद ने कहा कि व्यासजी का तहखाना मस्जिद का पार्ट है। पूजा पाठ की अनुमति नहीं दी जा सकती है। यह वाद विशेष पूजा अधिनियम से बाधित है। लिहाजा चलने योग्य नहीं है। वक्फ बोर्ड की संपत्ति है, इसलिए पूजा पाठ की अनुमति न दी जाए। लेकिन अदालत ने मुस्लिम पक्ष की दलीलों को खारिज कर दिया।

 

यूपी में ‘INDIA’ में सीट बंटवारे पर सहमति, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एलान लोकसभा की 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

News web media Uttarakhand :  उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों की डील पक्की हो गई है। कांग्रेस यूपी में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। शनिवार को अखिलेश यादव ने पोस्ट करते हुए लिखा- कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है। ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।

कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। वहीं, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अखिलेश यादव के फैसले से कांग्रेस पार्टी के अहसमत होने की खबर है। कहा जा रहा है कि यह फैसला अखिलेश यादव का है न कि कांग्रेस का। हालांकि अभी तक कांग्रेस के किसी नेता का इस पर बयान नहीं आया है।

आपको बता दें कि 17 जनवरी को सीटों के बंटवारे पर दिल्ली में गठबंधन के घटक दलों कांग्रेस और सपा के बीच बैठक हुई थी, लेकिन बैठक में कोई नतीजे नहीं निकल सका था। बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा था कि सपा के साथ एक और बैठक होनी है। बात नहीं बनी तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी या मल्लिकार्जुन खरगे अखिलेश यादव के साथ बात करेंगे।

पिछले तीन चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन

2009- कांग्रेस 69 सीटों पर चुनाव लड़ी और 21 जीती। इस चुनाव में सपा 75 पर लड़कर 23 और बसपा 69 पर लड़ी और 20 सीटें जीतीं। 2014- कांग्रेस 67 पर लड़कर सिर्फ दो सीट जीती। सपा 75 में पांच और बसपा 80 पर लड़ी और एक भी सीट नहीं जीत पाई।
2019- सपा- बसपा का गठबंधन था। कांग्रेस 67 पर लड़ी और सिर्फ रायबरेली जीत पाई। सपा 37 पर लड़ी और पांच जीती, जबकि बसपा 38 पर लड़ी और 10 जीती। रामपुर और आजमगढ़ हारने के बाद सपा के सिर्फ तीन सांसद हैं।