Blog

रूसी राष्ट्रपति से भारत को मिल रहा एक और तोहफा, अगले साल भारतीय बिना बीजा कर सकेगे रूस की यात्रा

News web media Uttarakhand : भारतीय नागरिकों के लिए रूस यात्रा को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. दोनों देशों के रिश्ते अब और प्रगाढ़ होने जा रहे हैं. क्योंकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत को एक और तोहफा देने जा रहे हैं. दरअसल, अगले साल से भारतीय बिना बीजा के रूस की यात्रा कर सकेंगे.

ऐसा माना जा रहा है कि 2025 के वसंत में शुरू होने वाली एक नई प्रणाली के साथ भारतीय जल्द ही रूस में वीज़ा-मुक्त यात्रा कर पाएंगे. इससे पहले जून में, रिपोर्टें सामने आई थीं कि रूस और भारत ने एक-दूसरे के लिए वीजा प्रतिबंधों को कम करने के लिए द्विपक्षीय समझौते पर चर्चा की थी. वीजा-मुक्त समूह पर्यटक आदान-प्रदान लागू करें.

ये भी पढ़ें: बड़ा फैसला! करोड़ों किसानों को मिला तगड़ा न्यू ईयर गिफ्ट, अब PM Kisan Yojana के तहत मिलेंगे 8000 रुपए! फाइल हुई तैयार

बता दें कि, वर्तमान में रूस भारतीयों के लिए ई-वीजा जारी करता है. ये सुविधा अगस्त 2023 से मिल रही है. ई-वीजा प्राप्त करने के लिए लगभग चार दिनों का वक्त लगता है. पिछले साल जारी किए गए ई-वीजा की संख्या के मामले में भी भारत ने शीर्ष पांच देशों में अपनी जगह बनाई. तब रूस ने भारतीय यात्रियों को 9,500 ई-वीजा जारी किए थे.

बता दें कि वर्तमान में भारतीय नागरिकों को रूसी में प्रवेश करने, रहने और बाहर निकलने के लिए देश में रूसी दूतावास/वाणिज्य दूतावास द्वारा जारी वीजा की जरूरत होती है. इनमें ज्यादातर भारतीय व्यवसाय, पर्यटन या फिर आधिकारिक उद्देश्यों के लिए रूस की यात्रा करते हैं. साल 2023 में रिकॉर्ड 60,000 से अधिक भारतीयों ने मास्को की यात्रा की थी, जो 2022 की तुलना में 26 प्रतिशत अधिक थी. रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में व्यावसायिक पर्यटन के लिए गैर-सीआईएस देशों में भारतीय तीसरे स्थान पर रहे हैं. 2024 की पहली तिमाही में रूस ने भारतीयों के लिए लगभग 1,700 ई-वीजा जारी किए गए थे.

बता दें कि फिलहाल रूस वर्तमान में अपने वीज़ा-मुक्त पर्यटक विनिमय कार्यक्रम के तहत चीन और ईरान के यात्रियों को वीज़ा-मुक्त प्रवेश की अनुमति दे रखी है. यह पहल मॉस्को के लिए सफल साबित हुई है, जिसे भारत के साथ भी इसे दोहराने की उम्मीद है. वहीं वर्तमान में भारत के लोग दुनियाभर के 62 देशों में बिना वीज़ा के यात्रा कर सकते हैं. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 में भारत 82वें स्थान पर है. एक भारतीय पासपोर्ट धारक इंडोनेशिया, मालदीव और थाईलैंड जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर बिना वीजा के यात्रा कर सकता है.

बिहार ब्लॉक के कुढ़ा ग्राम सभा के गुलकैयपुर उत्तर प्रदेश बुजुर्ग दंपती की मृत्यु काफी चर्चा में

News web media Utttarakhand : शोक संदेश/बिहार/प्रतापगढ़
बिहार ब्लॉक के कुढ़ा ग्राम सभा के गुलकैयपुर में पति और पत्नी का कुछ ही घंटे में एक ही दिन एक ही तारीख को निधन हो गया पत्नी शांति देवी उम्र 80 वर्ष के निर्धन सुबह 7.30 पर हुआ और ठीक ढाई घंटे का अंदर पर पति रामचंद्र पाण्डेय उम्र 85 वर्ष का भी निधन हो गया वही मात्र इतने अंदर से पति पत्नी दोनों लोगों का निर्धन हो गया उनकी अन्तिम विदाई पर घर के लोगों ने बैंड बाजे के साथ में अंतिम विदाई किया गया वही परिवार के लोगो ने ऐसी घटना बहुत ही कम देखने को मिलती है कि पति और पत्नी का एक साथ एक दिन में निधन होना आश्चर्य हुआ वही ईश्वर मृत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और दोनों लोगों का श्रृंगवेरपुर धाम प्रयागराज में एक साथ दाह संस्कार किया गया घर के लोग संतोष पाण्डेय, सुशील पाण्डेय, विनोद पाण्डेय दीपक पाण्डेय के साथ समस्त ग्राम सभा के समस्त ग्रामवासी लोग उपस्थित रहें

 

 

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सात नक्सलियों के शव बरामद

News web media Uttarakhand : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है. बताया जा रहा है कि गुरुवार को राज्य की दंतेवाड़ा सीमा से लगे अबूझमाड़ जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसमें कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. अभी तक सात नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं.

जानकारी के मुताबिक, ओरछा ब्लॉक के रेकावाया और हितुल के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. मुठभेड़ के साथ ही सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, इस दौरान सुरक्षा बलों को 7 वर्दीधारी नक्सलियों के शव मिले. बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने सात नक्सलियों के शव मिलने की पुष्टि की है.

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय के मुताबिक, अबूझमाड़ के दक्षिणी क्षेत्र में पूर्वी बस्तर डिवीजन और इंद्रावती क्षेत्र कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसी के आधर पर नक्सल विरोधी सर्च अभियान शुरू किया गया. इस अभियान के तहत 10 दिसंबर को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव जिले की डीआरजी टीम के साथ एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ने दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शूरू किया, इस दौरान गुरुवार सुबह 3 बजे से चार जिलों में संयुक्त नक्सल विरोधी ऑपरेशन शुरू किया गया. बताया जा रहा है कि दक्षिण अबूझमाड़ में 50 से 60 इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिली थी उसके बाद ज्वाइंट एक्शन फोर्स ने इलाके में मोर्चा संभाला.

बता दें कि 15 दिसंबर को गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर जाने वाले हैं. उनका ये दौरान बस्तर में ही होगा. ऐसे में सुरक्षा बल बस्तर जिले में सक्रिय हो गए हैं. गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि माड़ इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं. इसके बाद 4 जिलों से करीब 1 हजार से ज्यादा जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शूरू किया.

बारिश-बर्फबारी के बाद शीत लहर बढ़ाएगी ठिठुरन, प्रदेशभर में आज येलो अलर्ट जारी

News web media Uttarakhand : उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हुई बारिश-बर्फबारी के बाद मंगलवार को शीत लहर ठिठुरन बढ़ाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेशभर के सभी जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि, मौसम साफ रहेगा। दो दिन हुई बारिश-बर्फबारी के बाद भले ही 10 दिसंबर से मौसम प्रदेशभर में साफ हो जाएगा, लेकिन शीतलहर, कोहरा और पाला पहाड़ से लेकर मैदान तक खूब परेशान करेगा।

सोमवार के तापमान की बात करें तो बारिश और बर्फबारी से दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम के साथ 21.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सीजन का सबसे कम तापमान है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री के साथ सामान्य रहा। केंद्र की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम छह डिग्री रहने के आसार हैं।

ये रहा तापमान

स्थान अधिकतम न्यूनतम
देहरादून 21.1 8.5
पंतनगर 23.0 7.6
मुक्तेश्वर 8.0 -1.5
नई टिहरी 10.5 1.8

क्लेट-2025 परीक्षा 1 दिसंबर को देहरादून और हल्द्वानी मे आयोजित किया गया।

News web media Uttarakhand : देशभर के राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) हर साणल आयोजित किया जाता है। इस वर्ष की परीक्षा आसान से मध्यम थी।

विषय-वार विवरण
अंग्रेजी भाषा
अंग्रेजी में 24 प्रश्न थे। जिन्हे आसान से मध्यम श्रेणी का कहा जाएगा। इस खंड में 22 से 24 के बीच एक अच्छा स्कोर होगा। इसमें शामिल विषयों में फिक्शन और शिक्षा प्रणाली शामिल थे।

सामान्य ज्ञान और समसामयिक मामले
28 प्रश्नों के साथ, इस अनुभाग को आसान कहा जाएगा। यहां एक अच्छा स्कोर लगभग 20 अंक होगा। प्रमुख विषयों में ब्रिक्स, सविनय अवज्ञा, महिला आरक्षण विधेयक, अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ ओलंपिक भी शामिल थे।

लीगल रीजनिंग
लीगल रीजनिंग में 32 प्रश्न थे,जिन्हें आसान कहा जाएगा। 27 से 30 अंक के बीच स्कोर करना अच्छा रहेगा। इस खंड के विषयों में सार्वजनिक परीक्षा, जेजे अधिनियम, गोपनीयता का अधिकार, पर्यावरण कानून और शून्यकरणीय समझौते शामिल हैं।

लॉजिकल रीजनिंग
इस खंड में 24 प्रश्न थे और यह मध्यम स्तरीय पर ही चुनौतीपूर्ण था। एक अच्छा स्कोर लगभग 20 अंक होगा।

क्वांटिटेटिव टेक्निक
क्वांटिटेटिव टेक्निक अनुभाग में 12 प्रश्न शामिल थे, जिनकी कठिनाई मध्यम थी। 8 से 9 अंक के बीच स्कोर करना अच्छा रहेगा। यह अनुभाग मुख्य रूप से प्रतिशत पर केंद्रित है।
एनएलयू के लिए अपेक्षित कट-ऑफ:
CLAT विशेषज्ञ और निदेशक, लॉ प्रेप ट्यूटोरियल देहरादून, एसएन उपाध्याय के अनुसार सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, शीर्ष 3 एनएलयू के लिए अपेक्षित कट-ऑफ 94 अंक है। शीर्ष 10 एनएलयू में प्रवेश के लिए 82 अंकों की आवश्यकता है, जबकि निचले एनएलयू में प्रवेश के लिए अपेक्षित कटऑफ 72 अंक रहेगी।
अनुसूचित जाति (एससी) के उम्मीदवारों को शीर्ष 3 एनएलयू के लिए 84 अंक, शीर्ष 10 के लिए 72 अंक और निचले एनएलयू के लिए अपेक्षित कटऑफ 59 अंक रहेगी।
अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवारों के लिए, अपेक्षित कट-ऑफ शीर्ष 3 एनएलयू के लिए 78 अंक, शीर्ष 10 के लिए 64 और निचले एनएलयू के लिए 54 अंक है।
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उम्मीदवारों को शीर्ष 3 एनएलयू के लिए 90 अंक, शीर्ष 10 के लिए 75 अंक और निचले एनएलयू के लिए कटऑफ 68 अंक है।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों को शीर्ष 3 एनएलयू के लिए 90 अंक, शीर्ष 10 के लिए 78 अंक और निचले एनएलयू के लिए 69 अंक की कटऑफ रहेगी।
दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के उम्मीदवारों को शीर्ष 3 एनएलयू के लिए 78 अंक, शीर्ष 10 के लिए 65 और निचले एनएलयू के लिए 55 अंक कटऑफ रहेगी ।

क्लैट आज,समय से पहुंच जाएं परीक्षा केंद्र में दोपहर एक बजे शुरू हो जाएगा प्रवेश

News web media uttarakhand : कामन ला एडमिशन टेस्ट (क्लैट) का आयोजन आज किया जाएगा। उत्तराखंड में इसके लिए देहरादून व हल्द्वानी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।दून में एकमात्र केंद उत्तरांचल यूनिवर्सिटी है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि परीक्षा के लिए निकलने से पहले सभी दिशा -निर्देश ठीक ढंग से पढ़ लें। परीक्षा शुरू होने के बाद अभ्यर्थियों को वाशरूम ब्रेक लेने की अनुमति भी नहीं है।
एग्जाम एक्सपर्ट व ला प्रेप देहरादून के निदेशक एसएन उपाध्याय के अनुसार परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम चार बजे के बीच आयोजित होगी। परीक्षा हाल में दोपहर एक बजे प्रवेश शुरू होगा। अभ्यर्थियों को डेढ़ बजे तक सीट पर बैठ जाना होगा। 2:15 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं, शाम चार बजे से पहले अभ्यर्थी परीक्षा हाल नहीं छोड़ सकते।
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ एक मान्य फोटोआइडी भी लेकर जानी होगी। इसमें अभ्यर्थी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस,वोटर आइडी कार्ड,पासपोर्ट या सरकार की ओर से जारी कोई अन्य पहचान पत्र साथ ले जा सकते हैं।परीक्षा केंद्र पर स्मार्ट वाच, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रानिक पेन, स्कैनर, डिजिटल पेन, मोबाइल, कैमरा, ब्लूटूथ और इयरफोन सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण लेकर जाना मना है। काला या नीला बालपेन और पारदर्शी पानी की बोतल
एनालाग घड़ी आप ले जा सकते हैं।

पीएम मोदी ने दी उत्तराखंड के 25वें स्थापना की बधाई, श्रद्धालुओं और राज्य के लोगों से की ये 9 अपील

News web media Uttarakhand : आज उत्तराखंड अपनी स्थापना की 25वीं सालगिरह मना रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने कहा कि आज से ही उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष का शुभारंभ हो रहा है. यानी हमारा उत्तराखंड अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, हमें अब उत्तराखंड के उज्जवल भविष्य के लिए अगले 25 वर्ष की यात्रा शुरू करनी है.

पीएम मोदी ने कहा कि इसमें एक सुखद संयोग भी है, ये यात्रा ऐसे समय में होगी, जब देश भी 25 वर्षों के अमृत काल में है. यानी विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड देश इसी संकल्प को इसी कालखंड में पूरा होते देखेगा.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि उत्तराखंड के आप लोग आने वाले 25 वर्षों के संकल्पों के साथ पूरे राज्य में अलग-अलग कार्यक्रम कर रहे हैं. इन कार्यक्रमों के जरिए उत्तराखंड के गौरव का प्रसार भी होगा और विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य की भी हर प्रदेशवासी तक बात पहुंचेगी. पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सभी को इस महत्वपूर्ण अवसर पर और इस महत्वपूर्ण संकल्प के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के स्थापना दिवस के मौके पर लोगों से अपील भी की. पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज आपसे और उत्तराखंड आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं से नौ आग्रह करना चाहता हूं, 5 आग्रह उत्तराखंड के लोगों से और चार आग्रह यात्रियों और श्रद्धालुओं से. पीएम मोदी ने आगे कहा कि आपकी बोलियां काफी समृद्ध हैं, गढवाली, कुमाउंनी, जौनसारी ऐसी बोलियां का संरक्षण बहुत जरूरी है. मेरा पहला आग्रह है कि उत्तराखंड के लोग अपनी आने वाली पीढ़ी को जरूर ये बोलियां सिखाएं.

प्रधानमंत्री के नौ आग्रह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज 9 नवंबर है, 9 का अंक शुभ माना जाता है, यह शक्ति का प्रतीक होता है. इसलिए आज वो उत्तराखंड के लोगों से 5 और यहां आने वाले पयर्टकों के सामने 4 यानि कुल 9 आग्रह करना चाहते हैं.

01 – बोली भाषा का संरक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपकी गढ़वाली, कुमांउनी, जौनसारी सहित सभी बोलियां बेहद समृद्ध हैं, इनका संरक्षण बेहद जरूरी है. इसलिए उत्तराखंड के लोग आने वाली पीढ़ियों को अपनी बोली भाषा जरूर सिखाएं, उत्तराखंड की पहचान के लिए भी यह जरूरी है.

02 – एक पेड़ मां के नाम

पूरा देश जानता है कि उत्तराखंड के लोग प्रकृति और पर्यावरण के प्रेमी होते हैं. उत्तराखंड तो गौरा देवी की भूमि है, यहां हर महिला मां नंदा का रूप है. इसलिए यह बहुत आवश्यक है कि हम प्रकृति की रक्षा करें. इसके लिए एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण करें, क्लामेंट चेंज से लड़ने के लिए भी यह बेहद जरूरी है.

03 – स्वच्छ जल

उत्तराखंड में नौलों -धारों की पूजा किए जाने की परंपरा है. इसलिए आप सभी अपने नौलों, धारों को संरक्षित करते हुए, पानी की स्वच्छता के सभी अभियानों को गति देने का प्रयास करेंगे.

04 – गांव से जुड़ाव

उत्तराखंड के लोग अपने गांव में आना जाना बनाते हुए, जड़ों से जुड़े रहें. खासकर रिटायरमेंट के बाद गांव में समय जरूर बिताएं, इससे गांवों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे.

05 – तिबारी वाले घरों को संवारें

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लोग अपने गांव में पुराने तिबारी वाले घरों को बचाने और संरक्षित करने के लिए भी आगे आएं. पुराने घरों को होम स्टे में बदलकर, आय का साधन बना सकते हैं.

पयर्टकों से अपील

06 – सिंगल यूज प्लास्टिक से बचें

पर्यटक के रूप में आप जब भी आप हिमालय की गोद में जांए, स्वच्छता को सबसे उपर रखें इस सोच के साथ जाएं कि पहाड़ में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना है.

07 – वोकल फॉर लोकल

पहाड़ों में घूमने फिरने के दौरान वोकल फॉर लोकल याद रखें, अपनी यात्रा का कम से कम पांच प्रतिशत खर्च स्थानीय उत्पादों को खरीदने में करें.

08 – यातायात के नियम अपनाएं

आप जब भी पहाड़ों पर जाएं, वहां के ट्रैफिक नियमों का पालन करें, सावधान रहें, हर किसी का जीवन अमूल्य है.

09 – तीर्थों की मर्यादा का पालन करें

धार्मिक स्थलों पर स्थानीय रीति -रिवाजों और नियम कायदों का पालन करते हुए, वहां की मर्यादा का ध्यान रखें. इस बारे में उत्तराखंड के लोगों की मदद ले सकते हैं.

उत्तराखंड स्थापना दिवस से पहले सड़क पर उतरे सीएम धामी, झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

News web media Uttarakhand :  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के पूर्व दिवस पर रेसकोर्स में स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया. इस अवसर पर सीएम धामी ने देहरादून नगर निगम के अंतर्गत स्ट्रीट लाइट की शिकायत के लिए बनाए गए क्यू आर स्कैनर का शुभारंभ भी किया. यह स्कैनर देहरादून नगर निगम के अंतर्गत लगी स्ट्रीट लाइट के खंभों पर लगाया जाएगा. स्ट्रीट लाइट खराब होने पर कोई भी व्यक्ति इसे स्कैन कर शिकायत दर्ज कर सकता है.

सीएम धामी ने कहा कि अल्मोड़ा के मार्चुला में बस हादसे में दिवंगत लोगों की स्मृति में आज प्रदेशभर में स्वच्छता और सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. सीएम धामी ने बस हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है.

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 साल पहले चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान के परिणामस्वरूप पूरे देश में स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी. प्रधानमंत्री की स्वच्छ और स्वस्थ भारत की परिकल्पना साकार हो रही है.

सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड पर्यटन और तीर्थाटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है. उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वाहन किया है कि स्वच्छता को अपनी नियमित दिनचर्या बनाकर देवभूमि उत्तराखंड को स्वच्छ रखने में सरकार के सहयोगी बने.

सीएम धामी ने कहा की उत्तराखंड राज्य रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहा है. इन 24 सालों में हमारी देवतुल्य जनता के सहयोग से हर क्षेत्र में राज्य तेजी से आगे बढ़ा है. इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए जन सहभागिता से राज्य सरकार द्वारा हर क्षेत्र में अल्पकालिक, लघुकालिक और दीर्घकालिक योजनाओं पर कार्य किए जा रहे हैं.

सीएम धामी ने कहा कि आज अनेक क्षेत्रों में उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में है. नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की रैंकिंग में उत्तराखंड को देश में प्रथम स्थान मिला है. ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में राज्य को एचीवर्स और स्टार्टप में लीडर्स की श्रेणी प्राप्त हुई है. जीएसडीपी में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. उत्तराखण्ड युवाओं को रोजगार देने में भी अग्रणी राज्य बना है. एक वर्ष में बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत कमी लाई गई है.

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को लेकर आया ये अपडेट,जानिए कब होगा जारी

News web media Utttarakhand : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार लोग बहुत ही बेसब्री से कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) इस महीने के अंत तक कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की योजना बना रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड को निर्देशित किया है कि वे जल्द से जल्द रिजल्ट जारी करें और परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करें. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे अपना रिजल्ट यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा दो फेज में हुई आयोजित
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी. पहला चरण: 23, 24 और 25 अगस्त 2024 और दूसरा चरण: 30 और 31 अगस्त 2024 को आयोजित हुई थी. परीक्षा देशभर के 67 जिलों के 1,174 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 48 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. परीक्षा दो शिफ्टों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई.

यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा 2024 ऐसे करें चेक
UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर कांस्टेबल रिजल्ट से संबंधित लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें.
अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
सबमिट करने के बाद, अगले पृष्ठ पर अपना रिजल्ट देखें.

UPPRPB ने चरणबद्ध तरीके से परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी की थी और आपत्ति विंडो 19 सितंबर 2024 को बंद हो गई थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय रुपये में ऐतिहासिक गिरावट

News web media Utttarakhand : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के बाद डॉलर में मजबूती बढ़ती जा रही है. इसके बाद डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में गिरावट बढ़ गई और ये अपने रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है. बुधवार को रुपये में 84.19 रुपये प्रति डॉलर के निचले लेवल देखे जा रहे हैं और ये ऐतिहासिक निचला स्तर है.

आज सुबह डॉलर के मुकाबले रुपये में 5 पैसे की गिरावट के साथ कारोबार खुला था. डॉलर के मुकाबले 5 पैसे गिरकर 84.16 रुपये प्रति डॉलर पर करेंसी की शुरुआत हुई थी. इससे पहले मंगलवार को रुपया 84.11 के लेवल पर बंद हुआ था.

रुपये में कमजोरी इतनी ज्यादा हो गई है कि अब ऐसा लग रहा है कि देश के केंद्रीय बैंक को इस मामले में दखल देना होगा और रुपये की कमजोरी थामने के उपाय करने होंगे. अमेरिकी डॉलर में मजबूती का रिवर्स असर भारतीय रुपये पर आ गया है और ये गिरावट के साथ खुला और लगातार निचले स्तर तोड़ता जा रहा है.