उत्तराखंड की अंकिता ध्यानी ने 26 वीं राष्ट्रीय सीनियर फेडरेशन कप में जीता स्वर्ण पदक

News web media Uttarakhand : उत्तराखंड में गोल्डन गर्ल के नाम विख्यात अंकिता ध्यानी ने एक बार फिर से उत्तराखंड का नाम रोशन किया है. जनपद पौड़ी गढ़वाल की जयहरीखाल ब्लॉक की अंकिता ध्यानी ने झारखंड के रांची स्टेडियम में उत्तराखंड का परचम लहराया है. उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल अंकिता ने 26 वीं राष्ट्रीय सीनियर फेडरेशन कप में 1500 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर आगामी एशियन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

अंकिता ध्यानी ने झारखंड में रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 26वींं राष्ट्रीय सीनियर फेडरेशन कप में 1500 मीटर की दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया. अंकिता ने स्वर्ण पदक जीत के साथ ही थाइलैंड में 12-16 जुलाई को आयोजित होने वाली एशियन एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

जनपद पौड़ी गढ़वाल के जयहरीखाल ब्लॉक निवासी गांव मेरुडा के महिमानंद ध्यानी माता लक्ष्मी के गरीब परिवार में अंकिता ने जन्म लिया. जयहरीखाल ब्लॉक में खेल सुविधा के अभाव में अंकिता ने बचपन में गांव के खेतों पर दौड़ना सीखा. अंकिता की बचपन की चाह ने खेल विधा में आज बड़ा मुकाम हासिल किया है.

राष्ट्रीय सीनियर फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक विजेता बनने पर अंकिता के घर गांव में खुशी की लहर है. अंकिता पूर्व में एथलेटिक्स गेम्स के 5000 मीटर की दौड़ में एशियन गेम्स के लिए अपना दावा भी पेश कर चुकी है. मौजूदा समय में अंकिता ध्यानी बेंगलुरू में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में आगामी प्रतियोगताओं के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है‌ं.

पेपर लीक मामले में आयोग ने की बड़ी कार्रवाई, 180 अभ्यर्थियों पर लगा पांच साल का बैन

News web media uttarakhand : आयोग ने पेपर लीक मामले में आरोपी 180 अभ्यर्थियों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है। आरोपी अभ्यर्थी अब पांच साल तक आयोग की किसी भी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।

प्रदेश में एक के बाद एक पेपर लीक के मामले सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश था। जिसके बाद नकल रोधी कानून लाकर सरकार ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई शुरू की। इस मामले में अब आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने चार भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल के आरोपी 180 अभ्यर्थियों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है।

अभ्यर्थियों को जारी किया गया था कारण बताओ नोटिस

पेपर लीक मामले में आरोपी इन अभ्यर्थियों को इस से पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा 2021, वन दरोगा ऑनलाइन परीक्षा 2021, सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा 2021 और वीपीडीओ भर्ती परीक्षा 2016 में पेपर लीक में संलिप्त 180 अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

कुछ अभ्यर्थियों के तो नोटिस डाक के माध्यम से वापस आ गए थे। जिनके लिए आयोग ने फिर से 29 अप्रैल को वेबसाइट पर अलग से सूची जारी करते हुए जवाब मांगा था।

अब तक इतने अभ्यर्थी हुए डिबार

अब तक प्रदेश में स्नातक स्तरीय परीक्षा में 112 अभ्यर्थी, वन दरोगा ऑनलाइन परीक्षा में 20 अभ्यर्थी, सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा में 14 अभ्यर्थी और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी परीक्षा में 34 अभ्यर्थी डिवार किए गए हैं। डिबार हुए सभी अभ्यर्थी अब आयोग की किसी भी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।

19 अभ्यर्थियों पर भी लटकी तलवार

प्रदेश में 19 अभ्यर्थियों पर भी तलवार लटकी हुई है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की एलटी भर्ती के साथ ही कई अन्य परीक्षाओं के 19 और अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन 19 अभ्यर्थियों से भी 17 मई की शाम छह बजे तक जवाब मांगा गया था। जल्द ही आयोग इन सभी पर भी कार्रवाई कर सकता है।

कितने की स्पीड से चलेगी ट्रेन कैसे तय करता है लोको पायलट! जानिए

News web media Uttarakhand : लोको पायलट को ये कैसे पता चलता है कि ट्रेन को कितने की स्पीड पर लेकर आगे जाना है. आपने देखा ही होगा कि कई बार ट्रेन अचानक तेज चलने लगती है और फिर थोड़ी ही देर में बिलकुल धीमी हो जाती है. वैसे तो इसमें सिग्नल के ग्रीन, येलो या रेड होने का अहम /योगदान होता है. लेकिन फिर भी एक सवाल मन में रह जाता है कि ट्रेन की एग्जेक्ट स्पीड आखिर कैसे तय होती है. बहुत कम ही लोग इस बारे में जानते होंगे कि आखिर ट्रेन की अधिकतम स्पीड लोको पायलट कैसे तय करता है.

मुख्यत: 2 बातों पर निर्भर करता है कि कोई ट्रेन किसी सेक्शन में अधिकतम कितने की स्पीड से चलेगी. ये दोनों ही बातें एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं. सबसे पहले ट्रेन की स्पीड इस बात से इस बात पर निर्भर करती है कि उस सेक्शन में अधिकतम कितनी गति से चलने की अनुमति दी गई है. मान लीजिए किसी सेक्शन में ट्रेन की अधिकतम स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा ही हो सकती है. तो ट्रेन ज्यादा से ज्यादा उतनी स्पीड तक ही चलेगी. भले ही ट्रेन की खुद की अधिकतम स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा ही क्यों न हो. इस बारे में सारी जानकारी लोको पायलट को ट्रेन ले जाने से पहले टाइम टेबल में दी जाती है

ट्रेन की खुद की स्पीड
दूसरा फैक्टर होता है ट्रेन की खुद की अधिकतम स्पीड. अगर किसी सेक्शन की अनुमति प्राप्त अधिकतम स्पीड 130 किलोमीटर है लेकिन ट्रेन की अपनी सर्वोच्च स्पीड केवल 90 किलोमीटर प्रति घंटा है तो फिर वह ट्रेन उतनी ही गति से चल पाएगाी. ट्रेन की स्पीड को कब अधिकतम और न्यूनतम पर ले जाना है यह सिग्नल से पता चलता है. ग्रीन सिग्नल होने पर ट्रेन फुल स्पीड से निकल सकती है. वहीं, येलो सिग्नल का मतलब होता है कि स्पीड को घटा दें और अगले सिग्नल पर स्टॉप (रेड सिग्नल) के लिए तैयार रहें.

येलो सिग्नल पर कितनी गिरानी होती है स्पीड
भारतीय रेलवे के अनुसार, जहां ऑटोमैटिक सिग्नल काम कर रहे होते हैं वहां पीला सिग्नल देखते ही लोको पायलट को स्पीड 30 किलोमीटर प्रति घंटे घटा देनी चाहिए. उसे तब तक ट्रेन को उसी स्पीड पर चलाना चाहिए जब तक की आगे सिग्नल ग्रीन नहीं मिल जाता. अगर धुंध व कोहरा है तो ऑटोमैटिक सिग्नल वाले रास्ते पर ट्रेन की स्पीड ग्रीन सिग्नल होने पर भी 60 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए.

परिवार संग पैदल यमुनोत्री धाम यात्रा के लिए रवाना हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य

News web media Uttarakhand : प्रदेश में आज मौसम साफ बना हुआ है। वहीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य यमुनोत्री धाम यात्रा  पर है। बुधवार सुबह कैबिनेट मंत्री अपने परिवार के साथ पैदल यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। यमुनोत्री धाम के दर्शन के बाद कैबिनेट मंत्री उत्तरकाशी के लिए रवाना होगी और वहीं रात्रि विश्राम कर गुरुवार को गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन करेगी।

केदारनाथ धाम में भी सुबह से ही मौसम साफ बना हुआ है। धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। मंगलवार सुबह सभी यात्रियों को सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना किया। मंगलवार को केदारनाथ धाम में 21526 भक्तों ने दर्शन किए।

बता दें बाबा केदार के दर्शन के लिए एक श्रद्धालु को तीन से पांच सेकंड का समय मिल रहा है। लेकिन अब दिनों दिन बढ़ती यात्रा में यह समय भी कम हो सकता है।

 

श्री हेमकुंड साहिब यात्रा-2023 की तैयारी तेज, संवेदनशील स्थानों पर SDRF तैनात

News web media uttarakhand:-  वर्तमान समय में उत्तराखंड राज्य में चारधाम यात्रा चल रही है। श्रीकेदारनाथ, श्री बद्रीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन किये जा रहे है। चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं की सहज, सुगम व सुरक्षित यात्रा हेतु SDRF की टीमें अनेक संवेदनशील स्थानों पर तैनात है। SDRF टीमों द्वारा बुजुर्गों, महिलाओं, असहायों व बच्चों को दर्शन में सहयोग किये जाने के साथ ही अस्वस्थ अथवा किसी कारण चोटिल होने वाले श्रद्धालुओं का प्राथमिक उपचार भी किया जा रहा है।

आगामी 20 मई 2023 से जनपद चमोली में स्थित सिक्खों के पवित्र धाम श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने से यात्रा आरम्भ हो जाएगी। इस यात्रा में भी देश भर से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन करने यहां आते है साथ ही प्रसिद्ध फूलों की घाटी भी इसी क्षेत्र में होने से पर्यटकों का आवागमन भी अत्यधिक रहता है। उच्च तुंगता क्षेत्र व खड़ी चढ़ाई होने के कारण श्रद्धालुओं को यहां पैदल पहुचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।

SDRF जवानों द्वारा श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट खुलने से पूर्व गोविन्दघाट से श्री हेमकुण्ड साहिब तक 18 किलोमीटर पैदल चलकर सम्पूर्ण यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया जा चुका है।  श्री हेमकुंड साहिब यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुरक्षा के दृष्टिगत SDRF को 02 महत्वपूर्ण स्थानों भ्यूंडार व घांघरिया में व्यवस्थापित किया गया है। विगत वर्षों में भी SDRF द्वारा यात्रा के दौरान संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहकर सुरक्षित यात्रा में सहयोग किया गया था व साथ ही अनेक रेस्क्यू कार्यो से कई श्रद्धालुओं का जीवन सुरक्षित किया था।

 

पहाड़ी इलाकों में आने वाले दिनों में मौसम खऱाब, केदारनाथ के पंजीकरण पर लगी रोक 24 मई तक

News web media uttarakhand : मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अगले कुछ दिन मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं बात की जाए केदारनाथ की तो केदारनाथ में भी यात्रा शुरू होने से अब तक बर्फबारी जारी है। जिसके चलते केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण पर 15 मई तक लगी रोक को बढाकर 24 मई तक कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, 24 मई तक नए पंजीकरण पर रोक रहेगी लेकिन जो यात्री पहले से ही पंजीकरण कर चुके हैं वे यात्रा कर सकेंगे। बता दें कि 25 अप्रैल से अभी तक धाम में कुल 2,89149 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से गोवा के लिए सीधी फ्लाइट शुरू 23 मई से ,देखें शेड्यूल

News web media uttarakhand : यदि आप गर्मियों की छुट्टियां गोवा में बिताने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां… देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से गोवा के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। बताया गया है कि विमानन कंपनी इंडिगो आगामी 23 मई से देहरादून-गोवा के बीच इस हवाई सेवा को संचालित करेगी। हफ्ते में तीन दिन संचालित होने जा रही यह फ्लाइट गोवा से यात्रियों को लेकर शाम साढे पांच बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगी और इसके आधे घंटे बाद शाम छह बजे दून से गोवा के लिए उड़ान भरेगी। यह सेवा मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी।

सेवा के संचालित होने से देहरादून से गोवा का सीधा संपर्क जुड़ जाएगा। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वर्तमान में दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, बंगलुरू, लखनऊ और पुणे शहर के लिए सीधी फ्लाइट संचालित होती है। अब इसमें गोवा का नाम भी जुड़ जाएगा। बताते चलें कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सबसे ज्यादा इंडिगो की ही 14 फ्लाइट संचालित होती है जबकि विमानन कंपनी विस्तारा और एयर इंडिया की दो-दो फ्लाइटों का संचालन किया जाता है।

CBSE 10th Result 2023: नतीजे घोषित होते ही झूम उठे छात्र-छात्राएं

News web media Uttarakhand : सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है । इस साल 10वीं में 93.12% विघार्थी पास हुए हैं। रिजल्ट देखने के बाद छात्र-छात्राएं काफी खुश हैं।

93.12 % विघार्थी 10वीं में पास

इस साल सीबीएसई कक्षा 10वीं में 93.12% प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए है। पिछले साल की तुलना में इस साल पास प्रतिशत में 1.28% की कमी आई है। वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत 94.25% है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.27% है। इंटरमीडिएट की ही तरह 10वीं में भी त्रिवेंद्रम क्षेत्र का पास प्रतिशत सबसे अधिक 99.91% है ।

10वीं में देहरादून रीजन के 90.61 % पास

देहरादून में 10वीं के रिजल्ट में देहरादून रीजन के 90.61 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं के साथ ही अभिभावकों व शिक्षकों ने भी खुशी जाहिर की। काफी समय से सभी विघार्थी अपने रिजल्ट का इतंजार कर रहे थे और आज नतीजे आने के बाद सभी के चेहरे खिल गए।

देहरादून में 12 वीं में 80.26% छात्र हुए पास

इस बार देहरादून में 12वीं में पास प्रतिशत 87.33 रहा है। देहरादून रीजन में  80.26% छात्र पास हुए हैं। सीबीएसई के 38 लाख छात्र अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पहले 10 मई को नतीजे जारी होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन आज छात्रों को इंतजार खत्म हुआ।

सीबीएसई ने नहीं की मेरिट लिस्ट जारी

शुक्रवार को सीबीएसई की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं, लेकिन इस बार सीबीएसई की ओर से मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। इस साल टॉपर छात्र का चुनाव नहीं किया जा सकेगा। हालांकि स्कूल टॉपर की जानकारी स्कूलों से मिल सकती है। लेकिन सीबीएसई ने स्कूलों को भी दिशा निर्देश जारी किए हैं।

आज से 18 से 27 मई के लिए हेली बुकिंग शुरू, केदारनाथ धाम पांचवें चरण की बुकिंग

News web media uttarakhand : केदारनाथ हेली सेवा के लिए शुक्रवार से 10 दिन की टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। यात्रा करने वाले तीर्थयात्री पोर्टल से 18 से 27 मई के लिए हेली टिकटों की बुकिंग कर सकेंगे। केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग का स्लॉट बढ़ाया गया है। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों के लिए मशीनरी और अन्य निर्माण सामग्री सेना के चिनूक हेलिकॉप्टर से पहुंचाई गई थी। इसी कारण हेली सेवा का संचालन प्रभावित रहा।

इसे देखते हुए वर्तमान में यात्रा से छह दिन पहले प्रतिदिन टिकटों की बुकिंग की जा रही है, लेकिन अब यात्रियों की सुविधा के लिए 12 मई से बुकिंग स्लॉट 10 दिन के लिए खोला जाएगा। इसमें यात्री 18 से 27 मई तक की यात्रा के लिए हेली टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। आने वाले समय में बुकिंग स्लॉट को और भी बढ़ाया जाएगा। सीईओ ने बताया कि 17 मई तक केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग फुल हो चुकी है।

उत्तराखंड – यहां 50 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगेहाथ गिरफ्तार

News web media uttarakhand : उत्तराखंड विजिलेंस का भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जारी है । अब विजिलेंस की टीम ने एक और घूसखोर अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

हरिद्वार में विजिलेंस की टीम ने जमीन के मामले में मुकदमा दर्ज होने से बचाने के नाम पर 50 हजार की रिश्वत लेते हुए चकबंदी विभाग के लेखपाल को गिरफ्तार किया है आरोप है कि लेखपाल ने डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी इसके बाद 50,000 रुपये देना तय हुआ था। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। मोहम्मद यूसुफ निवासी ग्राम बोडाहेड़ी रुड़की ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2013 में खरीदी गई वसीयत की जमीन को उसने खरीद-फरोख्त कर बेच दिया था। इसका वाद एडीएम कोर्ट में विचाराधीन है।रुड़की ने धमकी दी कि एडीएम कोर्ट से मामले में पुलिस में मुकदमा दर्ज करने के आदेश हो गए हैं।आरोप है कि लेखपाल ने मुकदमे से बचाने के लिए डेढ़ लाख की डिमांड की। बाद में 50 हजार में मामला तय हो गया।

जांच कराने पर मामला सही निकला जिसके बाद ट्रैक टीम का गठन कर गुरुवार को चकबंदी कार्यालय बहादराबाद से लेखपाल वीरेंद्र कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान देहरादून में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।