दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीटेक दाखिलों के लिए 25 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, नए शुरू किए 3 नए बीटेक कोर्स

News web media Uttarakhand : दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीटेक करने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज है. देश की सबसे नामी यूनिवर्सिटी में से एक दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट्स के हित में बड़ा फैसला लिया है. डीयू में बीटेक के 3 नए कोर्स की शुरुआत हो रही है. दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीटेक करने के इच्छुक स्टूडेंट्स में खुशी की लहर है.

अगर आप दिल्ली यूनिवर्सिटी के बीटेक कोर्स के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको ऑफिशियल वेबसाइट engineered.uod.ac.in पर जाना होगा (12वीं के बाद डीयू इंजीनियरिंग कोर्स) डीयू ने 05 जुलाई 2023 से इस पोर्टल की शुरुआत कर दी है. इस पर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी शुरू किया जा चुका है.

सिर्फ इतने स्टूडेंट्स कर पाएंगे बीटेक
पिछले 2 सालों से दिल्ली विश्वविद्यालय में बीटेक कोर्स शुरू करने की चर्चा हो रही थी. अब फाइनली 3 बीटेक कोर्स पर मुहर लग गई है. हर बीटेक कोर्स में सिर्फ 120 सीटें हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय ने एकेडमिक सेशन 2023-24 बीटेक में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. दिल्ली यूनिवर्सिटी की ऑल इंडिया कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल)के जरिए बीटेक कोर्स में एडमिशन मिलेगा । वहीं, जिन अभ्यर्थियों की रैंक कम है और उन्हें एनआईटी और आईआईटी व आईआईआईटी में भी दाखिला नहीं मिल पा रहा है। ऐसे अभ्यर्थी दिल्ली यूनिवर्सिटी के नए शुरू हुए बीटेक प्रोग्राम में भी दाखिला ले सकते हैं। डीयू के बीटेक कोर्सेज में अभ्यर्थियों को जेईई मेन के स्कोर के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए जेईई मेन स्कोर के अलावा भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में कुल मिलाकर कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को विवि की तरफ से स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।

शुरू होंगे ये नए कोर्स
1- बीटेक इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
2- बीटेक इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
3- बीटेक इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

स्वास्थ्य मंत्री ने दिए सख्त निर्देश, डेंगू रोकथाम में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

News web media Uttarakhand : उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते कई तरह के मच्छर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू आदि का खतरा काफी बढ़ जाता है, बारिश के दिनों में गड्ढों में भरे हुए पानी को मच्छरों के प्रजनन के लिए काफी उपयुक्त माना जाता है। इस मौसम में संक्रमित मच्छरों के काटने के कारण मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ जाता है।

डेंगू संभावित प्रदेश के पांच जिलों में बचाव व जागरूकता का विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सख्त निर्देश दिए कि डेंगू रोकथाम में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, 13 रेखीय विभाग भी डेंगू की मॉनिटरिंग करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने डेंगू नियंत्रण और रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को जिला स्तर पर डेंगू नियंत्रण को प्रभावी कदम उठाने को कहा। अधिकारियों को हिदायत दी गई कि डेंगू के नियंत्रण एवं रोकथाम अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री ने डेंगू संभावित जिलों देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी एवं नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में जनजागरूकता एवं बचाव के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। शहरी विकास, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज विभाग, परिवहन विभाग, सिंचाई विभाग, जलापूर्ति विभाग, कृषि विभाग, पर्यटन विभाग, आपदा प्रबंधन, मौसम विभाग, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा व सूचना विभाग के साथ मिलकर प्रदेशभर में वृहद स्तर पर डेंगू नियंत्रण को जनजागरूकता अभियान संचालित करने व इसकी निरंतर मॉनिटिरिंग करने के निर्देश भी दिए।

हाईकोर्ट ने डीएवी समेत 9 कालेजों की सम्बद्धता समाप्त करने के आदेश पर लगाई रोक

News web media Uttarakhand : नैनीताल हाई कोर्ट ने हेमवतीनंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय से डीएवी कॉलेज देहरादून सहित 9 अन्य कालेजों की सम्बद्धता समाप्त किए जाने को लेकर डीएवी कालेज मैनेजमेंट की याचिका पर सोमवार को सुनवाई की। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट की खण्डपीठ ने सम्बद्धता समाप्त करने के आदेश पर रोक लगाते हुए केंद्रीय विश्वविद्यालय से तीन सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है। कोर्ट की खण्डपीठ ने केवल डीएवी कॉलेज की संबद्धता समाप्त करने के आदेश पर ही रोक लगाई है अन्य कॉलेजों पर नही। क्योंकि आज डीएवी कॉलेज के द्वारा ही याचिका दायर की गयी है। आपकों बता दे कि डीएवी कॉलेज प्रबंधन ने उच्च न्यायलय में याचिका दायर कर कहा है कि हेमवतीनन्दन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर की एक्जयुक्यूटिव बोर्ड ने डीएवी कॉलेज सहित 9 अन्य कालेजों की सम्बद्धता समाप्त कर दी।. जिसमे देहरादून के कई अन्य कालेज भी शामिल है। आदेश में यह भी कहा गया है कि कालेजो की संबद्धता समाप्त करते हुए उनको विश्वविद्यालय की बेबसाइट से नाम हटाने के आदेश भी दे दिए है। जिसकी वजह से हजारों बच्चों के भविष्य पर खतरा उतपन्न हो गया है। याचिका में यह भी कहा गया कि विश्वविद्यालय ने बिना किसी कालेज का पक्ष सुने न ही नियमावली का अवलोकन किए उनकी संबद्धता समाप्त कर दी, इसलिए इस आदेश पर रोक लगाई जाय।

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2024 की परीक्षा 3 दिसंबर 2023 को होगी, आज 1 जुलाई से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Dehradun Milap : कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की एग्जीक्यूटिव कमेटी एवं गवर्निंग बॉडी ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2024 के एग्जाम पैटर्न में बदलाव किया गया है। यह बदलाव क्लैट 2024 की परीक्षा से लागू हो जाएगा। इसकी जानकारी कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दी गयी है। जो आज 1 जुलाई 2023 से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन और आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 नवंबर 2023 है। नया पैटर्न के मुताबिक इस वर्ष से प्रश्नों की संख्या कम कर दी गयी है। आपको बता दें कि नोटिफिकेशन में बताया गया है कि एग्जाम पैटर्न में बदलाव केवल अंडर ग्रेजुएट कोर्स के एग्जाम के लिए किया गया है, पोस्ट-ग्रेजुएशन एग्जाम में किसी भी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

परीक्षा विशेषज्ञ और ला प्रेप दून के निदेशक एसएन उपाध्याय ने बताया कि क्लैट 2024 परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया जो निम्न है

इस वर्ष से प्रश्नों की संख्या 120 रहेगी। पिछले वर्ष तक इस एग्जाम में 150 प्रश्न पूछे जाते थे। यानी की प्रश्नों की संख्या में कटौती की गयी है। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक प्रदान किया जायेगा लेकिन इस वर्ष से पेपर 150 अंको के बजाय 120 अंकों का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक प्रदान किया जाएगा। समय में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की गयी है। उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए दो घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।

एमबीबीएस नेशनल एग्जिट परीक्षा वर्ष में दो बार होगी

News web media Uttarakhand : देश में 2019 बैच के एमबीबीएस अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए नेशनल एग्जिट टेस्ट यानि NEXT अगले साल दो चरणों में होगा. पहले चरण का आयोजन अगले साल फरवरी में हो सकता है. इसके जरिये एमबीबीएस लास्ट ईयर के छात्रों को डिग्री मिलेगी और मेडिकल कॉलेजों में पीजी के पाठ्यक्रमों में दाखिले होंगे. परीक्षा का आयोजन एम्स दिल्ली की ओर से किया जाएगा. NEXT का पहला चरण पास करने बाद एक साल के लिए इंटर्नशिप करना होगा. इस परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर ही मेडिकल पीजी में दाखिला मिलेगा. इंटर्नशिप के बाद भारत में प्रैक्टिस के लिए लाइसेंस हासिल करने और रजिस्ट्रेशन कराने के लिए NEXTका दूसरा चरण पास करना होगा. राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने इस साल से NEET की जगह नेक्स्ट के आयोजन की घोषणा की थी.

28 जुलाई को पहला मॉक टेस्ट
पहली बार आयोजित होने वाली इस परीक्षा से पहले आयोग देशभर में मॉक टेस्ट का भी आयोजन कर रहा है। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी और सात विषयों के पेपर होंगे। भारत में प्रैक्टिस करने के लिए यह परीक्षा पास करनी होगी। नेक्स्ट पहले चरण के बाद उन्हें एक साल इंटर्नशिप करना होगा, फिर नेक्स्ट दूसरे चरण को पास करना होगा। 28 जुलाई को इस परीक्षा से जुड़े मॉक टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अंतिम वर्ष के छात्र 28 जून यानी बुधवार से ही पंजीकरण करा सकते हैं।

पहाड़ों में हो रही बारिश से गंगा का बढ़ा जलस्तर, पहुंची खतरे के निशाना पर

News web media uttarakhand : उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश से हरिद्वार में गंगा नदी चेतावनी निशान के करीब पहुंच गई। चेतावनी निशान 293 मीटर है। बीते दिन दोपहर एक बजे गंगा का जलस्तर सबसे अधिक 292.20 मीटर रहा। हालांकि शाम को गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे सामान्य हो गया। शाम को पांच बजे गंगा का जलस्तर 291.20 मीटर पहुंच गया।

हरिद्वार जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार मानसून के पहले दिन हरिद्वार में सुबह आठ बजे तक साल की रिकार्ड 155 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं रोशनाबाद में 112 एमएम, लक्सर में 55 एमएम, रुड़की में 50 एमएम और भगवानपुर में 42 एमएम बारिश हुई।

गंगा की लहरों पर रोमांच का लुत्फ उठाने वाले पर्यटक सोमवार को राफ्टिंग नहीं कर पाएंगे। भारी बारिश के अलर्ट के चलते टिहरी प्रशासन ने कौड़ियाला, मुनिकीरेती, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी क्षेत्र में होने वाली राफ्टिंग पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने यह कदम पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर उठाया है।

नरेंद्रनगर एसडीएम देवेंद्र नेगी ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते अगले आदेश तक रीवर राफ्टिंग के संचालन पर यह रोक रहेगी। नियमों को उलंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पीएम मोदी ने धान्यदान के रुप में उत्तराखंड के चावल,अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को उपहार स्वरूप किये भेंट

News web media uttarakhand : आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन से मुलाकात के दौरान कुछ उपहार भेंट स्वरूप दिए हैं, जिनमें ये ख़ास बॉक्स शामिल है, इस बॉक्स में दस दान राशि हैं- गौदान (गाय का दान), भूदान (भूमि का दान), तिलदान (तिल के बीज का दान),राजस्थान में हस्तनिर्मित, 24K शुद्ध और हॉलमार्क वाला सोने का सिक्का हिरण्यदान (सोने का दान), रौप्यदान (चांदी का दान), लवंदन (नमक का दान), बॉक्स में गणेश जी की मूर्ति है, एक दीया (तेल का दीपक), डिब्बे में पंजाब का घी है, झारखंड के टसर रेशम का कपड़ा, *उत्तराखंड से प्राप्त लंबे दाने वाला चावल और महाराष्ट्र का गुड़ साथ ही अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडन को पीएम मोदी ने उपहार के रूप में 7.5 कैरेट का ग्रीन डायमंड दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन को धान्यदान के रूप में उत्तराखंड में उत्पन्न होने वाले लंबे चावल भेंट करने पर प्रधानमंत्री मोदी जी का धन्यवाद प्रकट किया और इसे अंतरराष्ट्रीय फलक पर उत्तराखंड और यहां की पहचान को स्थान देने के लिए प्रत्येक उत्तराखंड वासी की तरफ से गौरवपूर्ण पल की संज्ञा दी।

 

मुख्यमंत्री धामी ने दून अस्पताल के परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के दिए निर्देश

News web media Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सालय परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियो को अस्पताल परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के निर्देष दिए। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में आए मरीजों का हालचाल जान, व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल में मौजूद संसाधनों, डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाइयों की उपलब्धता, एवं खाने-पीने की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल में मौजूद मरीजों के लिए बन रहे खाने को स्वयं जाकर देखा। उन्होंने कहा मरीजों को मिलने वाले भोजन में किसी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सभी तरह के पोषक तत्व भोजन में पाए जाए, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने रजिस्ट्रेशन डेस्क में जाकर प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या के बारे में जाना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ संबंधित जांच के लिए अस्पताल आए मरीजों को लंबी लाइन में ना लगाना पड़े इसके लिए रजिस्ट्रेशन डेस्क की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाए।

ख्यमंत्री ने इमरजेंसी वार्ड में जाकर वहां मौजूद डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, से भी वार्ता की। उन्होंने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों की उपस्थिति के बारे में भी जानकारी ली। मरीजों के इलाज में इस्तेमाल हो रही विभिन्न आधुनिक मशीनों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा अस्पताल में यह व्यवस्था भी सुनिश्चित किया जाए कि मरीजों को बेवजह घूमना ना पड़े। एक ही स्थान पर मरीज अधिक से अधिक लाभ लें।

एनएलयू कंसोर्टियम ने क्लैट (यूजी) 2024 परीक्षा का नया पैटर्न जारी किया

New web media Uttarakhand : कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (“क्लैट”) को और अधिक छात्र-अनुकूल और सुलभ परीक्षा बनाने के अपने चल रहे प्रयासों के तहत, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ के शासी निकाय ने 20 मई, 2023 को आयोजित अपनी बैठक में निम्नलिखित का समाधान किया:

1. भाग लेने वाले राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 में शुरू होने वाले स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंडरग्रेजुएट (“यूजी”) क्लैट 2024 में 150 (एक पचास) के बजाय 120 (एक सौ बीस) प्रश्न शामिल होंगे। पिछले वर्षों की तरह प्रश्न। उम्मीदवारों के पास पिछले वर्षों की तरह परीक्षा पूरी करने के लिए 2 (दो) घंटे का समय होगा।

2. 120 प्रश्नों को पांच खंडों में व्यवस्थित किया जाएगा, अर्थात, अंग्रेजी भाषा, करंट अफेयर्स सहित सामान्य ज्ञान, कानूनी तर्क, तार्किक तर्क और मात्रात्मक तकनीक।

3.  स्नातकोत्तर क्लैट 2024 के पाठ्यक्रम और प्रश्नों की संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा।

4. एनएलयू का कंसोर्टियम क्लैट 2024 की तैयारी में उम्मीदवारों की सहायता करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा, और क्लैट 2024 को छात्रों के अनुकूल और सुलभ परीक्षा बनाने के लिए हर संभव सहायता करेगा।

लॉ प्रेप दून के निर्देशक एवं विधि विशेषज्ञ एस.एन उपाध्याय ने बताया कि नया पैटर्न में 120 प्रश्न होंगे तथा प्रश्न के 5 सेक्शन में अंग्रेजी के 25 प्रश्न, सामान्य ज्ञान के 30 प्रश्न, कानूनी तर्क के 30 प्रश्न, तार्किक तर्क के 25 प्रश्न और मात्रात्मक तकनीक के लगभग 10 प्रश्न होंगे

दून में 39.5 डिग्री पहुंचा पारा, टूटा चार साल का रिकॉर्ड

News web media Uttarakhand : कुछ दिनों से गर्मी दून के लोगों को खूब सता रही है। तापमान में भी रोजाना इजाफा दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री पहुंचने से बीते चार सालों का रिकॉर्ड टूट गया। उधर, आज (बुधवार) भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है।मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। इससे पहले साल 2018 में 13 जून को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री तर्ज किया गया था। जबकि साल 2016 में 13 जून को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 14 जून को दून का मौसम साफ रहेगा।

देहरादून का तापमान

सूर्याेदय: 5:16

सूर्याेस्त: 07:21

अधिकतम: 39

न्यूनतम: 25