एनएलयू ने जारी किया क्लैट परीक्षा की आंसर-की, इस लिंक से करें डायरेक्ट डाउनलोड

News web media Uttarakhand :  कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLU) ने क्लैट परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है. क्लैट एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in/clat-2024 पर CLAT 2024 जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. आंसर-की का लिंक एक्टिव हो चुका है. आंसर की के जरिए उम्मीदवार अपने नंबरों की गणना कर सकते हैं. यदि उम्मीदवार इस आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं तो ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं. उम्मीदवार CLAT 2024 प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ सोमवार सुबह 9 बजे से मंगलवार सुबह 9 बजे के बीच आपत्तियां उठा सकेंगे.

प्रत्येक आपत्ति के लिए उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का पेमेंट करना होगा. यदि आपत्ति वैध और कायम पाई जाती है, तो शुल्क उसी खाते में वापस कर दिया जाएगा जिससे भुगतान किया गया था. किसी अन्य खाते में राशि जमा करने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा. परीक्षा प्राधिकारी ने कहा कि ईमेल, वेबसाइट पर समर्थन टिकट या फोन कॉल पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा.

एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग

एनएलयू के कंसोर्टियम ने कहा कि CLAT 2024 स्नातक परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों में से रिकॉर्ड 97.03% उम्मीदवार, और CLAT 2024 स्नातकोत्तर परीक्षा के लिए पंजीकृत 93.92% उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए. CLAT UG 2024 में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) थे, जिनमें से प्रत्येक में एक अंक था. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी दी जाएगी. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे. विशेषज्ञों ने कहा कि सभी की उम्मीदों के विपरीत CLAT 2024 का पेपर आसान से मध्यम था और 105 के आसपास प्रयासों की एक अच्छी संख्या है.

उन्होंने कहा कि 90 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को शीर्ष 3 एनएलयू में प्रवेश के लिए एक अच्छा स्कोर है. पिछली CLAT 2024 परीक्षाओं में, NLSIU बेंगलुरु, NALSAR हैदराबाद और WBNUJS कोलकाता जैसे शीर्ष NLU के लिए कटऑफ लगभग 66% रही है, यानी 150 में से 100-110 का स्कोर.

  • आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in/clat-2024 पर लॉग इन करें
  • ‘ऑब्जेक्शन सबमिट करें’ विकल्प पर क्लिक करें
  • आपत्ति का प्रकार चुनें – प्रश्न के बारे में या उत्तर कुंजी के बारे में
  • आपत्ति विवरण प्रदान करें
  • आपत्ति प्रस्तुत करें.

नगर निकायों का कार्यकाल पूरा, प्रशासक के तौर पर डीएम रहेंगे तैनात, जानिए कब होंगे चुनाव

Dehradun Milap :  उत्तराखंड में अब नगर निकाय प्रशासकों के हवाले हो जाएंगे। प्रशासक के तौर पर सभी जिलों के जिलाधिकारियों को तैनात किया गया है। शुक्रवार को सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों का कार्यकाल पूरा गया है। शनिवार से सभी निकायों में प्रशासक तैनात हो जाएंगे। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है।
अभी नगर निकाय के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची तैयार करने का काम किया जा रहा है। ओबीसी का सर्वेक्षण कार्य भी किया जा रहा है। इसके बाद ही निकाय चुनाव हो पाएंगे। जो कि फरवरी के बाद ही संभव माना जा रहा है।
उत्तराखंड में नगर निकायों का पांच वर्ष का कार्यकाल एक दिसंबर को पूरा गया है। नगर निगम रुड़की का चुनाव बाद में हुआ था, वहां केवल मेयर पद का चुनाव होना है। बाकी बोर्ड पूर्व की भांति ही कार्यरत रहेगा। नगर पालिका श्रीनगर के उच्चीकरण के बाद नगर निगम बनने के चलते वहां भी प्रशासक नहीं होगा।
बाकी देहरादून नगर निगम समेत सभी निगमों, पालिकाओं, नगर पंचायतों में दो दिसंबर से प्रशासक तैनात हो जाएंगे। प्रशासक के तौर पर सभी जिलों के जिलाधिकारियों को तैनात किया गया है। जिलाधिकारी अपने हिसाब से अब निकायों की सभी व्यवस्थाएं देखेंगे। अभी नगर निकाय के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची तैयार करने का काम किया जा रहा है। उधर, एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की ओर से ओबीसी का सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। इसके बाद ही निकाय चुनाव हो पाएंगे।

इन्वेस्टर समिट से राज्य में आएगा बहुत सारा निवेश’, बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन पर कहा कि हमें उम्मीद है कि इस इन्वेस्टर समिट से हमारे राज्य में बहुत सारा निवेश आएगा। यह पूरे राज्य के लिए एक अवसर है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमें पूरा मार्गदर्शन है और उनके निर्देशन में हम राज्य को आगे बढ़ाने के लिए इन्वेस्टर्स को यहां बुला रहे हैं। उनके अनुरूप हमने नीतियां बनाई हैं। यह हमारे राज्य के लिए एक बहुत बड़ा अवसर होगा।

उत्तराखण्ड में 1455 नर्सिंग अधिकारी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, 12 दिसंबर से आवेदन शुरू

News web media Uttarakhand : उत्तराखण्ड नर्सिंग ऑफिसर भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। उतराखण्ड सरकार के चिकित्सा शिक्षा सेवा विभाग के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेजों और स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट, हल्द्वानी में समूह ग के अंतर्गत नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा 29 नवंबर 2023 को जारी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती (UKMSSB Recruitment 2023) अधिसूचना के मुताबिक कुल 1455 पदों पर भर्ती की जानी है, जिसमें से 1163 महिला उम्मीदवारों के लिए हैं।

उत्तराखण्ड में 1455 नर्सिंग अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार यूकेएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट, ukmssb.org पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर से शुरू होनी है और उम्मीदवार 1 जनवरी 2024 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। इसी अवधि के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित 300 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये ही है।

उत्तराखण्ड नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सिंग में डिग्री या डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों को उत्तराखण्ड नर्सिंग तथा धात्री परिषद से पंजीकृत होना चाहिए। दूसरी तरफ, उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2023 को 21 वर्ष से कम तथा 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में उत्तराखण्ड राज्य के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। अन्य राज्यों के आरक्षित वर्गों के उम्मीदावरों को अनारक्षित पदों के लिए अप्लाई करना होगा।

 

दून ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों व जनता को न झेलना पड़े ट्रैफिक जाम

News web media Uttarakhand : मुख्य सचिव ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान शहर के यातायात एवं सुरक्षा से सम्बन्धित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि यातायात के कारण देश-विदेश से आ रहे निवेशकों के साथ ही आमजन को परेशानी न झेलनी पड़े इसका ध्यान रखा जाए। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को 8/ 9 दिसम्बर, को देहरादून में आयोजित हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को सभी तैयारियों समय से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समिट के दौरान आयोजित हो रहे प्रत्येक इवेंट की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली जाए।

इसके लिए अन्य जनपदों से भी यातायात पुलिस की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के आसपास पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के दौरान निवेशकों को आसपास के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी कराया जा सकता है। उन्होंने समिट से पहले शहर के सौन्दर्यीकरण कार्य को पूरा करने के साथ ही सड़कों की स्थिति दुरूस्त किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बिजली, फाइबर लाइन्स एवं केबल टीवी आदि की तारों को अंडरग्राउण्ड किए जाने के भी निर्देश दिए।

 

 

 

अभिनव कुमार अग्रिम आदेशों तक होंगे उत्तराखंड के नए कार्यवाहक डीजीपी, आदेश जारी

News web media uttarakhand : अभिनव कुमार अग्रिम आदेशों तक उत्तराखंड के नए कार्यवाहक डीजीपी होंगे. देर शाम शासन ने इसका आदेश जारी कर दिया है. इससे पहले वह हरिद्वार और देहरादून पुलिस कप्तान रहे हैं. कुछ महीनों तक उन्होंने आईजी गढ़वाल के पद पर सेवा दी है. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीआरपीएफ में सेवा दी. जिस वक्त जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई गई, अभिनव कुमार के हाथ में कमान थी.

अभिनव कुमार मीडिया में अक्सर अपने बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं. उनका नौ साल पहले सत्यमेव जयते में प्रोग्राम में पुलिस को लेकर दिया बयान अब तक चर्चा में रहता है. अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से पुलिस की तरफ से माफी मांगने के लिए भी पत्र लिखा था. वर्तमान में वह मुख्यमंत्री के विशेष सचिव हैं. उत्तराखंड गठन के बाद अभिनव कुमार यहां आ गए थे. यहां उन्होंने विभिन्न जिलों की कप्तानी भी संभाली. वह 2009 में डीआईजी और 2014 में आईजी बने.

आईपीएस अभिनव कुमार आईटीबीपी में जम्मू कश्मीर में तैनात रहे. जिस वक्त जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई गई तब घाटी में कमान उन्हीं के हाथ में थी. डीजीपी के लिए निर्धारित सेवा अवधि की शर्तों को यूपीएससी ने शिथिल करते हुए 25 वर्ष कर दिया तो अभिनव भी इस दायरे में आ गए. पिछले दिनों एडीजी दीपम सेठ और पीवीके प्रसाद के साथ उनका नाम भी पैनल में भेज दिया गया.

श्रमिकों के बाहर आने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी का शुक्रिया

News web media Uttarakhand : सीएम धामी ने कहा हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी लगातार इस रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़े थे, वह सुबह-शाम दोनों टाइम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी लेते थे, अपना जो सहयोग देना था वो देते थे। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से यह काम दिया था कि किसी भी तरह से इन सबको बाहर निकालना है। अगर उनका इतना संबल ना होता, सारी हमारी एजेंसिया लगीं तो यह कठिन काम भी आसान हो गया।

मुख्यमंत्री ने कहा जैसे ही सभी श्रमिक भाई बाहर आए, प्रधानमंत्री का फोन आया था और कहा कि सभी का मेडिकल चेकअप करना है, उनके परिजनों का कुशल लेना है, श्रमिकों को घर पहुंचाने का काम करना है। जितने भी लोग इस काम में लगे थे, खासकर हमारे हमारे उत्तराखंड के देवी-देवताओं ने भी बहुत काम किया।
नितिन गडकरी जी यहां आए उन्होंने भी हर तरह से इसे देखा। जनरल वीके सिंह का मैं विशेष रुप से धन्यवाद देता हूं, वो यहां लगातार कैंप बनाकर रहे और कठिन काम में अपना सहयोग प्रदान कर रहे थे। आने वाले समय में उत्तराखंड में जितने भी टनल हैं उनकी समीक्षा करेंगे। भारत सरकार ने भी सेफ्टी ऑडिट कर दिया है ताकि भविष्य में किसी भी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े।
मुख्यमंत्री ने कहा श्रमिकों व उनके परिजनों के चेहरे की ख़ुशी ही मेरे लिये इगास-बगवाल। हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि सिलक्यारा (उत्तरकाशी) में निर्माणाधीन टनल में फंसे सभी 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। सभी श्रमिक भाइयों का अस्थाई मेडिकल कैम्प में प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संचालित इस चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में पूरी ताक़त से जुटी केंद्रीय एजेंसियों, सेना, अंतर्राष्ट्रीय एक्सपर्ट्स एवं प्रदेश प्रशासन की टीमों का हृदयतल से आभार। प्रधानमंत्री जी से हम सभी को एक अभिभावक के रूप में मिले मार्गदर्शन एवं कठिन से कठिन स्थिति में उनके द्वारा प्रदान की गई हर संभव सहायता, इस अभियान की सफलता का मुख्य आधार रही। 17 दिनों बाद श्रमिक भाइयों का अपने परिजनों से मिलना अत्यंत ही भावुक कर देने वाला क्षण है।

उत्तरकाशी बचाव अभियान सफल , अब तक 41 में से 15 मजदूर आए बाहर

News web media Uttarakhand :  उत्तरकाशी : चारधाम ऑलवेदर परियोजना की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की जिंदगी बचाने के लिए बचाव अभियान (Uttarkashi Tunnel Rescue Operation) आज सफल हुआ। उत्तरकाशी टनल हादसे में 17वें दिन बड़ी सफलता मिली है। आखिरकार टनल में फंसे 41 मजदूरों को सही सलामत बाहर निकालने का काम आखिरी पड़ाव पर है। मंगलवार को सुरंग में ब्रेकथ्रू हुआ और स्केप टनल के जरिए मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है।खबरों के मुताबिक अब तक 15 मजदूर बाहर निकाल लिए गए हैं। उनके स्वागत के लिए फूल माला भी लाई गई है।

पीएम मोदी आठ दिसंबर को आएंगे देहरादून, करेंगे निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन

News web media Uttarakhand :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ दिसंबर को फिर उत्तराखंड आने वाले हैं। पीएम मोदी देहरादून में आठ दिसबंर को निवेशक सम्मेलन उद्धाटन करेंगे।

आठ दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून आएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक दून में पीएम मोदी वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनसे उत्तराखंड आने का अनुरोध किया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार को प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में आने की जानकारी मिल गई है। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों में चुट गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री धामी के स्तर पर बैठकें बुलाई जा सकती हैं।

उत्तराखंड के इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार

News web media Uttarakhand :  उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। आज सोमवार से तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़, नैनीताल सहित कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। ऊपरी इलाकों में होने वाली बारिश और बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। नवंबर माह के आखिर में तापमान में गिरावट आने और पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 नवंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने जिन 11 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। उनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत और नैनीताल जिला शामिल हैं। केंद्र ने चेतावनी दी है कि इन जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि व बिजली भी गिर सकती है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों में भी आंशिक बादल के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घना कोहरा छा सकता है। घने कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की भी संभावना है।