उत्तराखंड: राष्ट्रीय खेलों में चमकेंगे राज्य ओलंपिक के सितारे

News web media Uttarakhand : उत्तराखंड में अगले साल राष्ट्रीय खेलों से पहले राज्य ओलंपिक होंगे। जिसमें सीनियर वर्ग के लिए ओपन प्रतियोगिता होगी। इसमें दम दिखाने वालों को राष्ट्रीय खेलों में सीधे एंट्री मिलेगी। बेशक वे किसी एसोसिएशन से संबंद्धता रखते हों या नहीं।

उत्तराखंड में अगले साल राष्ट्रीय खेलों से पहले राज्य ओलंपिक होंगे। जिसमें सीनियर वर्ग के लिए ओपन प्रतियोगिता होगी। इसमें दम दिखाने वालों को राष्ट्रीय खेलों में सीधे एंट्री मिलेगी। बेशक वे किसी एसोसिएशन से संबंद्धता रखते हों या नहीं।विभिन्न प्रतियोगिता में जो पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान पर रहे हैं, उनमें से भी खिलाड़ियों को चयनित कर उन्हें खेलने का अवसर दिया जाएगा। विशेष प्रमुख सचिव ने कहा, उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहा है। जिसे देखते हुए बेहतर खेलने वाला राज्य का कोई भी खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेगा।

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राज्य ओलंपिक खेल जनवरी और फरवरी में होने हैं। देहरादून सहित विभिन्न जिलों में सुविधा के अनुसार इन खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसी के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद 25 से 30 दिन के बाद चार से पांच चरणों में कैंप लगेंगे।

पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना की

न्यूज़ वेब मीडिया उत्तराखंड :  सुप्रीम कोर्ट द्वारा संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करके जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा छीनने और इसे केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र सरकार के फैसले को बरकरार रखने के एक दिन बाद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि शीर्ष अदालत ने अपने फैसले के माध्यम से “एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत किया।” फैसले के बाद एक लेख में, पीएम मोदी ने लिखा, “11 दिसंबर को अपने फैसले में, सुप्रीम कोर्ट ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत किया है – इसने हमें याद दिलाया है कि जो चीज हमें परिभाषित करती है वह एकता के बंधन और साझा प्रतिबद्धता है। सुशासन के लिए।”

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने आदेश दिया कि जम्मू-कश्मीर की विशेष स्थिति को रद्द करने का राष्ट्रपति का 2019 का आदेश वैध था।

शीर्ष अदालत ने कहा कि केंद्र के हर कदम को चुनौती नहीं दी जा सकती और अदालत सरकारी आदेश की वैधता पर फैसला नहीं दे सकती, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “न्यायालय ने अपने फैसले के माध्यम से भारत की संप्रभुता और अखंडता को बरकरार रखा है, जिसकी हर भारतीय सराहना करता है। न्यायालय ने सही कहा कि 5 अगस्त, 2019 को लिया गया निर्णय संवैधानिकता को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था।” एकीकरण और विघटन नहीं।” प्रधान मंत्री ने कहा कि “बहुत बुनियादी चीजों पर स्पष्ट स्थिति” लेने के बजाय, देश ने द्वंद्व की अनुमति दी, जिससे भ्रम पैदा हुआ।

उन्होंने कहा “दुख की बात है कि जम्मू-कश्मीर इस तरह की मानसिकता का बड़ा शिकार बन गया। आजादी के समय, हमारे पास राष्ट्रीय एकता के लिए एक नई शुरुआत करने का विकल्प था। इसके बजाय, हमने भ्रमित-समाज दृष्टिकोण को जारी रखने का फैसला किया, भले ही इसका मतलब यह हो दीर्घकालिक राष्ट्रीय हितों की अनदेखी हुई। लेख में प्रधान मंत्री ने यह भी कहा कि “यह हमेशा मेरा दृढ़ विश्वास था कि जम्मू-कश्मीर में जो कुछ हुआ वह हमारे देश और वहां रहने वाले लोगों के साथ एक बड़ा विश्वासघात था”।

यह दावा करते हुए कि 2019 के बाद से भारत के सबसे उत्तरी हिस्से में माहौल अच्छे के लिए बदल गया है, पीएम ने कहा, “आज, लोगों के सपने अतीत के कैदी नहीं हैं बल्कि भविष्य की संभावनाएं हैं। आखिरकार, विकास, लोकतंत्र , और गरिमा ने मोहभंग, निराशा और हताशा का स्थान ले लिया है।”

 

मोदी के न्यू डेस्टिनेशन, उत्तराखंड में बनाए पर्यटन और तीर्थाटन के नए आयाम

News web media uttarakhand : उत्तराखंड की धामी सरकार केदारखंड की तर्ज पर मानसखंड पर फोकस कर रही है। इसके लिए सीएम धामी ने पीएम मोदी से कुमांउ के मंदिर के दर्शन करने का अनुरोध किया। जिससे विश्व मानचित्र पर मानसखंड को नई पहचान मिलने पर मोदी का मैजिक काम कर जाए। इसके लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा का विकल्प बनाकर आदि कैलाश यात्रा पर श्रद्धालुओं को आने कान्यौता देने का संदेश दिया। साथ ही जागेश्वर धाम को भी तीर्थाटन का प्रमुख केंद्र बनाने की कोशिश की गई। मोदी ने पिथौरागढ़ के आदि कैलाश और जागेश्वर से पर्यटन और तीर्थाटन के नए आयाम स्थापित करने की कोशिश की। मोदी न पहली बार ऐसे दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचने वाले पीएम बने, बल्कि वहां के स्थानीय वेशभूषा, रहन सहन, पूजा पाठ सभी को पास से देखा और खुद भी उसे फॉलो किया।
मोदी ने केदारखंड के बाद अब मानसखंड को मानचित्र में खींचने के लिए ताकत झौंक दी है। जिससे पर्यटन और रोजगार के नए साधन विकसित हो सकें। कैलाश यात्रा और कुंमाउ के मंदिर, तीर्थ स्थलों को नई पहचान मिल सके, मोदी ने इसके लिए अपनी पूरी यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में मोदी काफी हद तक सफल भी रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तराखंड में पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा की यात्रा लोकसभा चुनाव से पहले इस साल की आध्यात्मिक के साथ ही भाजपा के लिए राजनीतिक रंग देने में भी पूरी तरह से सफल रही है। पीएम मोदी ने सीएम धामी और उनकी टीम की भी तारीफ की।

साथ ही पिथौरागढ़ से लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया। मोदी ने जिन 5 अहम मुद्दों का जिक्र किया, वो सभी भाजपा के लिए 2024 में अहम चुनावी मुद्दे बनने जा रहे हैं। बॉर्डर और सीमांत गांव में विकास कार्य के जरिए मोदी ने ये संदेश देने की कोशिश की कि उनकी सरकार की सोच पुरानी सरकारों से कैसे अलग है। मोदी ने ये ऐलान किया कि वे बॉर्डर तक ट्रेन पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

छात्रों ने क्लैट एग्जाम में लहराया परचम, जय कुमार बोहरा- पहला ऑल इंडिया रैंक हासिल किया

न्यूज़ वेब मीडिया उत्तराखंड :  देश के 24 राष्ट्रीय विधि  विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले  क्लैट 2024 का परिमाण रविवार 10 दिसंबर 2023 को घोषित  लॉ प्रेप ट्यूटोरियल के जय कुमार  बोहरा 118  में से 108 अंक प्राप्त कर  जनरल केटेगरी से ऑल इंडियन फर्स्ट रैंक हासिल कर देश भर का नाम रोशन किया ।  लॉ प्रेप ट्यूटोरियल से तैयारी कर इस मुकाम को हासिल किया ।  जय ने अपनी सफलता का  श्रेय माता डॉक्टर निभा बोहरा,पिता ई. विनोद कुमार बोहरा  एवं लॉ प्रेप ट्यूटोरियल की टीम को दिया ।  जिन्होंने हर समय उनको मोटिवेट किया ।  क्लैट कंसोर्टियम  के द्वारा जारी किए गए परिमाण में लॉ प्रेप ट्यूटोरियल से जिज्ञासा ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के फर्स्ट रैंक देवतेज सिंह आनंद पीएलडब्ल्यूडी फर्स्ट रैंक अभय कुमार मीना एसटी कैटिगरी दूसरी रैंक हासिल की। जनरल कैटेगरी में आठवी, बारहवी, चोदहवी, पंद्रहवी, बाइसवी,तेईस, अट्ठानवे, तिरानवे रैंक हासिल किया हैं। साथ ही ऑल इंडिया कैटेगरी मैं करीब 225 छात्रों का राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में दाखिला हो जायेगा। परीक्षा विशेषज्ञ एंव लाॅ प्रेप टयूटोरियल देहरादून के निदेशक एस.एन.उपाध्याय ने बताया कि क्लेट 2024 की परीक्षा पिछले वर्ष की तुलना में बहुत आसान था, जिस कारण से कट-ऑफ भी अधिक थी । हर वर्ष की तरह इस बार भी लाॅ प्रेप टयूटोरियल का रिजल्ट देशभर में सबसे अच्छा रहा और संस्था नें सबसे अधिक सलेक्शन दियें। प्रवेश परामर्श संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://consortiumofnlus.ac.in/ पर अपडेट रहे ।

सीएम धामी ने किया प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस का शुभारंभ, परेड की ली सलामी

News web media uttarakhand ; प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। उन्होंने परेड की सलामी ली। आज की परेड में 8 दस्ते शामिल है। इस दौरान सीएम धामी ने पीआरडी जवानों का हौसला बढ़ाया।

पीआरडी जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा जैसी मुश्किल घड़ी में जवान डट कर सामना करते है। कहा इस हौसले की वजह से हम मिलकर मुश्किल हालात का सामना कर पाते हैं।

वहीं समारोह में मौजूद मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि सीएम पीआरडी जवानों का मार्गदर्शन करते आए। उनका सहयोग हमें सदैव मिलता रहा है।

सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश..

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारियों का खुद मोर्चा संभाल रखा है। आठ व नौ दिसंबर को एफआरआई में वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन होना है। जिसमें देश दुनिया के निवेशक आएंगे। इसके चलते सीएम धामी ने गुरुवार सुबह तैयारियों को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को देश-विदेश से आने वाले सभी निवेशकों को अतिथि देवो भव: की भावना के साथ समुचित व्यवस्था प्रदान करने के निर्देश दिए।

तीन लाख करोड़ निवेश के एमओयू कर चुके..

सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना हैं कि आठ व नौ दिसंबर को होने वाला वैश्विक निवेशक सम्मेलन डेस्टिनेशन उत्तराखंड की थीम पर आधारित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। हम तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू कर चुके हैं। इन निवेश को जमीन पर उतारने के प्रयास शुरू हो चुके हैं।

पीएम मोदी का कार्यक्रम तय, करीब 2 घंटे रहेंगे, ये है शिड्यूल

News web media Uttarakhand :  पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मोदी का 10 बजकर 20 मिनट पर भारतीय सैन्य अकादमी के हेलीपैड पर आगमन होगा। वहां मुख्यमंत्री और राज्यपाल उनका स्वागत करेंगे।
वहां से करीब तीन किमी की दूरी पर स्थित मुख्य आयोजन स्थल वन अनुसंधान संस्थान के बीच करीब एक किमी की दूरी तक मानव श्रृंखला के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच पीएम का स्वागत होगा। 1500 भाजपा की महिला कार्यकर्ता पुष्प वर्षा से पीएम का स्वागत करेंगी।
पीएम साढ़े दस बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। सीएम धामी का संबोधन होगा। इसके बाद 11 बजकर 34 मिनट पर प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन होगा। अपराह्न 12.30 एक बजे के बीच पीएम लाउंज से आईएमए हेलीपैड के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। वह सम्मेलन में करीब दो से ढाई घंटे रहेंगे। इस कार्यक्रम में देश विदेश के कई उद्योगपतियों से भी मिलेंगे। निवेशक सम्मेलन के पहले दिन चार प्रमुख सत्र होंगे। उद्घाटन सत्र के दौरान देश के छह प्रमुख उद्योगपतियों का भी संबोधन होगा, जो उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं के बारे में अपना विजन रखेंगे।

उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी, बाबा रामदेव, सज्जन जिंदल, संजीव पुरी, बनमाली अग्रवाल और चरनजीत बैनर्जी अपना विजन रखेंगे। पहले दिन उद्योग और ऑटो फार्मा, शिक्षा, स्वास्थ्य और रियल एस्टेट सेक्टर पर आधारित चार सत्र होंगे। इन सत्रों में केंद्रीय मंत्री और देश और दुनिया के कई प्रमुख उद्यमी शामिल होंगे। कई देशों के राजदूत भी इन सत्रों में अपनी बात रखेंगे। सम्मेलन के दूसरे कुल आठ सत्र होंगे। इनमें पर्यटन व नागरिक उड्डयन, अवस्थापना, फॉरेस्ट और एलाइड सेक्टर, पार्टनर कंट्री, इंडस्ट्री और स्टार्ट अप, आयुष और वेलनेस, बागवानी और पुष्प उत्पादन, पार्टनर कंट्री सत्र होंगे। समापन सत्र में गृह मंत्री अमित शाह बतौर गेस्ट शिरकत करेंगे।

पीएम मोदी 8 दिसंबर को उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का करेंगे उद्घाटन, शाह के अलावा अंबानी,अडानी,जिदंल समेत बड़े उद्योगपतियों का होगा संबोधन

News web media Uttarakhand : 8 व 9 दिसंबर को देहरादून में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। कार्यक्रम स्थल के मार्ग पर करीब एक किमी तक 1000 लोगों की मानव श्रृंखला के बीच उत्तराखंड के लोक कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। कार्यक्रम स्थल एफआरआई में तैयारियां तेज हो गई हैं। निवेशक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में 8 ह​जार से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी सुबह 10:30 बजे आयोजन स्थल फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट पहुंचेंगे। पीएम के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 1000 लोग मानव श्रृंखला बनाएंगे। कार्यक्रम में सशक्त उत्तराखंड पुस्तक का विमोचन और हाउस आफ हिमालयाज ब्रांड लांच किया जाएगा। दोपहर 12.30 बजे प्रधानमंत्री वापस दिल्ली लौट जाएंगे।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें वे अपनी विशेषताएं निवेशकों के साथ साझा करेंगे। सम्मेलन में प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी अपने विभागों से संबंधित योजनाओं का प्रस्तुतिकरण भी देंगे। निवेशक सम्मेलन में देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, संजीव पुरी, सज्जन जिंदल, बाबा रामदेव, बनमाली अग्रवाल व चरनजीत बैनर्जी का संबोधन होगा।
निवेशक सम्मेलन में स्पेन, स्लोवेनिया, नेपाल, क्यूबा, ग्रीस, आस्ट्रिया, जापान, सऊदी अरब व चेक गणराज्य के राजदूतों के शामिल होने की भी संभावना है। इसके साथ ही कार्यक्रम के पहले दिन तीन केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, मनसुख मांडविया और धर्मेंद्र प्रधान का आना प्रस्तावित है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नौ दिसंबर को सम्मेलन के समापन के अवसर पर कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

सीएम धामी ने एफ.आर.आई सड़क निर्माण कार्यों एवं सौन्दर्यीकरण के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

News web media Uttarakhand :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क निर्माण कार्यों एवं सौन्दर्यीकरण के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया. 08 और 09 दिसम्बर को एफ.आर.आई, देहरादून में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ‘ डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड’ की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल का भी निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री ने एफ.आर.आई. में आयोजन स्थल के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयोजन से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया गया है. उन्होंने निर्देश दिये कि इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग अपने स्तर से समय पर सभी तैयारियां पूर्ण कर लें.
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समिट राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. अभी तक आयोजित विभिन्न रोड शो में लगभग ढ़ाई लाख करोड़ के करार हो चुके हैं. करारों की ग्राउंडिंग की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन निवेश प्रस्तावों में रोजगार की संभावनाएं अधिक हैं, राज्य सरकार द्वारा ऐसे निवेश प्रस्तावों को शीर्ष प्राथमिकता दी जा रही है. राज्य के युवाओं को राज्य में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त हों, इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं.

जौलीग्रांट से एफ.आर.आई तक सड़क एवं सौन्दर्यीकरण के कार्यों के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से कार्यों का फीडबैक भी लिया. सड़क निर्माण कार्यों की तेज गति और बेहतर सौन्दर्यीकरण के कार्य होने पर स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सौन्दर्यीकरण के कार्यों में लगे श्रमिकों से भेंट कर उनका हौसला भी बढ़ाया. मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवशेष कार्य भी जल्द पूर्ण किये जाएं.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ‘ डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड’ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूरा मार्गदर्शन मिल रहा है. उनके वाइब्रेंट गुजरात से प्रेरणा लेकर राज्य में डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड को आगे बढ़या जा रहा है. इस इन्वेस्टर्स से राज्य में निवेश बढ़ेगा, राज्य की आर्थिकी बढ़ेगी और राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

इस अवसर पर सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, सचिव एवं आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी, एस.एस.पी. देहरादून अजय सिंह, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित थे.

मिजोरम में जेडपीएम की आंधी, 26 सीटों पर हासिल की जीत

News web media uttarakhand : मिजोरम विधानसभा चुनाव में जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने 26 सीटों पर शानदार जीत हासिल की है. वहीं एमएनएफ ने 7 सीटों पर जीत हासिल की है. इसके अलावा दो सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की है.

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की सोमवार को जारी गणना के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एवं मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के उम्मीदवार आर. लालथंगलियाना साउथ तुईपुई सीट से जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के उम्मीदवार जेजे लालपेखलुआ से हार गए. लालपेखलुआ को 5,468 मत मिले, जबकि लालथंगलियाना को 5,333 वोट मिले. कांग्रेस उम्मीदवार सी लालडिंतलुआंगा को 2,958 वोट मिले.

जेडपीएम के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा ने कहा, ‘कल या परसों मैं राज्यपाल से मिलूंगा. शपथ ग्रहण इसी महीने होगा.’ इसके अलावा उन्होंने कहा कि मिज़ोरम वित्तीय संकट का सामना कर रहा है. निवर्तमान सरकार से हमें यही विरासत मिलने वाली है. हम अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने जा रहे हैं. वित्तीय सुधार आवश्यक है और उसके लिए हम एक संसाधन जुटाने वाली टीम बनाने जा रहे हैं.