प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार खास भेंट दी, इन योजनाओं के लिए मांगा सहयोग

News web media Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बागेश्वर में बने ताम्र शिल्प पर आधारित उत्पाद और उत्तराखण्ड की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार की गई सामग्री भेंट की। प्रधानमंत्री ने राज्य की महिलाओं के परिश्रम की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड को वेडिंग डेस्टिनेशन बताये जाने के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद उत्तराखण्ड में शादियों के लिये देश विदेश से बडी संख्या में लोगों द्वारा बुकिंग की जा रही है। इससे राज्य के लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उत्तराखण्ड में वेडिंग डेस्टिनेशन विकसित किये जाने के लिए 150 करोड़ रूपये के निवेश भी प्राप्त हुये हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से कर्णप्रयाग ग्वालदम मार्ग में सीमा सड़क संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों में तेजी लाने, पर्यटन और सैन्य आवगमन ,आम जनमानस के लिए अत्यन्त उपयोगी 189 कि0 काठगोदाम भीमताल, ध्यानाचुली मोरनोला खेतीखान लोहाघाट पंचेश्चर मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित करने और मानसखण्ड मन्दिर माला परियोजना के अन्तर्गत मानसखण्ड मन्दिरों को जोड़ने वाले 20 मार्गों के लिए 01 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के त्वरित विकास के रोडमैप में आगामी पाँच वर्षों में राज्य की जी०एस०डी०पी० को दोगुना किया जाना लक्ष्यान्वित किया गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त किये जाने हेतु राज्य के आधारभूत ढाँचे में व्यापक वृद्धि प्रस्तावित की गयी है जिससे राज्य में औद्योगिकीकरणए सेवा क्षेत्र जिसमें पर्यटन से जुड़ा आधारभूत ढाँचा मुख्य हैए कृषि एवं वानिकी तथा शिक्षा आदि क्षेत्रों में मुख्य रूप से निवेश आकर्षित किया जाना प्रस्तावित है। जिस कारण निकट भविष्य में विद्युत की मांग में तेज वृद्धि आशान्वित है। राज्य में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण में पर्यावरणीय कारणों से हो रहे विलम्ब के फलस्वरूपए राज्य में विद्युत की मांग के सापेक्ष विद्युतध् उपलब्धता में अन्तर लगातार बढ़ता जा रहा है जिसका अन्तर उपरोक्त कारणों से भविष्य में और अधिक हो जायेंगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से राज्य को केन्द्रीय पूल के कोयला आधारित संयंत्रों से 400 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत स्थायी रूप से आवंटित किये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को यह भी अवगत कराया कि इन्वेस्टर समिट में हुए करारों को ग्राउंड करने के लिए राज्य की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। एम०ओ०यू० की मॉनिटरिंग के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है। राज्य में तीन फूड पार्क के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।
देहरादून में आईटी पार्क 2 स्थापित किया जा रहा है। एयरपोर्ट के नजदीक आईटी टावर का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। उद्योगों को भूमि उपलब्ध कराने के लिए सिडकुल द्वारा काशीपुर, सितारगंज, रुद्रपुर, हरिद्वार तथा देहरादून में नए औद्योगिक आस्थान विकसित किये जा रहे हैं। देहरादून में छरबा को एजुकेशन सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है जबकि ऊधमसिंह नगर जनपद में नॉलेज पार्क विकसित किया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर: राजौरी के नौशेरा इलाके में लैंडमाइन ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 2 घायल

News web media Uttarakhand :  जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लैंडमाइन ब्लास्ट की खबर है. बताया जा रहा है कि इस घटना में एक जवान शहीद हो गया है. जबकि दो जवान घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, ये घटना गुरुवार की सुबह राजौरी जिले के नौशेरा इलाके में हुई.

सुबह करीब साढ़े दस बजे इन्फैंट्री ब्रिगेड की 17वीं सिख लाइट बटालियन के अधिकार वाले इलाके में फॉरवर्ड डिफेंस लाइन से करीब 300 मीटर दूर लैंडमाइन ब्लास्ट हो गया. बताया जा रहा है कि जब ये ब्लास्ट हुआ तब सेना के तीनों जवान नियंत्रण रेखा पर रुटीन निगरानी कर रहे थे.

इस विस्फोट के बाद दो सैनिकों को हवाई मार्ग से तुरंत उधमपुर के कमांड अस्पताल लाया गया. वहीं गंभीर रूप से घायल एक जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सेना ने शहीद जवान के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है.

गौरतलब है कि पिछले साल भी जम्मू संभाग के राजौरी जिले में एलओसी के पास एक बारूदी सुरंग में ब्लास्ट हुआ था. इस घटना में सेना के दो पोर्टर घायल हुए थे. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

औली में लंबे समय बाद हुई बर्फबारी… बर्फ से सराबोर हुईं देवभूमि की वादियां

News web media Uttarakhand : उत्तराखंड में लम्बे समय बाद मौसम ने करवट बदल ली है। बुधवार को बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के अलावा औली एवं हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से लोगों ने राहत की सांस ली है। कारोबारियों को लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार था। बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में कड़ाके की शीतलहर चल रही है। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ जनपदों के निचले क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रहे और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। देहरादून में दिनभर चटख धूप खिली रही। हरिद्वार, उधम सिंह नगर में दोपहर तक घने कोहरे ने परेशानी बढ़ाई।

औली में बीते वर्ष 12 दिसंबर को तक बर्फबारी हुई थी, लेकिन उसके बाद मौसम तो कई बार बदला लेकिन बारिश और बर्फबारी नहीं हुई। जिससे ऊंची चाटियां बर्फविहीन हो गई। लेकिन अब बर्फबारी होने से पर्यटक भी वादियों में बर्फ का लुत्फ उठाते नजर आए। उधर, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में हल्की बर्फबारी हुई। लंबे इंतजार के बाद हुई बर्फबारी से सेब बागवानों के काश्तकारों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं ऊपरी इलाकों में बर्फबारी से निचले इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के साथ ही शीतकालीन पड़ाव मुखबा सहित झाला, धराली, हर्षिल, बगोरी, जसपुर, पुराली व सुक्की, खरसाली, जानकीचट्टी, नारायणपुरी व फूलचट्टी आदि गांवों में भी हल्की बर्फबारी हुई।

गुलदार को लेकर भ्रामक सूचना फेलाने वालो पर होगी पुलिस की कड़ी कार्रवाई

News web media Uttarakhand : राजपुर क्षेत्र में गुलदार द्वारा एक बालक पर हमला किए जाने की घटना के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर राजपुर तथा रायपुर पुलिस द्वारा वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर दिन रात नियमित रूप से प्रभावित इलाके में गस्त करते हुए लोगों को सावधानी बरतने हेतु सचेत किया जा रहा है।अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर गुलदार के हमले का एक वीडियों प्रसारित कर उक्त वीडियो को देहरादून का बताते हुए आमजन के मध्य भय व्याप्त करने का प्रयास किया गया, जिससे इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम में लगी एजेंसीज को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।

उक्त वायरल वीडियो के संबंध में वन विभाग की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 469/186 भादवि व धारा – 65 आई0टी0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है

उत्तराखंड: दो जिलों के 12 अधिकारी विजिलेंस की रडार पर, भ्रष्टाचार से अकूत संपत्ति जोड़ने का मामला

News web media Uttarakhand : भ्रष्टाचार से अकूक सम्पति जोड़ने वाले नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के 12 अधिकारी विजिलेंस की रडार पर हैं। दरअसल वर्ष 2022-23 में ऊधम सिंह नगर और नैनीताल में तैनात 12 अधिकारियों पर अपने पद का दुरुपयोग कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा था। मामला शासन स्तर तक पहुंचा। तो शासन ने खुली जाँच के आदेश दे दिए थे। विजिलेंस ने इन अधिकारियों की संपत्ति की जांच शुरू कर दी थी। अधिकारियों पर लगे आरोप सही मिले। तब विजिलेंस ने शासन को अवगत करा दिया था। इस पर शासन ने खुली जांच के निर्देश दिए।

खुली जांच के लिए अधिकारियों के नाम पर मौजूद संपत्तियों, बैंक खातों समेत अन्य रिकार्ड मांगा गया है। सूत्रों के अनुसार, जांच के दायरे में चार अधिकारी नैनीताल व आठ ऊधम सिंह नगर में सेवा कर चुके हैं। अधिकांश अधिकारी राजस्व व जिला प्रशासन के हैं। पुलिस के एक-दो अधिकारी भी जांच में शामिल हैं। ऊधम सिंह नगर में कोठी व भारी मात्रा में जमीन लेने का आरोप है।

आंध्र-केरल के दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, 4000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की देंगे सौगात

News web media Uttarakhand : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय दौरे पर दक्षिण भारत की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरे के क्रम में वह 16 और 17 जनवरी को आंध्र प्रदेश और केरल जाएंगे। इस दौरान वह कोचीन शिपयार्ड लि. (सीएसएल) में न्यू ड्राई डॉक और इंटरनेशनल शिप रिपेयर फैसिलिटी (आईएसआरएफ) सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने उनके इस दौरे के बारे में जानकारी दी है।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, पीएम मंगलवार को आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साईं जिले के पलासमुद्रम में राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं स्वापक अकादमी (एनएसीआईएन) के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। इसके अगले दिन यानी बुधवार को पीएम केरल पहुंचेगे। यहां वे गुरुवयूर और त्रिप्रयार रामास्वामी मंदिर में पूजा करेंगे।

पीएमओ ने यह भी बताया कि बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री कोच्चि में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनओं में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसीएल) के एलपीजी आयात टर्मिनल का उद्घाटन भी शामिल है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृतियां की प्रदान कीं

News web media Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के अंतर्गत जनपद नैनीताल के अन्तर्गत काठगोदाम में बस टर्मिनल निर्माण परियोजना की निर्माण लागत धनराशि रू0 6728.82 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में रू0 10.00 करोड़ की प्रदान की है।
इसके अलावा, जनपद नैनीताल में आवास विभाग के अंतर्गत नेशनल होटल तल्लीताल परिसर में ऑटोमेटेड, मैकेनाइज्ड पार्किग निर्माण हेतु रू0 3403.13 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। आवास विभाग के अंतर्गत ही जनपद पिथौरागढ़ शहर के अन्तर्गत जाखनी तिराहा में बहुमंजिला कार पार्किंग निर्माण हेतु कुल धनराशि रू0 556.19 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक, स्वच्छता अभियान व्यापक स्तर पर चलाने के दिए निर्देश

News web media Uttarakhand : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में उच्चस्तरीय बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में स्वच्छता अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता के साथ ही इसके लिए जन सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि एक साल के अंदर देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर, हल्द्वानी और कोटद्वार को स्वच्छता रैंकिंग में ऊपर लाने के लिए सुनियोजित योजना बनाकर कार्य किए जाय। जिन राज्यों में स्वच्छता के लिए अच्छे कार्य हुए हैं, उन राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिस को भी अपनाया जाय।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में करोड़ों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। यह सुनिश्चित किया जाय कि देवभूमि उत्तराखंड की स्वच्छता का संदेश देश-दुनिया तक जाए। उन्होंने कहा शहरों के सौंदर्यीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की दिशा में भी निरंतर कार्य किए जाय। उन्होंने कहा कि जन सहभागिता से ही जन सरोकारों से संबंधित अभियान सफल होते हैं, स्वच्छता अभियान में भी जन सहभागिता और सामाजिक संगठनों का पूरा सहयोग लिया जाय।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बुके नहीं बुक की संस्कृति बनाई जाय। विभिन्न कार्यक्रमों और अतिथियों को भेंट करने के लिए बुके के स्थान पर बुक भेंट की जाय। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि हर जनपद एवं ब्लॉक में एक-एक लाइब्रेरी बनाई जाय। लाइब्रेरी में जन सामान्य और प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वालों के लिए के लिए उपयोगी पुस्तकों की व्यवस्था की जाय।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को नशा मुक्त अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से स्कूलों में खेल मैदानों को सुदृढ़ करने के लिए शिक्षा विभाग से समन्वय कर विकास प्राधिकरण और नगर निकाय कार्य करें, ताकि शैक्षणिक समय के बाद इन खेल मैदानों का खेल प्रेमियों की सुविधा के लिए बेहतर उपयोग हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी आयोजनों में खाने की बर्बादी न हो, खाने के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रभावी कार्य योजना बनाई जाय। निजी समारोहों में खाने के दुरुपयोग को रोकने के लिए भी जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए।

 

22 जनवरी को राज्य में रहेगा ड्राई डे, मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश

News web media Uttarakhand :  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय से सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर निर्देश दिये कि आगामी 14 से 22 जनवरी 2024 तक सांस्कृतिक उत्सव के तहत प्रदेश में भव्य आयोजन किये जाएं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके उपलक्ष्य में प्रदेश में पूरी जन सहभागिता के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएं। मुख्यमंत्री ने जनपदों में मंदिरों, घाटों, प्रतिष्ठानों, शहरों में बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाए। सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि यह कार्यक्रम केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रहे। इसमें महिला मंगल दल, युवक मंगल दल स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों और आम जन की सहभागिता से दीपोत्सव, रामचरितमानस पाठ, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण, स्वच्छता कार्यक्रम चलाए जाएं। 22 जनवरी को सभी प्रमुख मंदिरों, गुरुद्वारों में प्रसाद वितरण किया जाए। जन सहभागिता से गरीबों तक प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जाए। प्रसाद के रूप में उत्तराखण्ड के मिलेट्स को अधिक से अधिक शामिल किये जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को सभी घरों में दीपोत्सव मनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। भगवान सूर्य उत्तरायण में प्रवेश कर रहे हैं, इस शुभ अवसर पर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। पूरे प्रदेश में इस अवसर को दीपावली के उत्सव की भांति मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा सभी विभाग भी अपने स्तर से इस उपलक्ष्य में कार्यक्रम करें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि 22 जनवरी को राज्य में ड्राई डे घोषित किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि वृद्धाश्रमों, नारी निकेतन, कुष्ठाश्रम, अनाथालयों, अस्पतालों में भी सांस्कृतिक उत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जाएं।

प्रदेश में मिला कोविड के नए वेरिएंट JN1 का पहला मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप..

News web media Uttarakhand :  प्रदेश में कोविड के नए वेरिएंट जेएन.1 का पहला मामला मिला है। चार जनवरी को आरटीपीसीआर जांच में कोरोना संक्रमित पाई गई 72 वर्षीय महिला के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में कोविड के नए स्वरूप की पुष्टि हुई है। हालांकि संक्रमित महिला स्वस्थ होने के बाद घर पर है। बता दें तीन और चार जनवरी को प्रदेश में दो मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए थे। दोनों की उम्र 70 से अधिक है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा था। इसमें महिला के सैंपल में कोविड का नया वेरिएंट मिला है। महिला को किसी अन्य बीमारी के चलते 30 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया था। कोविड के लक्षण मिलने पर चिकित्सकों ने कोविड जांच करने को कहा तो चार जनवरी को महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। बता दें संक्रमित महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। लेकिन महिला अपनी बहन के दामाद के संपर्क में आई थी। जो अमेरिका से आया था। हालांकि दामाद भी कोरोना संक्रमित नहीं है।