ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट( AILET ) अब 20 जून 2021 को होना है।

देहरादून : नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) दिल्ली में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए आयोजीत होने वाले ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है । यहाँ परीक्षा 20 जून 2021 को आयोजित की जाएगी । यह परीक्षा पहले 2 मई को होनी थी ।
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) दिल्ली की और से जारी अधिसूचना के अनुसार इस परीक्षा के लिए आवेदन जनवरी के तीसरे सप्ताह से शुरू हो गयी हैं ।
ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 3 कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है , जिसमे पांच वर्षीय
BA .LLB (Honours) , एक वर्षीय LLM और PH.D शामिल है , लॉ प्रेप टूटोरियल देहरादून की निर्देशक (अकादमिक) दिशा उपाध्याय ने बताया की BA .LLB के लिए प्रवेश परीक्षा 150 अंको की होती हैं । जिसमे 10 अंको का गणित और अंग्रेजी , जनरल नॉलेज , रीज़निंग और लीगल एप्टीटुड के 35 -35 अंक के सेक्शन होंगे।
परीक्षा पेपर और पेन मोड में होगा । परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी । एक प्रश्न का उत्तर गलत होने पर अभ्यर्थी के 0.25 अंक काट लिए जायँगे । यानि चार गलत जवाब पर उनका एक नंबर काट जाएगा । नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) दिल्ली द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इच्छुक छात्र परीक्षा सम्बंधित जानकारी nludelhi.ac.in पर लेते रहे ।

देहरादून : शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग यात्रियों को सुरक्षित निकला गया ।

राजधानी दिल्ली से देहरादून के लिए आ रही ट्रैन शताब्दी एक्सप्रेस में रायवाला कांसरो के जंगल से गुजरते हुए आग लग गयी । AC एक्सप्रेस के C-5 बोगी में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया । ट्रैन को चैन से रोका गया ।
पुलिस के अनुसार आज सुबह थाना रायवाला को ऋषिकेश कंट्रोल से सुचना मिली की शताब्दी एक्सप्रेस में रेलवे स्टेशन कांसरो के पास आग लगी है , रायवाला थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत फ़ोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर रेलवे कर्मचारियों के साथ शताब्दी एक्सप्रेस नंबर 02817 की बोगी नंबर C-5 से 35 पैसेंजर को सुरक्षित बाहर निकला ।
शताब्दी एक्सप्रेस आज सुबह दिल्ली से देहरादून के लिए रवाना हुई थी । जिसमे 12 डिब्बे में 316 व्यक्ति यात्रा कर रहे थे । पुलिस के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है जबकि शताब्दी एक्सप्रेस पूरी तरह AC ट्रैन है ।

भारत ने कोविड-19 टीकाकरण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की, एक ही दिन में 20.53 लाख से अधिक वैक्‍सीन के डोज दिए गए देश में 3 करोड़ के करीब वैक्‍सीन के डोज दिए गए

भारत ने 16 जनवरी, 2021 को शुरू हुए देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार कर लिया है।

देश में 12 मार्च 2021 को कोरोना टीकाकरण अभियान के 56वें दिन 30,561 सत्रों के जरिये 20 लाख (20,53,537) वैक्‍सीन दी गईं है। यह अब तक एक दिन में दिए गए टीके के सबसे अधिक डोज हैं।

इनमें से 16,39,663 लाभार्थियों (एचसीडब्‍ल्‍यू एवं एफएलडब्‍ल्‍यू) को पहली डोज दी गई और 4,13,874 एचसीडब्‍ल्‍यू एवं एफएलडब्‍ल्‍यू को वैक्‍सीन की दूसरी डोज दी गई।

 

12 मार्च 2021
स्वास्थ्यकर्मी फ्रंटलाइन वर्कर्स 45-60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी 60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी कुल लाभार्थी
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक पहली खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
70,504 1,37,745 1,14,621 2,76,129 2,23,856 12,30,682 16,39,663 4,13,874

 

आज सुबह 7 बजे तक प्राप्‍त अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार देश में 4,86,314 सत्रों के जरिये 2.82 करोड़ (2,82,18,457) वैक्‍सीन के डोज लोगों को दिए जा चुके हैं। इनमें 72,93,575 एचसीडब्ल्यू (पहली डोज), 41,94,030 एचसीडब्ल्यू (दूसरी डोज), 72,35,745 एफएलडब्ल्यू (पहली डोज) और 9,48,923 एफएलडब्ल्यू (दूसरी डोज), 45 वर्ष से अधिक आयु के अन्‍य रोगों से ग्रस्त 12,54,468 लाभार्थी (पहली डोज) और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 72,91,716 लाभार्थियों को दी गई डोज शामिल हैं।

 

स्वास्थ्यकर्मी फ्रंटलाइन वर्क्रस 45-60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी 60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक पहली खुराक
72,93,575 41,94,030 72,35,745 9,48,923 12,54,468 72,91,716

 

पिछले 24 घंटों में दी गई 20,53,537 खुराकों में आठ राज्यों की 74 प्रतिशत भागीदारी है।

उत्तर प्रदेश 3.3 लाख से अधिक वैक्सीन खुराक के साथ सूची में सबसे ऊपर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001GRZH.jpg

देश में जितने लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है उनमे दस राज्यों की 69 प्रतिशत भागीदारी है। अकेले उत्तर प्रदेश का भारत में दूसरी खुराक के कुल टीकाकरण में 9.71 प्रतिशत (4,99,242) योगदान है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002JOKW.jpg

भारत में आज कोरोना के कुल सक्रिय मामले (केसलोड) 2.02 लाख (2,02,022) हैं। भारत में इस समय सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.7प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 24,882 नये मामले दर्ज किये गए।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के सामने आये नये मामलों में से 87.72 प्रतिशत नए मामले महाराष्ट्रकेरलपंजाबकर्नाटकगुजरात, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश में दर्ज किये गए

भारत के कुल सक्रिय मामलों में से महाराष्ट्र का योगदान 63.57 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003B1GW.jpg

8 राज्‍यों में दैनिक आधार पर कोरोना मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0048IJJ.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0056D3J.jpg

 

दूसरी ओर, 20 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में 1,000 से कम सक्रिय मामले हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006V1M7.jpg

भारत की समग्र रिकवरी दर आज 1,09,73,260 है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 96.82 प्रतिशत है। कुल ठीक होने वाले मामलों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर लगातार बढ़ रहा है। यह आज 10,771,238 है।

 

पिछले 24 घंटों में 19,957 लोग ठीक हुए है। नए ठीक होने वाले मामलों में 86.43 प्रतिशत 6 राज्यों से हैं।

 

महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 11,344 नए ठीक होने वाले मामलों की जानकारी दी।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007NNK4.jpg

पिछले 24 घंटों में कोविड से 140 लोगों की मौत हुईं है।

मौत के नए मामले 81.43 प्रतिशत पांच राज्यों से संबंधित हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 56 मरीजों की मौत हुईं। इसके बाद पंजाब में 34 और केरल में 14 लोगों की मौत हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008RN3W.jpg

18 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है।

इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में राजस्थान, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पुदुचेरी, असम, लक्षद्वीप, लद्दाख, दमण और दीव, दादरा और नागर हवेली, सिक्किम, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मिजोरम और अरूणाचल प्रदेश शामिल हैं।

अमृत महोत्‍सव कार्यक्रम साबरमती आश्रम से शुरू हुआ : प्रधानमंत्री बापू और स्‍वतंत्रता सेनानियों के लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ एक अद्भुत श्रद्धांजलि है : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी आज अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से ‘पदयात्रा’ (स्‍वतंत्रता मार्च) को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा,“ आज के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत साबरमती आश्रम से हुई, जहां से दांडी मार्च शुरू हुआ था। उस पदयात्रा ने भारत के लोगों के बीच गर्व और आत्‍मनिर्भरता की भावना को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका अदा की थी। “वोकल फॉर लोकल” को अपनाना बापू और हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के लिए एक अद्भुत श्रद्धांजलि है।

कोई भी स्‍थानीय उत्‍पाद खरीदें और ‘वोकल फॉर लोकल’ का इस्‍तेमाल करते हुए उसकी एक तस्‍वीर सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करें। साबरमती आश्रम में मगन निवास के पास एक चरखा स्थापित किया जाएगा। यह आत्‍मनिर्भरता से संबंधित प्रत्येक ट्वीट के साथ पूरा चक्र घुमाएगा। यह जन आंदोलन के लिए एक उत्‍प्रेरक बन जाएगा।”

प्रधानमंत्री ने कोलकाता की अग्नि त्रासदी में हुई जनहानि पर गहरा शोक जताया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता में अग्नि त्रासदी के कारण हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “कोलकाता में हुई अग्नि त्रासदी के कारण हुए जानमाल के नुकसान से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में, मेरी संवेदना शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र अति शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं।”

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की मातृशक्ति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी, महिला स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कोविड-19 महामारी में किए गए कार्यों की सराहना की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की मातृशक्ति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान महिला स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री चौबे ने कहा कि कोविड-19 के दौरान महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने जो उत्कृष्ट कार्य किए एवं लगातार सेवा के कार्यों में जुटी हुई हैं, यह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। जब भी महिलाओं को अवसर प्रदान किया गया है। भारत में महिलाओं ने हमेशा खुद को साबित किया है और राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने के हमारे प्रयासों का एक प्रमाण है कि कोविड-19 से निपटने के लिए देश की महिला कर्मचारी सबसे आगे रहीं और उन्होंने समुदाय की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ महामारी को रोकने के लिए अथक परिश्रम किया।  पिछले सात वर्षो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ठोस और अभूतपूर्व उपाय किए हैं। जिसे हर सेक्टर में देखा जा सकता है।

टीकाकरण अभियान का 45वां दिन- कोविड-19 टीकाकरण के अगले चरण की शुरूआत आज को-विन पोर्टल पर 25 लाख लाभार्थियों ने पंजीकरण कराया ; इनमें 24.5 लाख नागरिक लाभार्थी हैं कोविड-19 वैक्सीन की 1.47 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं आज शाम सात बजे तक 4.27 लाख वैक्सीन की खुराक दी गईं

देश में दी गई कोविड-19 वैक्सीन की खुराकों की कुल संख्या आज 1.47 करोड़ से अधिक हो गई हैं।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी 2021 को शुरू किया गया था। फ्रंटलाइन कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) का टीकाकरण 2 फरवरी 2021 से शुरू हुआ था। कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण आज शुरू हुआ है। टीकाकरण के इस चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों तथा 45 साल वर्ष और इससे अधिक आयु के बीमार व्यक्तियों को कोविड के टीके लगाए जा रहे हैं।

आज 25 लाख संभावित लाभार्थियों ने को-विन पोर्टल पर पंजीकरण कराया। इसमें से 24.5 लाख नागरिक हैं और बकाया लोग स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन कर्मी हैं। आज लगभग 6.44 लाख नागरिक लाभार्थियों ने टीके लगवाने के लिए अपाइंटमेंट लिए हैं।

अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज शाम 7 बजे तक कुल 1,47,28,569 वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं।

इनमें पहली खुराक लेने वाले 66,95,665 एचसीडब्ल्यू, दूसरी खुराक लेने वाले 25,57,837 एचसीडब्ल्यू, और पहली खुराक लेने वाले 53,27,587 एफएलडब्ल्यू और 60 साल से अधिक उम्र के 1,28,630 लाभार्थी तथा 45 और इससे अधिक आयु के 18,850 रोगग्रस्त लाभार्थी शामिल हैं।

अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण के 45वें दिन आज शाम 7 बजे तक कुल 4,27,072 वैक्सीन की खुराकें दी गईं। जिसमें से 3,25,485 लाभार्थियों को पहली खुराक  दी गई और 1,01,587 एचसीडब्ल्यू को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई। अंतिम रिपोर्ट आज देर रात तक तैयार की जाएगी।

दिनांक 1 मार्च 2021
एचसीडब्ल्यू एफएलडल्ब्यू 45 से 60 वर्ष की आयु के बीमार लाभार्थी 60 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थी कुल उपलब्धि
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक पहली खुराक पहली खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
25,656 1,01,587 1,52,349 18,850 1,28,630 3,25,485 1,01,587

प्रधानमंत्री 2 मार्च को मैरीटाइम इंडिया समिट-2021 का शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 2 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘मैरीटाइम इंडिया समिट 2021’ का शुभारंभ करेंगे।

मैरीटाइम इंडिया समिट-2021 के बारे में :

2 मार्च से 4 मार्च 2021 तक एक आभासी मंच www.maritimeindiasummit.in पर पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा मैरीटाइम इंडिया समिट-2021 का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिखर सम्मेलन अगले दशक के लिए भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक रोडमैप की संकल्पना करेगा और भारत को वैश्विक समुद्री क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेगा। कई देशों के प्रख्यात वक्ताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने और भारतीय समुद्री क्षेत्र में संभावित व्यापार अवसरों और निवेश की तलाश करने की सम्भावना है। तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन के लिए डेनमार्क साझेदार देश है।

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 वैक्‍सीन की पहली खुराक ली

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्‍स), नई दिल्‍ली में कोविड-19 वैक्‍सीन की पहली खुराक ली है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैंने आज एम्‍स में कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक ली है। यह उल्लेखनीय है कि हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए बहुत तेजी से काम किया है। मैं वैक्‍सीन लेने के सभी पात्र व्‍यक्तियों से वैक्सीन लेने का अनुरोध करता हूं। आइए, हम मिलकर भारत को कोविड-19 से मुक्‍त बनाएं।’’

 

प्रधानमंत्री ने माघ पूर्णिमा के अवसर पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने माघ पूर्णिमा के अवसर पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “सभी देशवासियों को माघ पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।”