Blog

आज ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद के तत्वावधान में महात्मा खुशीराम सार्वजनिक पुस्तकालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

आज दिनांक २७.०३.२०२१ दिन शनिवार ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद के तत्वावधान में महात्मा खुशीराम सार्वजनिक पुस्तकालय में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। उक्त अवसर पर भजन कीर्तन एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा रंगारंग होली मनाई गई। उक्त अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री सिद्ध नाथ उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस पी पाठक, महासचिव डी पी पाण्डेय एवं प्रवक्ता तथा सचिव श्री वी डी शर्मा, दिनेश मिश्र एवं अन्य महानुभाव उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बांग्लादेश की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, आज बांग्लादेश की स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस समारोह में बांग्लादेश के राष्ट्रपति, महामहिम श्री मोहम्मद अब्दुल हमीद, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री, महामहिम शेख हसीना; शेख मुजीबुर रहमान की छोटी पुत्री शेख रेहाना; मुजीब बोरशो उत्सव के लिए राष्ट्रीय कार्यान्वयन समिति के मुख्य समन्वयक डॉ. कमाल अब्दुल नासर चौधरी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ मौजूद थे। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय परेड स्क्वायर, तेजगाँव में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी भी मनाई गई।

कुरान, भगवद गीता, त्रिपिटक और बाइबिल सहित पवित्र पुस्तकों के अनुवाचन से आयोजन का शुभारम्भ किया गया। बांग्लादेश की स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती के अवसर को चिह्नित करने के लिए लोगो के अनावरण के बाद “द इटरनल मुजीब” यानी “सार्वकालिक मुजीब” नामक एक वीडियो प्रस्तुत किया गया था। इस विशेष अवसर को मनाने के लिए एक शीर्षक गीत भी प्रस्तुत किया गया। “द इटरनल मुजीब” यानी “सार्वकालिक मुजीब” शीर्षक पर एक एनीमेशन वीडियो भी कार्यक्रम के दौरान दिखाया गया। सशस्त्र बलों द्वारा बांग्लादेश के राष्ट्र निर्माण में सशस्त्र बलों की भूमिका का जश्न पर एक विशेष प्रस्तुति भी प्रदर्शित की गई।

डॉ. कमाल अब्दुल नासर चौधरी ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय सशस्त्र बलों के दिग्गजों की उपस्थिति को मान्यता दी जिन्होंने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में सीधे तौर पर भाग लिया था। विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों, शासनाध्यक्षों और विशिष्ट हस्तियों के बधाई संदेश भी इस अवसर प्रदर्शित किए गए।

भारत की तरफ से शेख मुजीबुर रहमान को मरणोपरांत दिए गए गांधी शांति पुरस्कार-2020 को उनकी बेटियों – प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी छोटी बहन रेहाना-को प्रदान किया। अहिंसक और अन्य गांधीवादी विचारों के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में इस अवसर के महत्व पर प्रकाश डाला और दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं को उजागर करते हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया। इस संबोधन के बाद, शेख रेहाना ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को “द इटरनल मुजीब” यानी ‘सर्वकालिक मुजीब’ स्मृति चिन्ह भेंट किया।

बांग्लादेश के राष्ट्रपति, मोहम्मद अब्दुल हमीद ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री और भारत के लोगों को धन्यवाद दिया और बांग्लादेश के 1971 के मुक्ति संग्राम में भारत की भूमिका और प्रयासों की सराहना की।

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19 महामारी के बावजूद व्यक्तिगत रूप से इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने भारत सरकार द्वारा हर समय बांग्लादेश के समर्थन की सराहना की।

कार्यक्रम के औपचारिक खंड के बाद सांस्कृतिक खंड प्रस्तुत किया गया। प्रख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित अजॉय चक्रवर्ती ने बंगबंधु को समर्पित राग से गणमान्य व्यक्तियों और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ए.आर. रहमान अपनी मधुर प्रस्तुति से कई लोगों का दिलो पर छा गए। सांस्कृतिक खंड कई संगीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुति के साथ समाप्त हुआ।

उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में देवभूमि पत्रकार यूनियन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।

देहरादून :आज दिनांक 25/03/2021 स्थान उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में देवभूमि पत्रकार यूनियन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री हरबंस कपूर द्वारा किया गया और मुख्य अतिथि के रूप में जस्टिस राजेश टंडन, पूर्व अध्यक्ष विधि आयोग की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। मंच संचालन देवभूमि पत्रकार यूनियन के प्रदेश महासचिव श्री वी.डी.शर्मा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा रंगारंग होली मनाई गई। उक्त अवसर पर देवभूमि पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय जायसवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री सिद्ध नाथ उपाध्याय, दिनेश मिश्र, सुभाष चन्द्र जोशी मंत्री उत्तराखंड सरकार, सुरेश चावला, रजत शर्मा सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

हरिद्वार कुम्भ 2021 : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने आने वाले श्रद्धलुओ के लिए कोरोना टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी ।

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अपने आदेश में कहा की केंद्र द्वारा जारी गाइडलाइन्स का पालन सख्ती से किया जायगा । कोर्ट ने कहा की राज्य में कोरोना की स्थिति देखते हुए श्रद्धलुओ को covid RTPCR की नेगेटिव रिपोर्ट लानी आवश्यक होगी और इसके साथ श्रद्धालु कोरोना वैक्सीनेशन की सर्टिफिकेट भी दिखा सकते है ।
उत्तराखंड हाई कोर्ट ने वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत फैसले को गलत बताते हुए कहा की हरिद्वार कुम्भ में शामिल हो रहे श्रद्धलुओ को कोरोना टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट लानी होगी ।

कोरोना पर रोक लगाने के लिए सेंपलिंग पर रहेगा फोकस,होली के लिए बनेगी गाइडलाइन

देश के कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद अब जिले में फिर से सेंपलिंग बढ़ाई जाएगी। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन के साथ ही बार्डर चेकपोस्ट पर इसके लिए मजबूत इंतजाम किए जाएंगे। कोरोना संक्रमण की रफ्तार राज्य में जहां धीरे-धीरे बढ़ रही है, वहीं कई राज्यों में इसने गति पकड़ ली है। कोरोना पर लगाम के लिए जिले में फिर सेंपलिंग बढ़ाई जानी है। हालांकि, पूर्व में चेक प्वाइंटों समेत कैंप लगाकर सेंपलिंग करने वाली अधिकांश टीमें इस वक्त वैक्सीनेशन में लगी हैं। ऐसे में सेंपलिंग बढ़ाने में दिक्कत आ रही है। डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वैक्सीनेशन की प्रक्रिया सतत चलती रहेगी। अब सेपलिंग बढ़ाने के लिए इसके लिए नई टीमें तैयार की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अगले दो दिन में यह व्यवस्था बनाने का निर्देश सीएमओ को दिया गया है। सेंपलिंग बढ़ी तो बिना सिमटर्म वाले जिन कोरोना मरीजों की घूमने की संभावना ज्यादा रहती है, उस पर लगाम लगेगी। उन्होंने बताया कि बार्डर पर चेकिंग के लिए टीमें अभी और बढ़ाई जाएंगी। बता दें कि उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना के 94 नये मरीज सामने आए। 52 मरीज ठीक भी हुए। अभी भी राज्य में कोरोना के 930 एक्टिव केस मौजूद हैं। संक्रमण दर 3.71 प्रतिशत पहुंच गई है।

रिकवरी दर 95.88 प्रतिशत पहुंच गई है। राज्य में कुल मरीज 98646 हैं। जबकि 94585 ठीक हो चुके हैं। 1706 मरीजों की मौत हो गई है। मंगलवार को भी दो मरीजों की मौत हुई। 12424 मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है। मंगलवार को छह केस चमोली, 47 देहरादून, 20 हरिद्वार, आठ नैनीताल, एक रुद्रप्रयाग, दस टिहरी, दो यूएसनगर में केस पाए गए।

होली और झंडा मेले को गाइडलाइन बना रहे
डीएम ने बताया कि आने वाले दिनों में होली वर्ष के साथ ही झंडा मेला अहम होगा। इस दौरान कोरोना संक्रमण न बढ़ने पाए, इसके लिए कुछ एहतियात बरती जाएगी। इसके लिए शहर में मास्क नहीं पहनने वालों सोशल डिस्टेंस तोड़ने वालों पर सख्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों पर्व के लिए गाइड लाइन फाइनल की जा रही है। इसे जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

हरिद्वार कुंभ : जूते पहनकर आने वाले यात्रियों को 5 दिन हरकी पैड़ी में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी ।

शाही स्नान के दिनों में हरकी पैड़ी पर जूते या फिर चप्पल पहनकर किसी भी यात्री को नहीं आने दिया जाएगा। 5 दिनों तक हरकी पैड़ी पर नो एंट्री रहेगी। 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक यह व्यवस्था रहेगी। श्रीगंगा सभा ने भी इस पर अपनी सहमति दी है। 5 दिनों तक हरकी पैड़ी का जूता स्टाल भी बंद करने की प्लानिंग है। इसके लिए कई टीमों का गठन किया गया जा चुका है।  12 और 14 अप्रैल को हरिद्वार में होने वाले शाही स्नान की तैयारियां जोरशोर से की जा रही है। 5 दिनों को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।

10 अप्रैल से स्नान की व्यवस्थाओं को लागू कर दिया जाएगा। पहली बार निर्णय लिया गया है कि हरकी पैड़ी आने वाले यात्री जूते न पहनकर आए। इसके लिए होटल, धर्मशालाओं वालों को भी आदेशित किया जा रहा है कि वह अपने होटल और धर्मशालाओं में ही जूते उतारकर हरकी पैड़ी पहुंचे। 12 और 14 अप्रैल को तो किसी भी यात्री को हरकी पैड़ी नहीं आने दिया जाएगा। लेकिन अन्य दिनों कोई रोकटोक नहीं रहेगी। ऐसे में श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों से बातचीत कर सहमति बनाई गई है कि 5 दिनों तक किसी भी यात्री को जूते पहनकर हरकी पैड़ी नहीं आने दिया जाएगा।

आसपास के होटलों से आने वाले यात्रियों को होटलों में जूते उतरवाए जाएंगे। जबकि उत्तरी हरिद्वार से आने वाले यात्रियों को भीमगोड़ा से आगे जूते पहनकर नहीं आने दिया जाएगा। अपर रोड की ओर से आने वाले यात्रियों को कोतवाली नगर के पास पुलिस बैरियर पर जूते उतरवाए जाएंगे। कनखल की ओर से आने वाले यात्रियों के शंकराचार्य चौक के पास जूते उतरवाने की प्लानिंग है। यात्रियों को जूते अपने बैग में ही रखने होंगे। इसके लिए कई टीमों का पहले ही गठन किया जा चुका है। बैरियर पर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को भी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है।

श्रीगंगा सभा के बातचीत कर निर्णय लिया गया है। पुलिस सभी से अपील भी करेंगे कि जूते या फिर चप्पल पहनकर हरकी पैड़ी की ओर न आए।

प्रधानमंत्री ने शहीदी दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश की खातिर अपने प्राणों को न्‍यौछावर करने वाले शहीदों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को आज शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “आजादी के क्रांतिदूत अमर शहीद वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीदी दिवस पर शत-शत नमन। मां भारती के इन महान सपूतों का बलिदान देश की हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। जय हिंद!”

प्रधानमंत्री ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “महान स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया जी को उनकी जयंती पर सादर श्रद्धांजलि। उन्होंने अपने प्रखर और प्रगतिशील विचारों से देश को नई दिशा देने का कार्य किया। राष्ट्र के लिए उनका योगदान देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।”

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत हुए कोरोना संक्रमित

करन खुराना, देहरादून
उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना की चपेट में आ गए हैं। सीएम की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह जानकारी मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की और उन्होंने सभी लोगों से निवेदन किया है कि जो लोग पिछले कुछ दिनों में उनसे संपर्क में आए हों वो अपनी जांच जरूर करवा लें। सीएम सोमवार को दिल्ली दौरे पर जा रहे थे। जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का कार्यक्रम तय था।
‘बेकाबू’ है कोरोना की रफ्तार, रविवार को बंद है पूरा भोपाल, देखें कैसे जगह-जगह पर है पुलिस का पहरा
अधिकारियों और साधु संतों से की थी मुलाकात
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत रविवार को पूरे दिन रामनगर में कई कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए थे। दो दिन पहले मुख्यमंत्री हरिद्वार के दौरे पर थे। जहां पर अधिकारियों से लेकर बड़े राजनेताओं और संतों से मुलाकात की थी। साथ ही कुछ दिनों पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के हरिद्वार दौरे में भी मुख्यमंत्री शामिल हुए थे। फिलहाल लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी कोरोना की चपेट में हैं।
मुख्यमंत्री के निजी सचिव के.के. मदान ने बताया कि मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित आए हैं। एहतियात के तौर पर बाकी स्टाफ की भी कोरोना जांच करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री का आज से जो दो दिन का दिल्ली दौरा था। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मिलना था, फिलहाल वो रद्द कर दिया गया है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का एक उद्देश्य भारत को 21वीं सदी में वैश्विक ज्ञान की महाशक्ति बनाना है और एनआईटी राउरकेला जैसे संस्थानों को इस राष्ट्रीय लक्ष्य की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगीः राष्ट्रपति कोविंद राष्ट्रपति ने एनआईटी राउरकेला के 18वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शिरकत की

भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद का कहना है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का एक उद्देश्य भारत को 21वीं सदी में वैश्विक ज्ञान की महाशक्ति बनाना है और एनआईटी राउरकेला जैसे संस्थानों को इस राष्ट्रीय लक्ष्य की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। वह ओडिशा के राउरकेला में आज (21 मार्च, 2021) एनआईटी राउरकेला के 18वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राष्ट्रपति ने कहा कि पूर्वी भारत में सरकार द्वारा संचालित दूसरे सबसे बड़े प्रौद्योगिकी संस्थान, एनआईटी राउरकेला ने इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। छह दशकों से ज्यादा समय से यह संस्थान देश में तकनीकी पेशेवरों के समूह को समृद्ध कर रहा है।

राष्ट्रपति ने इस तथ्य की ओर इशारा करते हुए कि एनआईटी राउरकेला में पूरे देश और अन्य देशों के छात्र भी हैं, कहा कि इस 700 एकड़ के कैम्पस में पढ़ रहे 7000 से अधिक छात्रों का समुदाय समृद्ध विविधता का प्रतिनिधित्व करता है। यह सीखने की प्रक्रिया को समृद्ध करता है और विभिन्न संस्कृतियों के बीच तालमेल को प्रोत्साहित करता है। यह राष्ट्रों के बीच लोगों से लोगों के संबंधों को भी मजबूत करता है।

तकनीकी शिक्षा में महिलाओं की कम भागीदारी के मुद्दे को उठाते हुए राष्ट्रपति ने बताया कि पूरे देश के जिन दीक्षांत समारोह में वह शामिल हुए हैं, उनमें से ज्यादातर में देखा कि छात्राएं छात्रों को लिबरल आर्ट्स, मानविकी, चिकित्सा विज्ञान, विधि और अन्य क्षेत्रों में पछाड़ रही हैं। फिर भी यह पाया गया कि प्रौद्योगिकी और वैज्ञानिक विषयों में महिलाओं का नामांकन कम है। एक हालिया सर्वे के मुताबिक, पूरे देश के इंजीनियरिंग और तकनीकी संस्थानों में महिलाओं का नामांकन केवल 20 प्रतिशत है। उन्होंने जोर दिया कि लड़कियों को तकनीकी शिक्षा और उसमें विशिष्टता ग्रहण करने के लिए उसी तरह प्रोत्साहित किया जाना चाहिए जैसे कि अन्य क्षेत्रों में वह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी क्षेत्रों में महिलाओं की प्रगति और उत्कृष्टता राष्ट्रीय विकास में एक नया आयाम जोड़ेगी। यह विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उच्च स्तरों पर लैंगिक सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करेगी। यह महिलाओं को 21वीं सदी की दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक में मौजूदा बाधाओं से पार पाने में मदद करेगा।

“कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व” की तर्ज पर “विश्वविद्यालय के सामाजिक दायित्व” की आवश्यकता पर बात करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि विश्वविद्यालयों और संस्थानों को अपने आसपास के समुदाय को सशक्त करने में योगदान अवश्य देना चाहिए। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि एनआईटी राउरकेला ने ‘उन्नत भारत अभियान’ के हिस्से के रूप में पांच गांवों को गोद लिया है और उन गांवों में कम्प्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ विज्ञान प्रयोगशालाओं को भी अपग्रेड कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस कैम्पस में स्थित पवार्टी एलिवेशन रिसर्च सेंटर, ओडिशा के कालाहांडी, बालांगिर और कोरापुट क्षेत्र के कम विशेषाधिकार प्राप्त लोगों के लिए काम कर रहा है। उन्होंने इन सराहनीय पहलों के लिए एनआईटी राउरकेला की प्रशंसा की।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वन का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि नीति में परिकल्पना की गई है कि इंजीनियरिंग संस्थानों को मानविकी और कला पर जोर देने के साथ समग्र और बहुविषयक शिक्षा की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनआईटी राउरकेला कुछ हद तक इस दृष्टिकोण को अपना चुका है। उन्होंने भरोसा व्यक्त किया कि यह संस्थान इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति की अन्य प्रमुख विशेषताओं को लागू करने के लिए भी काम करेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का एक उद्देश्य भारत को 21वीं सदी में वैश्विक ज्ञान की महाशक्ति बनाना है और एनआईटी राउरकेला जैसे संस्थानों को इस राष्ट्रीय लक्ष्य की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।